ठाणे के ‘ठाकरे’ शिंदे बने मुख्यमंत्री तो फडणवीस का हुआ डिमोशन, क्या है बीजेपी का फ्यूचर प्लान

maharashtra 1

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में चल रहे सत्ता के संग्राम का आखिर आज पटाक्षेप हो ही गया. शिवसेना से बागी होकर पहले सूरत, फिर गुवाहाटी, गुवाहाटी से गोवा और आज गोवा से मुंबई पहुंच एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. इससे पहले सियासी गलियारों और तमाम न्यूज़ चैनल्स की तरफ से दावा किया जा रहा था कि दवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री होंगे लेकिन सभी कयास कयास ही निकले और ठाणे के ‘ठाकरे’ यानी एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र की कमान मिल गई. वहीं चर्चा ये भी है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहले तो खुद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शिंदे को समर्थन देकर उनके मुख्यमंत्री बनने का एलान … Read more

शिवसेना फिर से उठेगी और एक शिवसैनिक फिर बनेगा महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री- संजय राउत का बड़ा बयान

जेल जाएंगे लेकिन बालासाहेब ठाकरे की शिवसेना को जिंदा रखेंगे- राउत

Politalks.News/Maharashtra/PoliticalCrisis. बीते रोज बुधवार को हुए बड़े सियासी घटनाक्रम के दौरान सुप्रीम कोर्ट के महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के राज्यपाल को इस्तीफा सौपनें के साथ ही महाराष्ट्र में एमवीए गठबंधन की सरकार जा चुकी है. उद्धव लाख कोशिशों को बाद भी शिवसेना के बागियों को अपने पाले में नहीं कर पाए और बहुमत खोता देख खुद इस्तीफा दे दिए. अब महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. इसी बीच राज्यसभा सांसद और शिवसेना (Shivsena) के दिग्गज नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने जहां बीजेपी को आड़े हाथ लिया तो वहीं बड़ा … Read more

आखिर CM गहलोत और उनके खेमे को क्यों आई सियासी संकट की याद, क्या आलाकमान ने कही कोई बात?

सियासी गलियारों में पायलट ही पायलट

Politalks.News/Rajasthan. सत्ता का संग्राम तो महाराष्ट्र में जारी है लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा है कि महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में भी बहुत जल्द बड़ा परिवर्तन होने वाला है. साल 2020 में राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर सियासी संकट के दौरान की गई कथित फ़ोन टैपिंग को लेकर एक बार फिर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. फोन टेपिंग मामले में नामजद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिले ACB के नोटिस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि, ‘आपने खुद सरकार गिराने का षड्यंत किया और अब आप सचिन पायलट का नाम रहे हैं. ये आपने बड़ी चूक कर दी इससे प्रूफ … Read more

जो 40 लोग वहां हैं उनके शव वापस आएंगे…- राउत ने दिया बड़ा बयान तो पवार ने फिर की समर्थन की बात

महाराष्ट्र का सियासी घमासान

Politalks.News/MaharashtraPoliticalDrama. महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुरू हुए सियासी संग्राम को करीब एक हफ्ता पूरा हो चूका है लेकिन अब तक स्थिति साफ़ नहीं है. एक तरह जहां शिवसेना से बागी हुए विधायक (Eknath Shinde And MLA) गुवाहाटी में डेरा जमाए बैठे हैं तो वहीं महाराष्ट्र में शिवसेना (Shivsena), NCP और कांग्रेस (Congress) बैठकों पर बैठके कर रही है. वहीं अब शिवसैनिक भी महाराष्ट्र की सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं. रविवार को शिवसैनिकों ने राज्य के कई हिस्सों में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के समर्थन में प्रदर्शन किया. तो वहीं कोरोना के कारण अस्पताल में भर्ती राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी छुट्टी मिल गई है. ऐसे में इस सियासी … Read more

जब शिंदे का बेटा सांसद है तो फिर मेरे बेटे पर सवाल क्यों? मुझे नहीं है सत्ता का मोह- ठाकरे का बड़ा बयान

'मुझे नहीं सत्ता का मोह'

Politalks.News/MaharashtraPoliticalDrama. महाराष्ट्र का सियासी संग्राम अब धीरे धीरे अपने चरम पर पहुंचने लगा है. गुवाहाटी में बैठे बागी विधायकों एवं शिवसेना के दिग्गज नेताओं के बीच वार्ता तो चल रही है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा. भारतीय राजनीति के वर्तमान के सबसे बड़े चाणक्य शरद पवार एवं शिवसेना प्रमुख एवं सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सरकार बचने की पुरजोर कोशिश में जुटे हैं लेकिन अब तक नतीजा कुछ नहीं निकला. शिवसेना नेता कह रहे हैं कि बागी विधायकों में से कई विधायक हमारे संपर्क में हैं तो वहीं बागी होकर गुवाहाटी के होटल रेडिसन ब्लू में बैठे एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि ठाकरे सरकार अल्पमत में है. … Read more

