‘प्रभु श्री राम’ भी लड़ने जा रहे चुनाव! पश्चिम यूपी के समीकरण साधने की तैयारी में बीजेपी
लोकसभा चुनाव की जाजम अब बिछने लगी है. बीजेपी, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी गोटियां सेट कर दी है. दोनों प्रमुख दल 400 से अधिक सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर चुके हैं. राजनीति के इसी महाभारत में अब ‘प्रभु श्री राम चंद्र’ की एंट्री भी हो चली है. रामानंद सागर द्वारा प्रस्तुत रामायण में श्री राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल को बीजेपी ने बतौर पार्टी उम्मीदवार टिकट दिया है. गोविल यूपी के मेरठ से चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट में मेरठ से जीत की हैट्रिक लगा चुके मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काट दिया है. पार्टी ने राजेंद्र … Read more