एमपी: उपचुनाव में कांग्रेस को मिल रही 28 में से 27 सीटें, RSS ने करवाया सर्वे, बीजेपी की उड़ी हवाईयां

Madhya Pradesh (9)

Politalks.News/MP. बिहार चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद अब मध्यप्रदेश उप चुनावों की तारीखों का कभी भी ऐलान हो सकता है. मप्र में 28 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है. बीजेपी और कांग्रेस लगातार चुनावी प्रचार में लगी हुई हैं और एक दूसरे पर तीखे हमलों का दौर पर बदस्तूर जारी है. कांग्रेस 15 प्रत्याशियों का चयन कर चुकी है जबकि बीजेपी की ओर से 25 उम्मीदवार करीब करीब फाइनल हैं. तीन पर गहन मंथन जारी है. इसी बीच आरएसएस के द्वारा करवाए गए एक सर्वे रिपोर्ट कर बाद बीजेपी की हवाइयां उड़ गई हैं. सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी 28 में से केवल एक सीट पर जीत … Read more

सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए हैं कमलनाथ, कैसे समझें गरीब का दर्द: नरोत्तम मिश्रा

Madhya Pradesh (7)

Politalks.News/MP. ‘मध्य प्रदेश में 15 महीने कांग्रेस की सरकार रही और कमलनाथ मुख्यमंत्री लेकिन उन्होंने गरीब के दर्द और पीड़ा को समझा ही नहीं. समझते भी कैसे- उद्योगपति हैं, बड़े आदमी के बेटे थे, सोने का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुए थे, गरीब का दर्द वे कहां जानते.’ ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का, जो रविंद्र रवींद्र नाट्यगृह में कही. वे यहां अनुग्रह सहायता राशि वितरण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से संबल योजना अंतर्गत हितग्राहियों को वर्जुअल माध्यम से अनुग्रह सहायता राशि का हितग्राहियों के खातों में वितरण किया. मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल योजना) के तहत 3700 … Read more

एमपी की जंग: ‘बड़बोले शिवराज तो सिंधिया बने जयचंदों की टोली के मटकते महाराज’

Madhya Pradesh (5)

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में शह-मात का जुबानी खेल कमलनाथ सरकार के बदलने के बाद से ही बदस्तूर जारी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की चुनावी रैलियां लगातार जारी हैं और इधर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस भी बीजेपी और बागी कांग्रेस विधायकों जिनमें से कई बीजेपी सरकार में मंत्री बन बैठे हैं, पर जमकर निशाना साध रही है. एमपी कांग्रेस ने एक ताजा ट्वीट में सीएम शिवराज सिंह को ‘बड़बोला’ बताया है, साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘मटकता महाराज’ कहकर संबोधित किया. वहीं कांग्रेस से बीजेपी में गए 25 विधायकों को जयचंद की टोली बताया. एक वीडियो भी प्रदेश कांग्रेस ने शेयर … Read more

मुंह चलाने और सरकार चलाने में बड़ा अंतर, शिवराज सरकार के आंख-कान भी बंद: कमलनाथ

कमलनाथ बनाम शिवराज सिंह

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सांवेर की जनता के समक्ष सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला किया और सीएम शिवराज को झूठा बताया. कमलनाथ ने किसानों, बेरोजगारी और बिजली बिलों को लेकर शिवराज सरकार को घेरा और सरकारी अधिकारियों को सरकार का एजेंट बताया. कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि यह लोग सिर्फ घोषणा की राजनीति कर जनता को गुमराह करने में लगे हैं. इनको सड़क पर रोजगार को लेकर भटकता नौजवान-युवा दिखाई नहीं देता क्योंकि इनकी आंखें बंद हैं. इनको मदद के लिए चिल्लाता किसान दिखाई नहीं देता क्योंकि इनके कान बंद हैं. इनका तो सिर्फ मुंह चालू है. मुंह … Read more

सिंधिया के खिलाफ बीजेपी में बगावत के आसार, आलाकमान की चेतावनी ‘साथ दें या कार्रवाई को रहें तैयार’

Scindia In Madhya Pradesh

Politalks.News/MP. मध्य प्रदेश में होने वाले 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी. इसके बाद बीजेपी की ओर से भी प्रत्याशियों की सूची जारी करने के कयास तेज हो चले हैं. हालांकि लिस्ट में करीब करीब सभी नाम ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के वफादारों के ही होंगे, ये तो साफ है लेकिन दिक्कत यहां आ रही है कि सिंधिया के गढ़ के साथ अन्य इलाकों में भी सिंधिया के प्रति नाराजगी सामने आ रही है. बीजेपी के कराए गए अंदरूनी सर्वे के मुताबिक, पार्टी के पुराने प्रभारी उपचुनावों के लिए सक्रिय रूप से काम नहीं कर रहे हैं क्योंकि वे … Read more

