ऑपरेशन सिंदूर पर गहमागहमी में फिसली ललन सिंह की जुबान, तो तैश में आए गोगोई

lalan singh vs gaurav gogoi on operation sindoor

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा अंजाम दिए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अब संसद में बहस जारी है. केंद्र में मोदी सरकार इस मुद्दे पर 16 घंटे तक न केवल बहस करेगी, बल्कि विपक्ष के सवालों का जवाब भी देगी. बीते दिवस जब सत्ताधारी सांसदों द्वारा जवाब पेश किया जा रहा था, अपने भाषण में एनडीए की ओर से केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह की लोकसभा में जुबान लड़खड़ा गई. वे आतंकियों को ही ‘शहीद’ कह बैठे. इस पर सदन में थोड़ी देर हंगामा रहा. बहस हंगामेदार, आतंकी बना ‘साहब’ ऑपरेशन सिंदूर पर सदन में शुरू हुई बहस की शुरूआत ही हंगामे से हुई. विपक्ष … Read more

धर्म के ठेकेदारों, डूब मरो..’ बिहार में ललन सिंह की मटन पार्टी पर विवाद

bihar politics

Bihar Politics: सावन के महीने में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की ओर से आयोजित मटन पार्टी अब सियासी विवादों में घिर गई है. विपक्ष ने ललन सिंह और भारतीय जनता पार्टी पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. वहीं बचाव में ललन सिंह ने पार्टी में शाकाहारी विकल्प की उपलब्धता का दावा किया. इसके बावजूद पवित्र माह में मटन भोज का सार्वजनिक प्रचार विवाद का कारण बन गया. केंद्रीय मंत्री की इस मटन पार्टी को लालू की राष्ट्रीय जनता दल ने हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया, जबकि बीजेपी एवं एनडीए ने इससे पूरी तरह से किनारा कर लिया है. दरअसल, बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा … Read more

ललन सिंह की जीवनी | Lalan Singh Biography in Hindi

lalan singh biography in hindi

Lalan Singh Latest News – बिहार में नीतीश कुमार के चाणक्य और चुनावी खेल के मंझे हुए खिलाडी ललन सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से तीन बार के और लोकसभा में चार बार के सांसद है. जिस प्रकार भाजपा में अमित शाह को चाणक्य की उपाधि मिली हुई है उसी प्रकार ललन सिंह उर्फ़ राजीव रंजन सिंह को भी जेडीयू का चाणक्य कहा जाता है. राज्यसभा सदस्य से अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाले ललन सिंह नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के वरिष्ठ नेता मानें जाते है. इस समय मोदी सरकार में वह पंचायती राज मंत्री भी है. इस लेख में हम आपको मुंगेर लोकसभा से सांसद व जेडीयू कोटे … Read more

यूपीए के संयोजक बनेंगे नीतीश कुमार! राहुल गांधी से बोले बिहार सीएम – ‘हम साथ साथ हैं’

congress and Nitish kumar

Nitish will become the coordinator of UPA!: आने वाले वक्त में लगता है कि देश की राजनीति निश्चित तौर पर एक नया मोड लेने वाली है. अब तक विपक्षी एकता का अलाप राग रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और कांग्रेस से दूरी बनाकर रखी थी लेकिन लगता है कि अब वे भी मोदी शासन को हर कीमत पर हटाना चाह रहे हैं, चाहें इसके लिए उन्हें अपने सपने की बली भी क्यों न देनी पड़े. यही वजह है कि वे न चाहते हुए भी देर सवेर राहुल गांधी के पास पहुंच ही गए. अब तक नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से दूरी बनाकर रखी थी. यहां … Read more

सत्तासुख के लिए सोनिया गांधी के चरणों में लेटने वाले नीतीश बाबू को सिखाएं सबक- बिहार में गरजे अमित शाह

