ममता का शाह पर बड़ा आरोप- आदिवासी के घर खाना खाने का किया दिखावा, 5स्टार होटल से आया था खाना
Politalks.News/WestBengal/Mamta Benerji. हाल ही में नवम्बर माह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक आदिवासी व्यक्ति के घर जाकर दोपहर का भोजन को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अमित शाह पर निशाना साधा है. सीएम बनर्जी ने कहा कि हाल में दोपहर के भोज के लिए एक आदिवासी शख्स के घर जाना दिखावा था. इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि भाजपा नेता को परोसे गये खाद्य पदार्थ पांच सितारा होटल से बन कर आए थे. दरअसल, बांकुड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक आदिवासी शिकारी की मूर्ति को गलती से … Read more