Kirodi Lal Meena
किरोड़ी मीणा ने उठाई राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कठोर-प्रभावी कानून बनाए की मांग
Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा (Rajaysabha) में आज सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) की ओर से ‘भारत में समान नागरिक संहिता विधेयक, 2020’ पेश किया गया. किरोड़ी मीणा ने सदन में ‘समान नागरिक संहिता’ की तैयारी और पूरे भारत में इसके कार्यान्वयन के लिए राष्ट्रीय निरीक्षण और जांच समिति के गठन की मांग की. किरोड़ी मीणा ने कहा कि, ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून के बिना देश आत्मनिर्भर होना मुश्किल है’. इस दौरान उन्होंने मजबूती से अपना पक्ष रखा. किरोड़ी मीणा ने बढ़ती जनसंख्या और डिमांड-सप्लाई के गड़बड़ाने और अन्य राष्ट्रों का उदाहरण तो दिया ही साथ ही भारत की बेटियों को सम्मान और पढ़ने और आगे बढ़ाने के लिए समान नागरिक … Read more
चुनाव में संभावित नुकसान से घबराए दानिश अबरार ने किरोड़ी मीणा को बताया पिता तुल्य, कही ये बड़ी बात
Politalks.News/Rajasthan. बढ़ती सर्दी के बीच प्रदेश के सवाई माधोपुर जिले की सियासत भाजपा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीणा और मुख्यमंत्री के सलाहकार व कांग्रेस विधायक दानिश अबरार (Kirodi Lal Meena vs Danish Abrar) के बीच जारी जुबानी जंग के कारण गरमाई हुई है. इस बीच विधायक दानिश अबरार ने एक वीडियो जारी कर बीजेपी नेता डॉ किरोड़ी लाल मीणा को पिता तुल्य बताया है. वीडियो संदेश में दानिश अबरार ने कहा कि विगत कुछ दिनों से सवाई माधोपुर में कुछ असामाजिक तत्व किरोड़ी लाल मीणा और उनके बीच वैमनस्य फैला रहे हैं. दानिश ने कहा कि उन्होंने डॉ किरोड़ी मीणा को कभी चैलेंज नही किया है और किरोड़ीलाल उनके लिए पिता … Read more
ऊंटगाड़ियों में बाजरा भर किसानों के साथ सिविल लाइंस पहुंचे किरोड़ी, इंटेलीजेंस फिर हुई फेल!
Politalks.News/Rajasthan. राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज एक बार फिर एक्शन में नजर आए. प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किरोड़ी मीणा ने आंदोलन का झंडा बुलंद किया है. किरोड़ी मीणा आज एक बार फिर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की इंटेलिजेंस को धता बताकर अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ सिविल लाइंस फाटक पहुंच गए और धरना दिया. इस बार किरोड़ी मीणा ऊंटगाड़ियों में बाजरे की बोरियां लादकर पहुंचे थे. सिविल लाइंस फाटक पर बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे किरोड़ी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि, ‘प्रदेश में बाजरे की एमएसपी पर खरीद को लेकर मैं अन्नदाताओं के साथ सिविल लाइन फाटक … Read more
थानों में पूजा स्थलों के निर्माण पर रोक, भड़के किरोड़ी मीणा- कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा आया सामने
Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान पुलिस के एक आदेश पर राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा भड़क गए हैं. दरअसल राजस्थान में अब पुलिस थानों व ऑफिस में धार्मिक या पूजा स्थल का निर्माण नहीं किया जा सकेगा. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को सभी एडीजी, आईजी, एसपी व पुलिस कमिश्नर के नाम से एक पत्र लिखा है. पुलिस आवासन विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) ए. पोन्नूचामी ने यह आदेश जारी किया है. राजस्थान पुलिस के इस आदेश पर किरोड़ी लाल मीणा ने कड़ी आपत्ती जताते हुए इसे तुगलकी फरमान बताया है, किरोड़ी ने कहा है कि, इस आदेश से कांग्रेस का हिंदू विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है’. किरोड़ी लाल मीणा … Read more
राहुल में है सेंस की कमी- किरोड़ी मीणा का सीएम गहलोत के BJP नेताओं को बेवकूफ बताने पर पलटवार
