जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस V/S बागी कांग्रेस, ‘हाथ’ के रणनीतिकारों ने कैसे की बड़ी चूक!

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस V/S बागी कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख का चुनाव दिलचस्प हो गया है. कांग्रेस में बगावत हो गई है. कांग्रेस से सरोज देवी को जिला प्रमुख का टिकट दिया गया है. जबकि भाजपा ने कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव जीतीं (बागी) रमा देवी को मैदान में उतारकर मुकाबला रोचक कर दिया है. सरोज देवी वार्ड 21 से चुनाव जीतीं है. दोनों उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन दाखिल कर दिया. सरोज देवी कांग्रेस नेता बद्रीनारायण की पुत्रवधू है. पूरे घटनाक्रम में कांग्रेस की बड़ी चूक सामने आई है. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस V/S बागी कांग्रेस जयपुर जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस में बगावत हो गई है. बहुमत के बावजूद जयपुर में कांग्रेस … Read more

अब निजी स्कूल संचालकों के साथ किरोड़ी मीणा, बोले- ‘सरकार स्कूल खोलने दे वरना 27 अगस्त को CMR कूच’

निजी स्कूल संचालकों को मिला किरोड़ी मीणा का साथ

Politalks.News/Rajasthan. कोरोना के चलते राजस्थान के निजी स्कूल बंद पड़े हैं. निजी स्कूल खोलने समेत कई मांगों को लेकर पिछले दिनों से आंदोलनरत स्कूल शिक्षा परिवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ीलाल मीणा का समर्थन मिल गया है. शुक्रवार को दौसा में आयोजित निजी स्कूल संचालकों की बैठक में शामिल होने पहुंचे सांसद किरोड़ीलाल ने निजी स्कूल खोलने की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, ‘प्रदेश के शिक्षा मंत्री के जरिए मुख्यमंत्री तक उनका मांग पत्र पहुंच चुका है’. इससे पहले इसी मांग को लेकर किरोड़ी मीणा ने बुधवार को राज्यपाल कलराज मिश्र को भी ज्ञापन सौंपा था. ’26 अगस्त तक स्कूल नहीं खोले तो 27 को CMR … Read more

शिक्षा संकुल के कारिंदों के सोशल मीडिया पर नकेल कसने की तैयारी, डार्क जोन के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को ‘राहत’

डोटासरा एक्शन में 'राहत-निरीक्षण-सोशल मीडिया' पर पाबंदी की तैयारी

Politalks.News/Rajasthan. स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद अब शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा एक्शन में हैं. डोटासरा ने आज अचानक शिक्षा संकुल का औचक निरीक्षण किया. सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डोटासरा के शिक्षा संकुल पहुंचते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने संकुल के ब्लॉक-3 और ब्लॉक 5 के सभी विभागों में जाकर अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली. साथ ही सोशल मीडिया नहीं चलाने की हिदायत देते हुए सख्ती बरतने के निर्देश दिए. डोटासरा ने कर्मचारियों और अधिकारी के समय पर नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी जताई. वहीं प्रदेश के थर्ड ग्रेड शिक्षकों को राहत देते हुए शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा … Read more

पंचायत चुनाव टिकट को लेकर रार, सरकार के ‘सहारे’ बनाम ‘हारे’ सेनापतियों के बीच फंसी कांग्रेस!

सरकार के 'सहारे बनाम 'हारे' सेनापति में फंसी कांग्रेस

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के 6 जिलों में पंचायतों और जिला परिषद चुनाव में प्रत्याशी चयन की कवायद प्रदेश कांग्रेस के लिए खांडे की धार होती जा रही है. कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायक और विधानसभा चुनाव में हारे कांग्रेस प्रत्याशियों में रार बढ़ती जा रही है. जिससे सत्ता और संगठन में टकराव के हालात बनने के आसार हैं. जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में टिकट बांटने के फॉर्मूले को लेकर विवाद शुरू हो चुका है. सचिन पायलट समर्थक विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस उम्मीदवार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक निर्दलीय विधायक आमने-सामने आ हैं. पायलट समर्थक हारे हुए उम्मीदवारों ने टिकट वितरण में … Read more

पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी में हुआ ‘महामंथन’, डोटासरा ने कहा- ‘कांग्रेस के निष्ठावान को मिलेगा टिकट’

पंचायत चुनाव को लेकर पीसीसी में हुआ 'महामंथन'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर जिलों के जनप्रतिनिधियों से टिकट को लेकर फ़ीडबैक लिया. पीसीसी में दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों के जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया. डोटासरा ने कहा कि, ‘कांग्रेस के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधायक, विधायक का चुनाव लड़े प्रत्याशी, प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख, लोकसभा प्रत्याशी सभी से चर्चा कर कांग्रेस विचारधारा के कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में मौका मिलना चाहिए, जिससे पंचायत राज में कांग्रेस का झण्डा बुलन्द हो सके’. आपको बता दें कि दौसा जिले में महुआ विधानसभा में निर्दलीय … Read more

