व्यापम-2 घोटाले की ओर बढ़ रही शिवराज सरकार- MPTET पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने साधा निशाना

व्यापम-2 घोटाले की ओर बढ़ रही शिवराज सरकार

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में 25 मार्च को टीचर पात्रता परीक्षा के कथित पेपर लीक को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. टीईटी परीक्षा के एक अभ्यर्थी मदन मोहन डोहारे ने दावा किया था कि जब वो परीक्षा देकर भोपाल से वापस लौट रहे थे तो राजस्थान के धौलपुर के एक युवक ने उन्हें पेपर का स्क्रीनशॉट दिखाया. यह पेपर उसे मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव लक्ष्मण सिंह ने दिया था. स्क्रीन शॉट के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूबे की प्रमुख विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि, ‘शिवराज सरकार व्यापम पार्ट 2 घोटाले … Read more

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे लक्ष्मण सिंह! पार्टी व गांधी परिवार के खिलाफ बयान देकर दिए संकेत

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होंगे लक्ष्मण सिंह!

Politalks.News/MadhyaPradesh. देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी के चलते कई दिग्गज नेता पार्टी छोड़ बीजेपी या अन्य पार्टियों में शामिल हो चुके हैं. इसी कड़ी में अब मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के भाई और खुद कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने भी शायद बीजेपी में जाने का मन बना लिया है. गांधी परिवार और कांग्रेस के खिलाफ बयान देकर लक्ष्मण सिंह ने इस बात के संकेत भी दे दिए हैं. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि, ‘गांधी परिवार चुनाव पर ही हिन्दू बनता है, लेकिन हिंदुओं की भावनाओं का ध्यान नहीं रखता.’ यही नहीं लक्ष्मण सिंह ने राहुल और प्रियंका … Read more

जैसे यहां थे वैसे ही वहां हैं, मुख्यमंत्री तो वहां भी नहीं बन पाए, फर्क क्या रहा- लक्ष्मण सिंह का सिंधिया पर तंज

लक्ष्मण सिंह का सिंधिया पर तंज

Politalks.News/MadhyaPradesh. मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन को एक साल से भी अधिक समय हो चूका है. ऐसे में सत्ता परिवर्तन में मुख्य भूमिका निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया समय-समय पर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहते आए हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के रब्बो रुआब से कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी भी परिचित है. ऐसे में कांग्रेस के नेता अब यह कहने लगे हैं कि जो महापुरुष अपने 17-18 विधायक लेकर बीजेपी में शामिल हुए हैं वह सब अपने आपको बॉस मानते हैं लेकिन बीजेपी में बॉस की नहीं संगठन की चलती है. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई एवं वरिष्ठ नेता और विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी में … Read more