‘भयानक, क्रूर अपराध…ये रेपिस्ट सबसे बुरे किस्म के शैतान हैं’

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. प्रिंट मीडिया हो या इलेक्ट्रोनिक या फिर सोशल मीडिया, आज हर जगह केवल एक ही मुद्दा उठ रहा है और वो है हैदराबाद दुष्कर्म कांड. शुक्रवार रात हैदराबाद के शमशाबाद में कुछ युवकों ने एक महिला साथ सामुहिक दुष्कर्म के बाद पहले उसकी हत्या की और बाद में शव को आग के हवाले कर दिया गया. हैवानियत के इस नंगे नाच के बाद पुलिस की लचर कार्यवाही पर फिर से एक बार सवालिया निशान लग गया है. इस घटना के बाद देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और मृतका को न्याय दिलाने एवं आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की जा रही है. सोशल मीडिया पर भी ये मुद्दा #JusticeForPriyankaReddy और #PriyankaReddy हैशटैग से जमकर वायरल हो रहा है. अब इस लड़ाई में नेताओं के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी कूद गए हैं और न्याय व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. एक बॉलीवुड स्टार ने आरोपियों को मानव का भेष धरे हुए सबसे बुरे किस्म के शैतान बताया. वहीं एक एक्ट्रस ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समय इन अपराधियों के मन में भय पैदा करने का है.

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि दिल दहलाने वाले हर गैंगरेप चाहे वह हैदराबाद में प्रियंका रेड्डी, तमिलनाडु में रोजा या रांची में कानून की छात्रा के साथ हुआ हो, समाज में एक भारी क्षति है. हमें इससे निपटने के लिए सख्त कानूनों की जरूरत है. यह खत्म होना चाहिए.

चुलबुल पांडे यानि सलमान खान ने ट्वीट पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मानव का भेष धरे हुए ये ​रेपिस्ट सबसे बुरे किस्म के शैतान है’.

कांग्रेस के वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपनी राय रखते हुए कहा कि कोई भी दूसरे इंसान को इतनी भयानक, असुरक्षित हिंसा के अधीन कैसे कर सकता है. यह कल्पना से परे है.

शबाना आजमी ने इस घटना को भयानक और क्रूर अपराध बताते हुए ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की.

एक्ट्रस रकुल प्रीत ने लिखा, ‘यह समय इन अपराधियों के मन में भय पैदा करने का है, वे फिर ऐसा न कर सकें’.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस निंदनीय घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि कोई भी शब्द मेरे आक्रोश को व्यक्त करने के लिए पर्याप्त नहीं है. एक समाज के रूप में, हमें इन भयावह घटनाओं के घटित होने के समय से कहीं अधिक बोलना होगा.

सामाजिक मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाली रिचा चड्ढा ने इस घटनाक्रम को सांप्रदायिक नहीं बल्कि लैंगिक मुद्दा बताया. रिचा ने लिखा, ‘यदि स्थिति में बदलाव करना चाहते हैं तो सबसे पहले खुद में करें. यदि आप एक बदलाव करना चाहते हैं तो अपने आप से शुरुआत करें. हम इस देश में बेटों को गलत ठहरा रहे हैं’.

वहीं मानुषी छिल्लर ने कहा कि ऐसे राक्षसी और अनुचित अपराधों के दोषियों को गंभीर दंड मिलने की बात कही.

साउथ के सुपर स्टार महेश बाबू ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखते हुए कहा, ‘आइये हम सब मिलकर अपने देश की सभी महिलाओं और युवा लड़कियों को न्याय दिलायें … आइये भारत को सुरक्षित बनाएं !!’

कांग्रेस के हल्लाबोल पर बीजेपी का पलटवार

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केंद्र सरकार की ​आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के हल्ला बोल पर पलटवार करते हुए विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि गहलोत जब पांच साल सत्ता से बाहर थे, तब सचिन पायलट के नेतृत्व में दर्जनभर बार धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन एक भी एक भी आंदोलन में गहलोत ने भाग नहीं लिया. राठौड़ के अलावा सतीश पूनिया और गुलाब चंद कटारिया ने भी गहलोत सरकार को निशाने पर लिया.

केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस के हल्लाबोल पर बीजेपी का पलटवार, पूनिया ने बताया ‘फ्लॉप शो’ तो चतुर्वेदी ने कहा कांग्रेस का विधवा विलाप

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. केन्द्र की मोदी सरकार की जनविरोधी आर्थिक नीतियों व गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटाने के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के हल्लाबोल कार्यक्रम पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा ने फ्लॉप शो करार दिया. कांग्रेस के प्रदर्शन पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को अपनी नीतियों को सुधारने की सलाह दी. पूनिया ने कहा कि इस प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी, अधिकारी, कर्मचारियों को पांबद किया, इसके बावजूद भीड़ नहीं आई. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने ये भी कहा कि जो वादे कांग्रेस सरकार ने चुनाव में जनता से किए थे, उन्हें पूरा करना चाहिए. सतीश पूनिया ने निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत … Read more