सिंधिया के गढ़ में कमलनाथ की सेंधमारी, बीजेपी के कद्दावर नेता सिकरवार ने थामा कांग्रेस का हाथ

Satish Singh sikarwar

Politalks.News/MP. एमपी में पिछले दिनों बीजेपी ने महासदस्यता अभियान चलाकर दावा किया था कि कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए हैं. अब जवाबी कार्रवाई में कांग्रेस भी बीजेपी खेमे में तोड़फोड़ करने में जुट गई है. प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सबसे ज्यादा सीटें ग्वालियर चंबल की है और यहां सियासी उठापटक जारी है. ऐसे में कांग्रेस ने शुरुआत यही से की है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने सिंधिया महाराज के गढ़ ग्वालियर में सेंध लगाते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता सतीश सिंह सिकरवार (Satish Singh Sikarwar) को अपने साथ मिलाया है. सत्तारूढ़ भाजपा को ये बड़ा झटका लगा है क्योंकि सिकरवार की धन-बल की … Read more

जानवरों के खाने लायक चावल बांटने को कमलनाथ ने बताया अपराध, शिवराज सरकार पर साधा निशाना

Shivraj Singh Vs Kamalnath

Politalks.News. मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) ने भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक प्रभाग की चिट्ठी का हवाला देते हुए शिवराज सरकार पर हमला बोला है. मंत्रालय की चिट्ठी में कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के आदिवासी बहुल जिलों में घोड़ों और मवेशियों के खाने लायक चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिए लोगों में बांटे जाने का मामला सामने आया है. यह अनाज सरकारी दुकानों से लोगों को बांटा गया था. पत्र में ये भी पुष्टि की गई है कि ये चावल इंसानों के खाने के लिए सही नहीं हैं. इस मामले पर कमलनाथ ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए इसे … Read more

मप्र: उपचुनाव का काउंटडाउन शुरू, तारीख का इंतजार, कमलनाथ के लिए चुनाव से ज्यादा भारी उपचुनाव

Shivraj Singh Vs Kamalnath In Madhya Pradesh Election 2020

Politalks.News/MP. मध्यप्रदेश में सत्ता की सबसे बड़ी जंग की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. चुनावी सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और अंदर ही अंदर चुनावी चौसर पर मुहरे फिट हो गए हैं. प्रचार कार्य का बिगुल भी फूंका जा चुका है. इंतजार है तो बस तारीखों की घोषण की. पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ (Kamalnath) का फोकस मिशन-27 पर है तो बीजेपी को तलाश है केवल बहुमत हासिल करने की जो केवल 9 सीट दूर है. अगर बीजेपी को पूर्ण बहुमत हासिल हो जाता है तो कांग्रेस अपने आप सत्ता से दूर रह जाएगी. बीजेपी चुनावी प्रचार शुरु कर चुकी है, वहीं कमलनाथ अगले हफ्ते से प्रचार कार्य … Read more

किसान मुद्दे पर नौटंकी कर रही कांग्रेस, उन्हें कैसे पता होगा क्या होता है किसान का दर्द: सांसद लालवानी

Mp Shankar Lalwani Bjp

Politalks.News/MP. बीजेपी सांसद शंकर लालवानी (Shankar Lalwani) ने प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव को लेकर किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी नौटंकी कर रहे हैं. कमलनाथ कभी भी न तो खेतों में फसल देखने गए और न ही किसान के पास कभी गए तो उन्हें क्या मालूम फसल कैसे खराब होती है और किसानों का दर्द क्या होता है. सांसद लालवानी प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व.निर्भय सिंह पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर चोइथराम सब्जी मंडी चौराहे स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे. बीजेपी सांसद ने उपचुनाव में किसान मुद्दे को कांग्रेस की नौटंकी बताया. सांसद लालवानी ने कहा … Read more

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमलनाथ को 27 सीटों की दरकार, क्या करेगा गांधी परिवार?

Madhya Pradesh (3)

Politalks.News/MadhyaPradesh. नेशनल कांग्रेस में नए अध्यक्ष के लिए चुनाव को लेकर शुरू हुए घमासान का असर मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के परिणामों पर भी पड सकता है. यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा से हाथ मिलाने के बाद कांग्रेस की कमलनाथ सरकार गिर गई थी. सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी कांग्रेस को जय श्रीराम कह दिया था. इसके बाद तीन अन्य विधायक भी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए. इस तरह ऑपरेशन लोटस के तहत कांग्रेस के 25 विधायकों ने पार्टी को नमस्त कर दी. इसी दौरान भाजपा और कांग्रेस के एक-एक विधायक का निधन हो गया. कुल मिलाकर 27 विधानसभा सीटों … Read more