Politalks.News/Rajasthan. हनुमानगढ़ से लखीमपुर की तुलना करने वाले बयान पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा नेताओं की क्लास क्या लगाई पार्टी के नेता सन्न रह गए. इन सबके बीच राज्यसभा सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने मोर्चा संभाला और पलटवार करते हुए कहा कि, सेंस की कमी तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी में है जो संवेदनशील घटनाओं पर राजनीतिक पर्यटन करते हैं’. साथ ही किरोड़ी मीणा ने नोखा के दलित डेल्टा प्रकरण में पीड़ित के परिवार को मुआवजा आज छह साल बाद भी नहीं मिलने पर सवाल उठा हैं. इससे पहले आज सीएम गहलोत ने हनुमानगढ़ दलित हत्याकांड पर बयानबाजी को लेकर भाजपा नेताओं को बेवकूफ … Read more
जारोली ने किया रीट का पेपर आउट, CBI करे जांच- किरोड़ी मीणा ने डोटासरा और कांग्रेस पर कसे तंज
Politalks.News/Rajasthan. REET पेपर लीक मामले में राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीना ने बुधवार को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डीपी जारोली पर सीधा हमला किया है. किरोड़ी मीणा ने बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारोली की भूमिका को संदिग्ध बताया है साथ ही संगठित गिरोह चलाने का आरोप लगाया है. किरोड़ी ने कहा कि, जब आरोपी बत्ती लाल आएगा पकड़ में तो गंगापुर और लक्ष्मणगढ़ वाले भी राडार में आएंगे, लेकिन जब बड़े लोगों का आएगा नाम तो SOG नहीं डालेगी हाथ इसलिए सीबीआई से मामले की जांच करवाई जाए. किरोड़ी मीणा ने डोटासरा को निशाने पर लिया ही साथ ही कांग्रेस की कलह पर भी जोरदार निशाना साधा. प्रदेश … Read more
बेरोजगारों के लिए शहीद स्मारक पर 3 दिन से डटे किरोड़ी तो डोटासरा बोले- ये नौटंकी भाजपा का षड्यंत्र
Politalks.News/Rajasthan. REET, SI और JEN भर्ती में पेपर लीक मामले की सीबीआई से जांच, बत्तीलाल मीणा की गिरफ्तारी और पेपर लीक पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा का शहीद स्मारक पर धरना तीसरे दिन भी जारी है. किरोड़ी के साथ प्रदेशभर से आए बड़ी संख्या में बेरोजगार भी धरने पर बैठे हैं. कल देर रात तक जारी रही बारिश के बीच में किरोड़ी मीणा धरने पर डटे रहे. बेरोजगारों को संबोधित करते हुए मीणा ने गहलोत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, ‘अब तो यह स्पष्ट है. गहलोत सरकार भ्रष्ट है. पेपर लीक का मामला बहुत बड़ा घोटाला है’. मीणा ने भाजपा के … Read more
किसानों और अन्नदाता के खिलाफ नहीं होगा अन्याय सहन, शिवराज मेरे दोस्त, जरूर सुनेंगे बात: किरोड़ी
Politalks.News/Rajasthan-MP. बीजेपी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर पशुपालकों और किसानों के हित में हुंकार भरी है. इस बार मध्य प्रदेश के वीरपुर कृषि उपज मंडी (श्योपुर ज़िले) में हुई सभा में मीणा ने पशुपालकों और किसानों के खिलाफ अन्याय सहन नहीं करने और उनके हितों के लिए हर कदम पर संघर्ष करने का ऐलान किया है. इस दौरान किरोड़ी मीणा में कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके दोस्त हैं और उन्हें इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएंगे. आपको बता दें, सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा ने मध्यप्रदेश के श्योपुर … Read more
जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, संघर्ष रहेगा जारी, नहीं दबने दूंगा बेरोजगारों की आवाज- किरोडी मीणा
Politalks.News/Rajasthan. कोरोना गाइडलाइन के चलते 13 सितंबर को होने वाला विधानसभा का घेराव कार्यक्रम स्थगित होने के बाद दिग्गज बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद डॉ. किरोडी लाल मीणा ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और गहलोत सरकार में शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात की और बेरोजगारों की 14 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा. इस दौरान सांसद डॉ किरोड़ी मीणा ने एक बार फिर कहा है कि वे किसी भी कीमत पर बेरोजगारों की आवाज को दबने नहीं देंगे. जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, संघर्ष जारी रहेगा. किरोड़ी मीणा ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ में सरकार युवाओं की आवाज दबाना चाहती है, लेकिन ऐसा होने नहीं दूंगा. … Read more