गहलोत के राज में जंगलराज से भी घटियाराज हो गया है राजस्थान में- कटारिया के निशाने पर मुख्यमंत्री

'राज चला रहे हो या मजाक कर रहे हो'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध के बाद प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार विपक्ष के निशाने पर है. जालौर में दलित छात्र के मौत की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अलवर के गोविंदगढ़ में हुई मोब लिंचिंग की घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. लेकिन हद तो तब हो गई जब राजधानी जयपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर रायसर गांव में एक दलित महिला टीचर को जिंदा जला दिया गया. इन घटनाओं से आम जान में तो दहशत व्याप्त है ही वहीं सरकार के उन दावों की भी लगातार पोल खुल रही है जिसमें वह प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अपनी पीठ थपथपाती नहीं थकती. … Read more

मेलों-उत्सवों के दौरान वाहनों से नहीं लिया जाए टोल टैक्स और न ही DJ वालों को किया जाए तंग- बेनीवाल

बेनीवाल ने उठाई ये मांग

Politalks.News/HanumanBeniwal. संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के बाद से जनसमस्याओं के निपटारे में लगे नागौर सांसद एवं RLP के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल आज फिर अपने आवास पर जन सुनवाई कर जनता की समस्याओं का समाधान किया. इसके साथ ही सांसद हनुमान बेनीवाल ने राज्य सरकार से आगामी भ्रादपद महीने में आने वाले त्योहारों, उत्सवों व मेलों के आयोजन में आने वाले जातरुओं से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग उठाई. सांसद बेनीवाल ने कहा कि, ‘चुनावी सभाओं व सरकारी कार्यक्रमों की तर्ज पर इन मेलों में जाने वाले सभी जातरुओं के वाहनों को भी टोल से मुक्त रखा जाए.’ यही नहीं सांसद बेनीवाल ने पैदल यात्रा में … Read more

डॉ किरोड़ी की जगह गोलमा देवी ने सुराणा पहुंच मृतक दलित छात्र के परिजनों को दी संवेदना व आर्थिक मदद

डॉ किरोड़ी की जगह गोलमा देवी ने पहुंची सुराणा

Politalks.News/Rajasthan. जालौर जिले के सुराणा गांव में मटकी से पानी पीने से गुस्साए स्कूल संचालक द्वारा बच्चे की पिटाई की हुई मौत पर के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई नेता लगातार सुराणा गांव पहुंच रहे हैं. पूरे गांव में सियासी दिग्गजों का तांता सा लगा हुआ है. इसी बीच भाजपा के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ी लाल मीणा भी सुराणा जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाकर उनका दुख बांटना चाहते थे, लेकिन जालौर प्रशासन ने किरोड़ी बाबा से वहां नहीं जाने का निवेदन किया और … Read more

‘जंगलात’ मंत्री के बेटे पर अपहरण और फिरौती का आरोप, विश्नोई बोले-आरोप साबित हुए तो दे दूंगा इस्तीफा

फायरिंग, अपहरण, फिरौती और मंत्री पुत्र पर गंभीर आरोप

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार के मंत्री सुखराम विश्नोई का बेटा अपहरण और फिरौती के आरोप से घिर गया है. वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई के बेटे पर एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि मंत्री पुत्र ने उन्‍हें रिहा कराने के बदले 50 लाख की फिरौती मांगी थी. पीड़ित ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से हरियाणा से भाग कर अपनी जान बचाई. पीड़ित व्यापारी जालोर एसपी के सामने पेश हुआ और आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. दूसरी तरफ मंत्री पुत्र ने सफाई दी है कि पीड़ित के अपहरण के बाद वह तो खुद उसे छुड़ाने की मांग को लेकर धरने पर … Read more

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार, अब क्यों चुप हैं सोनिया-राहुल-प्रियंका?

प्यास से मासूम की मौत मामले में चौतरफा घिरी गहलोत सरकार

Politalks.News/Rajasthan. जालोर ज़िले में पानी नहीं मिलने से पांच साल की मासूम बच्ची की मौत के मामले में प्रदेश की सियासत गरमा गई है. जालौर जिले के रानीवाड़ा के धोरों में प्यास से 6 साल की बच्ची की मौत और उसकी नानी के बेसुध होने के मामले को लेकर भाजपा ने गहलोत सरकार पर चौतरफा हमला बोला है. बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से लेकर जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित प्रदेश भाजपा ने गहलोत सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा है. सोनिया-राहुल-प्रियंका चुप क्यों?- प्रकाश जावड़ेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदेश की गहलोत सरकार को आड़े हाथ लेते हुए एक तीर से कई निशाने साधते हुए कहा कि … Read more