माफी मांगो या वापस जाओ- ठाकरे के अयोध्या दौरे के विरोध में BJP सांसद ने होर्डिंग्स लगाकर दी चेतावनी

राज ठाकरे को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह दी चेतावनी

Politalks.News/UttarPradesh/Maharashtra. महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर की राजनीति के बीच मनसे प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) की आगामी 5 जून को होने वाली अयोध्या (Ayodhya) यात्रा का विरोध शुरू हो गया है. मजे की बात यह कि यह विरोध शिवसेना या कांग्रेस पार्टी की तरफ से नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने किया है. सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Singh) ने राज ठाकरे के अयोध्या दौरे का विरोध करते हुए लगातार तीन ट्वीट किए हैं. यही नहीं बीजेपी सांसद ने ठाकरे के विरोध में बहराइच जिले में जगह-जगह होर्डिंग्स लगाए हैं. कैसरगंज लोकसभा के जरवल में गोंडा- लखनऊ हाईवे पर जगह जगह होर्डिंग्स लगे हैं. इन होर्डिंग्स में राज … Read more

राज्य की भलाई के लिए बाला साहेब ने मुस्लिम मुख्यमंत्री को भी किया था स्वीकार- ठाकरे को राउत का जवाब

img 20220506 083907

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र (Maharashtra) की राजनीति में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर शुरू हुई सियासत (Politics) थमने का नाम नहीं ले रही है. शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे के एक वीडियो के मुद्दे पर शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने गुरुवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे को आड़े हाथों लिया. राउत ने बाला साहेब ठाकरे (Bala Saheb Thackeray) की पुरानी क्लिप साझा करने पर राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर हमला बोलते हुए कहा, कि, ‘इस वक्त वे क्यों यह मुद्दा उठा रहे हैं? पुराने मुख्यमंत्रियों के समय यानी जब राज्य में विलासराव देशमुख, पृथ्वीराज चव्हाण और देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने लाउडस्पीकर का मुद्दा नहीं उठाया.’ इससे … Read more

हनुमान चालीसा को लेकर छिड़ी सियासी जंग में हुई अंडरवर्ल्ड की एंट्री, राउत-राणा हुए आमने सामने

राउत-राणा हुए आमने सामने

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रही है. मुंबई में मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के एलान के बाद विवादों में आई अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और शिवसेना नेता संजय राउत खुलकर आमने सामने आ चुके हैं. संजय राउत ने ट्विटर पर मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में नवनीत राणा का नाम लेते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की. तो वहीं नवनीत राणा ने भी शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाई है. नवनीत राणा ने नागपुर पुलिस कमिश्नर को शिवसेना सांसद पर जातिसूचक शब्दों के आपमान का आरोप … Read more

ठाकरे की मनसे ने राउत को दी फिर कार पलटने की धमकी, कहा- इस स्टाइल में बंद कर देंगे लाउडस्पीकर

ठाकरे की मनसे ने राउत को दी फिर धमकी

Politalks.News/MaharashtraPolitics. महाराष्ट्र (Maharashtra) में लाउडस्पीकर (Loudspeaker) को लेकर चल रही राजनीति अब अपने चरम पर आ पहुंची है. हालही में शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने मनसे (MNS) प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) को महाराष्ट्र का ओवैसी कहा था. राउत के इसी बयान के बाद मनसे के नेताओ ने संजय राउत के खिलाफ प्रदर्शन किया और शिवसेना के ‘मुखपत्र’ सामना के कार्यालय के बाहर धमकी भरा पोस्टर लगाया है. ये पोस्टर मराठी में लिखे हैं, जिसका हिंदी में मतलब है..’तुमने ओवैसी (Owaisi) किसे कहा? अपना ये लाउडस्पीकर बंद करो संजय राउत, वरना तकलीफ पूरे महाराष्ट्र में होगी. मनसे स्टाइल में तुम्हारा लाउडस्पीकर हम बंद करेंगे.’ दरअसल, महाराष्ट्र में … Read more

लाउडस्पीकर विवाद के बाद ठाकरे-गडकरी मुलाकात पर ‘महासियासत’, राउत बोले- सब BJP द्वारा स्क्रिप्टेड

लाउडस्पीकर विवाद पर गरमाई सियासत

Politalks.News/Maharashtra. लाउडस्पीकर को लेकर इन दिनों महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है. मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर को लेकर मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी अधिक मात्रा में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर अधिक मात्रा में हनुमान चालीसा के स्पीकर बजने लगेंगे.’ वहीं पार्टी प्रमुख के एलान के बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के घाटकोपर ऑफिस के सामने बिना इजाजत के लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई. जिसके बाद पुलिस ने एक एमएनएस नेता को गिरफ्तार कर लिया गया. महाराष्ट्र में जारी लाउडस्पीकर विवाद के बीच देर रात महाराष्ट्र … Read more

