मोदी के खिलाफ एक ‘जाजम’ पर विपक्ष की सबसे बड़ी जमात!, सिब्बल ने की विपक्षी एकता की ‘वकालात’

कपिल सिब्बल के जन्मदिन के बहाने 'सियासी दावत'

Politalks.News/Delhi. संसद के मानसून सत्र से इतर विपक्षी पार्टियां लगातार एक साथ आने की कोशिश कर मोदी सरकार को घेर रही हैं. इस सबके बीच देश की राजधानी में सोमवार रात एक बड़ी सियासी दावत हुई, जिस पर हर किसी की नज़र गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा अपने जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली में एक सियासी दावत दी गई, जिसमें विपक्ष के कई बड़े चेहरे शामिल हुए. बताया जा रहा है कि देश की 15 बड़ी पार्टियों के करीब 45 दिग्गज इस दावत में मौजूद थे. इस पूरी दावत का लब्बोलुआब ये है कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष एकजुट हो और … Read more

अब भी गरीबों के ‘मसीहा’ हैं लालू यादव! जाने-अनजाने में ये क्या बोल गए सुशील मोदी?

क्या अब भी गरीबों के नेता हैं लालू!

Politalks.News/BiharPolitics. बिहार में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सियासत चरम पर है. कोविड-19 का टीका न लगवाने को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए की ओर से आलोचना झेल रहे राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने एक साथ रूसी स्पुतनिक-वी का टीका लगवा लिया है, लेकिन अब स्पुतनिक-वी टीका लगवाने को लेकर भी दोनों भाइयों पर राजग ने तंज कसा है. राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि- ‘कोरोना टीकाकरण अभियान को काल्पनिक बताने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी आखिकार आज टीका लगवा ही लिया, अच्छी बात है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव और उनके बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने काफी देर से ही सही कोरोना की वैक्सीन … Read more