CM गहलोत की ‘माननीयों’ को लग्जरी सौगात, 11 अगस्त को होगा प्रदेश के ‘सेंट्रल विस्टा’ का शिलान्यास

राजस्थान के 'सेंट्रल विस्टा' का 11 अगस्त को होगा शिलान्यास

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायकों का पूरा ध्यान रखते हैं ये बात सभी जानते हैं. अब वो चाहे कांग्रेस के विधायक या भाजपा के विधायक. बीजेपी तो सीएम गहलोत पर ये आरोप लगाते ही रहते हैं कि राजस्थान में गहलोत के समर्थक विधायक तो खुद को सीएम समझते हैं. अब सीएम गहलोत राजस्थान के सभी विधायकों को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जयपुर में विधानसभा के पास विधायकों के लिए बनाए जाने वाले मल्टी स्टोरी फ्लैट्स के प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 11 अगस्त को कर सकते हैं. इस बहुप्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में बनने वाले हर सुपर लग्जरी फ्लैट का साइज 3200 वर्गफीट होगा, जिसमें 4 बेडरूम सेट … Read more

जयपुर समेत 6 जिलों में पंचायत चुनाव का ऐलान, तीसरी लहर की आहट के बीच चुनी जाएगी ‘गांव की सरकार’

जयपुर समेत 6 जिलों में पंचायती राज चुनाव की घोषणा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का बिगुल बज चुका है. राज्य निर्वाचन विभाग ने शेष रहे 12 में से 6 जिलों में राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है. 3 चरणों में यह चुनाव होंगे. चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही इन 6 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है. 4 सितम्बर को सुबह 9 बजे से मतगणना होगी. भरतपुर, दौसा, जयपुर, जोधपुर, सवाईमाधोपुर और सिरोही जिलों में गांवों की सरकार चुनी जाएगी. इस चुनाव में 200 जिला परिषद सदस्य, 1564 पंचायत समिति सदस्य 6 जिला प्रमुख / उप जिला प्रमुख एवं 78 प्रधान / उप प्रधानों के लिए चुनाव होगा. इस चुनाव की … Read more

‘बुलेट राजा’ की तरह कमिश्नरेट पहुंचे किरोड़ी की हुंकार, बोले- ‘1 अगस्त को आमागढ़ आउंगा, ध्वज भी लहराउंगा’

और बढ़ता जा रहा आमागढ़ विवाद

Politalks.News/Rajasthan. राजधानी जयपुर में आमागढ़ दुर्ग ध्वज प्रकरण को लेकर शुक्रवार को राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने युवा आक्रोश रैली निकाली. दोपहर एक बजे सांसद किरोड़ी मीणा आदर्श नगर स्थित सूरज मैदान पहुंचे. वहां से एक बड़ी रैली निकालकर जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के लिए कूच किया. रैली में मीणा समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के सैंकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया. करीब पांच किलोमीटर लंबी इस रैली में सामाजिक एकजुटता के नारे लगे. साथ ही, गंगापुर से निर्दलीय विधायक और गहलोत समर्थक रामकेश मीणा के खिलाफ भी नारेबाजी की गई. कमिश्नरेट पहुंचकर रामकेश के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी दी गई. किरोड़ी की रैली का आकर्षण … Read more

आमागढ़ विवाद पर बोले आदिवासी विधायक मीणा- हम नहीं हैं हिन्दू, RSS मिटाना चाहता है हमारी पहचान

आमागढ़ ध्वजा विवाद पर ट्विटर वॉर

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की राजधानी जयपुर के पूर्व में गलता तीर्थ की पहाड़ी पर स्थित आमागढ़ फोर्ट से धर्म ध्वजा हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है. घटना बुधवार 21 जुलाई को हुई. गंगापुर विधायक रामकेश मीणा आदिवासी संघ के साथ इस ध्वजा को हटाने की जिम्मेदारी लेते राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS) पर जमकर निशाना साधा है. निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक हैं और सियासी विवाद में भी वे सीएम गहलोत का खुलकर समर्थन कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर ध्वजा की बेअदबी पर हिंदूवादी संगठन आक्रोशित हैं. सभी संगठनों ने रामकेश मीणा पर कार्रवाई की … Read more

‘कमीशन’ के खेल पर ACB का एक्शन, राजाराम गुर्जर सहित दो गिरफ्तार, RSS प्रचारक भी घेरे में

'सफाई' के कमीशन में फैला 'रायता' !

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर नगर निगम ग्रेटर की निलंबित महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर के लिए लगातार दूसरे दिन बुरी खबर आई, सौम्या गुर्जर की निलंबन से जुड़ी याचिका कल हाईकोर्ट ने खारिज की तो सौम्या के पति राजाराम गुर्जर को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया. राजाराम को मंगलवार सुबह मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था. इसके बाद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई. यह पूरा मामला शहर में सफाई करने वाली BVG कंपनी को 276 करोड़ का भुगतान करने की एवज में 20 करोड़ रुपए का कमीशन देने की डील की सौदेबाजी का है. जिसका गत 10 जून को इस डील के खेल का वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया … Read more