शिवसेना की चिठ्ठी पर भड़के शिंदे- कानून हमें पता है, 54 MLA और 12 MP का हो सकता है बागी कुनबा

img 20220624 090254

Politalks.News/Maharashtra/PoliticalCrisis. महाराष्ट्र में शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास अघाड़ी वाली उद्धव ठाकरे सरकार संकट में आ गई है. हालांकि MVA सरकार को बचाने की तमाम कोशिशें लगातार जारी हैं. इस राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना ने बागियों की सदस्यता रद्द करने का दांव खेला है. इस संबंध में शिवसेना के नव निर्वाचित ‘विधायक दल के नेता’ अजय चौधरी ने विधायक दल की बैठक में शामिल न होने वाले 12 विधायकों की एक सूची के साथ एक चिठ्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजी है, जिसमें 12 बागी विधायकों के खिलाफ अयोग्य ठहराने की अपील की है. आपको बता दें शिवसेना ने इससे पहले शिंदे को विधायक … Read more

उद्धव सरकार बचाने के लिए करेंगे कुछ भी, बागी विधायकों को चुकानी पड़ेगी कीमत- पवार का बड़ा बयान

उद्धव सरकार बचाने के लिए करेंगे कुछ भी शरद पवार

Politalks.News/Maharashtra/PoliticalCrisis. महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिन्दे सहित लगभग 40 विधायकों की बगावत के बाद खड़ा हुआ सियासी संकट हर बीतते दिन के साथ उलझता जा रहा है. वर्तमान हालात की बात करें तो अभी भी महा विकास अघाडी के लिए खासा मुश्किल वक़्त है और बहुमत बनाए रखना ठाकरे सरकार के लिए चुनौती साबित हो रहा है. इस बीच आज महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने अपने नेताओं के साथ एक अहम बैठक की है. उस बैठक में एनसीपी सुप्रिमो शरद पवार की तरफ से कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन की सरकार पर संकट के बीच … Read more

राज्यसभा की तरह विधान परिषद चुनाव में भी चमत्कार करेंगे फडणवीस या खाएंगे मुंह की? फैसला 20 को

विधानपरिषद चुनाव का रोचक हुआ घमासान

Politalks.News/Maharashtra. महाराष्ट्र में 20 जून को विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा ने पांच उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं. जिनमें से उसके चार उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है. अगर भाजपा पांचवां उम्मीदवार नहीं देती तो वहां चुनाव की नौबत नहीं आती. उत्तर प्रदेश और बिहार में भी एक ही साथ परिषद चुनाव की घोषणा हुई थी, जहां सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं लेकिन महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव में एक अतिरिक्त सीट जीत कर चमत्कार करने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने एक बार फिर अपने को दांव पर लगाया है. यही कारण है कि यहां … Read more

औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर, बालसाहेब ठाकरे का वचन पूरा करेंगे उद्धव, BJP को दी ये चुनौती

औरंगाबाद का नाम होगा संभाजी नगर

Politalks.News/Maharashtra/UddhavThackeray. महाराष्ट्र में इन दिनों राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गर्म है. महाविकास अघाड़ी सरकार और बीजेपी के बीच सियासी बयानबाजी भी अपने चरम पर है. वहीं बुधवार को अपने औरंगाबाद दौरे के दौरान सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपने पिता बालासाहेब ठाकरे को याद करते हुए जल्द ही औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजी नगर रखने का एलान किया. वहीं पुरे देश में पैगम्बर मोहम्मद पर बीजेपी नेता द्वारा दिए गए बयान के बाद से भाजपा बैकफुट पर है. सीएम ठाकरे ने कहा कि, ‘बीजेपी नेताओं की बयानबाजी के कारण देश को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी.’ ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र करते हुए ठाकरे ने कहा कि, ‘एक तरफ महंगाई बढ़ … Read more

रोचक सियासी चर्चा- ‘मराठी राबड़ी देवी’ कहने पर अपमान किसका, राबड़ी का या रश्मि ठाकरे का?

img 20220109 wa0329

Politalks.News/MaharashtraPolitics. देश में पांच राज्यों में होने वाली चुनावी राजनीति से इतर इन दिनों महाराष्ट्र में एक अलग ही गजब की राजनीति हो रही है. हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख जितेन गजरिया ने सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे की तुलना बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) से कर दी. बस फिर क्या था, बीजेपी के इस कृत्य पर पर शिवसेना (Shivsena) के नेता भड़के हुए हैं और इसे रश्मि ठाकरे (Rashmi Thackeray) का अपमान बता रहे हैं. जबकि दूसरी ओर सियासी गलियारों में एक अलग ही चर्चा इस बात की हो रही है कि … Read more