गैर भाजपा शाषित राज्यों और वहां के राज्यपालों के बीच गहरी होती विवादों की खाई चिंता का विषय

गैर भाजपा शाषित राज्यों और राज्यपालों के बीच गहरी होती विवादों की खाई

Politalks.News/StatesPolitics. देश मे गैर भाजपा शाषित वाली राज्य सरकारों और वहां के राज्यपालों के बीच का विवाद का कोई न कोई किस्सा हर रोज दिखाई व सुनाई देने लगा है. पश्चिम बंगाल से लेकर महाराष्ट्र और तेलंगाना से लेकर तमिलनाडु तक लगभग हर भाजपा विरोधी राज्यों में रोज नया विवाद गहराता जा रहा है. पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्यपाल जगदीप धनखड़ के बीच विवादों की लंबी फेहरिस्त है तो वहीं महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के गठन को लेकर और उसके बाद के पहले दिन से राज्य सरकार और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच की खींचतान जगजाहिर है. वहीं बात करें तेलंगाना की टीआरएस सरकार की … Read more

30 साल से हम सांप के बच्चे को पिला रहे थे दूध, पाकिस्तान का केक खाते पर दाउद को नहीं लाते- उद्धव

शरीफ का केक खाते हैं दाउद को क्यों नहीं लाते? - उद्धव

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र विधानमंडल (Maharashtra Politics) का सत्र आज से शुरू हो चुका है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष अब उनके इस्तीफे को लेकर लगातार हंगामा कर रहा है. वहीं सत्र से ठीक एक दिन पहले सरकार की ओर से आयोजित चाय पार्टी में सीएम उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) विपक्ष पर आक्रमक नजर आये. शिवसेना (Shiv Sena) प्रमुख ने बीजेपी को सांप का बच्चा बताते हुए कहा कि, ‘ हम 30 साल से इस सांप के बच्चे को दूध पिला रहे थे’. आपको बता दें कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार (Mahavikas Aghadi Sarkaar) से पहले शिवसेना और भाजपा 30 साल तक एक दूसरे की सहयोगी … Read more

आई रिपीट- बाप-बेटा जाएंगे जेल, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी और उनके एजेंटों पर भी गिरेगी गाज- राउत

I repeat, बाप-बेटा जाएंगे जेल- राउत

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र (Maharashtra Politics) में शिवसेना बनाम बीजेपी में दरार बढ़ती जा रही है. एक तरफ जहां मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) सलाखों के पीछे हैं. शिवसेना के विधायक पर IT ने शिकंजा कसा है तो दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi Sarkaar) भी बीजेपी नेताओं की पोल खोलने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में राउत का यह ट्वीट काफी अहम है. इस ट्वीट के मायने अगर निकाले जाएं तो यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में बीजेपी नेताओं पर भी गाज गिर सकती है और वो भी सलाखों के पीछे भेजे जा सकते हैं. दरअसल भाजपा नेता … Read more

सरकारी ऑफिस में अधिकारी की कुर्सी पर बैठ फाइल चेक करते सोमैया का फोटो वायरल, कांग्रेस हमलावर

यासी चर्चा- शिकारी खुद फंस गया जाल में!

Politalks.News/Maharashtra. भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के नेता किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) के एक कदम से महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में बवाल मच गया है. सोमैया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (photo viral) हो रही है. इस तस्वीर में वह प्रदेश के शहरी विकास विभाग के कार्यालय में सरकारी अधिकारी के कुर्सी पर बैठकर फाइल्स देख रहे हैं. जैसे ही यह तस्वीर वायरल हुई महाविकास अघाड़ी गठबंधन (Mahavikas Aghadi Sarkaar) के नेताओं के कान खड़े हो गए. वहीं इस घटना का लेकर किरीट सोमैया का कहना है कि ‘आरटीआई के तहत उन्होंने कुछ जानकारी मांगी थी उसी के सिलसिले में वह कार्यालय पहुंचे थे.’ … Read more

रोचक सियासी चर्चा- ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर अपमान किसका, राबड़ी का या रश्मि ठाकरे का?

img 20220109 wa0329

Politalks.News/MaharashtraPolitics. देश में पांच राज्यों में होने वाली चुनावी राजनीति से इतर इन दिनों महाराष्ट्र में एक अलग ही गजब की राजनीति हो रही है. हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख जितेन गजरिया ने सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) से कर दी. बस फिर क्या था, बीजेपी के इस कृत्य पर पर शिवसेना (Shivsena) के नेता भड़के हुए हैं और इसे रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) का अपमान बता रहे हैं. जबकि दूसरी ओर सियासी गलियारों में एक अलग ही चर्चा इस बात की हो रही है कि … Read more