70 साल की कमाई बेच रही मोदी सरकार, पायलट बोले- राजस्थान में कौन-क्या बनेगा AICC करेगी तय
Politalks.News/Rajasthan. टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट आज कर्नाटक के बैंगलुरू में नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन स्कीम पर जमकर बरसे, तो राजस्थान की राजनीति पर भी खुलकर अपनी बात रखी. पायलट ने कहा कि, ‘मोदी सरकार देश के लोगों की खून पसीने की कमाई से बने उपक्रम कुछ खास लोगों को बेच रही है. मोदी सरकार ने 7 साल में केवल 70 नारे दिए हैं लेकिन किया कुछ नहीं‘. वहीं राजस्थान की राजनीति पर पायलट ने कहा कि, कौन मुख्यमंत्री बनेगा, कौन प्रदेशाध्यक्ष और कौन मंत्री इसके लिए हमें AICC की घोषणा का इंतजार करना चाहिए’. इससे पहले पायलट का प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नाटक पीसीसी चीफ डीके शिवकुमार ने … Read more