Amit Shah targeted Nitish Kumar

Amit Shah Targeted Nitish Kumar: इस साल कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ ही केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का आगाज कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के चाणक्य माने जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के चुनाव प्रचार का शंखनाद किया. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने न सिर्फ नीतीश कुमार और आरजेडी पर जमकर हमला बोला बल्कि 2024 में नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाने की अपील भी की. शाह ने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री … Read more

ललन सिंह ने पीएम मोदी को बताया डुबलीकेट, तेजस्वी ने किया समर्थन तो भड़की बीजेपी ने किया पलटवार

ललन सिंह के बयान पर मचा घमासान

Politalks.News/Bihar. जब से बिहार में सत्ता परिवर्तन का खेल हुआ है तभी से प्रदेश की सियासत अपने चरम पर है. महागठबंधन सरकार में शामिल जदयू और राजद नेता लगता बीजेपी पर हमलावर है. इसी कड़ी में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के बयान से बवाल मचा हुआ है. ललन सिंह द्वारा पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर अब बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आने लगी है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ललन सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, ‘ललन सिंह ने अतिपिछड़ों का अपमान किया है. यह बयान पार्टी की पिछड़ा-विरोधी सामंती मानसिकता का प्रमाण है.’ पूर्व … Read more

बहुत जल्द हम बिहार में तोड़ देंगे जदयू-राजद गठबंधन, कर देंगे राज्य को जेडीयू मुक्त- मोदी का बड़ा बयान

मोदी के निशाने पर जदयू और नीतीश

Politalks.News/Bihar. बिहार में भले ही जदयू प्रमुख एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयरियों में लग गई हो लेकिन बीजेपी ने मणिपुर में जदयू के साथ बड़ा खेला कर दिया है. मणिपुर में बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका देते हुए जदयू के पांच विधायकों को तोड़ लिया. बीजेपी ज्वाइन करने वाले जेडीयू विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाते, मोहम्मद अछबउद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खाउटे और थांगजाम अरूण कुमार शामिल हैं. एएम खाउटे और थांगजामअरूण कुमार ने विधानसभा चुनाव में बीजेपी से टिकट की मांग की थी, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिलने पर दोनों जेडीयू में शामिल हो गये थे. जेडीयू को पिछले नौ दिनों में ये … Read more

अग्निपथ को लेकर बिहार में शुरू हुआ सियासी संग्राम, JDU-BJP हुई आमने सामने, NDA गठबंधन में दरार!

NDA गठबंधन में दरार!

Politalks.News/Agnipath/Bihar. अग्निपथ को लेकर आक्रोशित अग्निवीरों को लेकर देश की सियासत गर्म है. एक तरफ जहां ये अग्निवीर बीजेपी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इस योजना को वापस लेने की बात कह रहे हैं तो वहीं सियासी दल इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल खेल रहे हैं. केंद्र की इस योजना का सबसे ज्यादा विरोध अगर कहीं देखने को मिल रहा है तो वो बिहार है. बिहार में जहां प्रदर्शनकारी उग्र प्रदर्शन करते हुए जहां बीजेपी नेताओं के घरों एवं काफिलों को निशाना बना रहे हैं तो वहीं इसे लेकर अब सूबे की सत्ता में बैठे दो प्रमुख सहयोगी दल बीजेपी और जदयू आमने … Read more

ललन सिंह ने NDA को चेताया- ‘किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव’, JDU को बनाएंगे राष्ट्रीय पार्टी

किसी से आस नहीं, अपने बलबूते लड़ेंगे चुनाव

Politalks.news/Bihar. उत्तरप्रदेश सहित पांच राज्यों को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. सभी दल रणनीति तय कर रह हैं. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने हुंकार भरी है. ललन सिंह जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने का प्रण दोहराया. अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास में मुलाकात की. ललन सिंह ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मणिपुर और उत्तर प्रदेश में पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के अन्य नेता, कार्यकर्ता और पत्रकारों से मुखातिब … Read more