राजस्थान निकाय चुनाव: गंगानगर के लोकेश मानचंदा बने सबसे युवा उपाध्यक्ष, अबरार सबसे बुजुर्ग

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों में उपाध्यक्षों का चुनाव हो गया है. इनमें से 36 कांग्रेस और 12 भाजपा के हैं. सुमेरपुर नगर पालिका एकमात्र निकाय रहा जहां निर्दलीय उम्मीदवार को बतौर उपाध्यक्ष चुना गया. गंगानगर में लोकेश मानचंदा (22) सबसे युवा उपाध्यक्ष बने जबकि छबड़ा से अबरार अहमद (74) सबसे बुजुर्ग उपाध्यक्ष रहे. तीन नगर निगमों में से दो में भाजपा और एक में कांग्रेस के उपाध्यक्ष चुने गए हैं. 49 उप प्रमुखों में 22 सामान्य जाति के, 23 ओबीसी और चार एससी एसटी के रहे. आइए जानते हैं किस निकाय में कौन बना उपाध्यक्ष… यह भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनावों में हिट हुई गहलोत-पायलट की जोड़ी, कांग्रेस … Read more

उद्दव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने की सटीक रही पंडित पारब्रह्म इंदौरिया की भविष्यवाणी

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. महाराष्ट्र की राजनीतिक भूचाल में शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे (Uddhav Thackeray Horoscope), एनसीपी नेता और विधायक अजीत पवार और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ग्रह नक्षत्रों का बड़ा योगदान है. इन तीनों के मध्य बड़ा ही अद्भुत संयोग है वो ये कि इन तीनों का जन्म जुलाई माह में हुआ है. अजीत पवार व देवेंद्र फडणवीस की जन्म तारीख तो एक दिन है. इन दोनों का जन्म 22 जुलाई तथा उद्दव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई को हुआ है. देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई, 1970, अजीत पवार का जन्म 22 जुलाई, 1959 और उद्दव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई, 1960 है. एक अजब संयोग ये … Read more

राजस्थान विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र कल से, देश के संविधान पर होगी खुलकर चर्चा

(Rajasthan Legislative Assembly)

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Legislative Assembly) का विशेष दो दिवसीय शीतकालीन सत्र 28 नवंबर गुरूवार से शुरू होगा. विधानसभा सचिवालय इसकी अधिसूचना पूर्व में ही जारी कर चुका है. विधानसभा के इस 28 और 29 नवंबर को चलने वाले संक्षिप्त सत्र के दौरान विधायी कामकाज निपटाने के साथ ही संविधान पर भी चर्चा होगी. बुधवार को विधानसभा में स्पीकर सीपी जोशी ने सर्वदलीय नेताओं की एक बैठक बुलाई जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बीजेपी से उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, मुख्य सचेतक महेश जोशी, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे. सर्वदलीय बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि विधानसभा (Rajasthan … Read more

वीडियो खबर: पायलट ने BJP पर लगाया लोगों को डराकर करोड़ों का चंदा इक्ट्ठा करने का आरोप

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सचिन पायलट (Pilot Sachin) ने बीजेपी पर लोगों को डरा धमकाकर हजारों करोड़ रुपये का चंदा इक्ट्ठा करने का आरोप लगाया. पायलट (Pilot Sachin) ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड (Electoral Bonds) के जरिए भाजपा के खातों में कुल मिले चंदे का 97 फीसदी भाग गया है जो किसी भी तरह से विश्वास करने योग्य नहीं है जिसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने इस बात को लोकसभा और राज्यसभा में उठाने की सलाह भी दी.

राजस्थान निकाय चुनावों में हिट हुई गहलोत-पायलट की जोड़ी, पहले पार्षद अब निकाय प्रमुखों में भी कांग्रेस बनी सिरमौर

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के 49 निकायों के लिए प्रमुखों के चुनाव में (Rajasthan Nikay Chunav Result) में एक बार फिर हिट हुई गहलोत-पायलट की जोड़ी. पार्षदों के चुनावों के बाद निकाय प्रमुखों के चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को पटखनी देते हुए 37 निकायों में अपनी ‘छोटी सरकार’ बनाने में कामयाब रही. वहीं बीजेपी को केवल 12 निकायों में अपना बोर्ड बनाकर संतोष करना पड़ा. स्प्ष्ट रूप से कांग्रेस ने 35 निकायों में जीत दर्ज की लेकिन जैसलमेर में एकमात्र निर्दलीय पार्षद हरिवल्लभ कल्ला ने प्रमुख के लिए जीत हासिल करने के बाद बतौर सदस्यता लेकर कांग्रेस में शामिल हो गए. वहीं रूपवास से बीजेपी की बबीता देवी निर्विरोध पालिकाध्यक्ष चुनी … Read more