नाथी का बाड़ा के बाद महिलाओं के लिए विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए शिक्षा के मंत्री डोटासरा
Politalks.News/Rajasthan. गहलोत मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कमान क्या मिली, तब से मंत्री जी अपनी जुबान पर काबू ही नहीं कर पा रहे हैं. कभी मंत्री जी उनसे मुलाकात करने आये शिक्षकों से दुर्व्यवहार करते हैं तो कभी मीडिया से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा के मंत्रीजी ने कहा कि महिलाएं झगड़ालू होती हैं और इसी कारण वे पुरुषों से आगे नहीं निकल पाती हैं. हालांकि मंत्री डोटासरा का यह बयान सोमवार का है लेकिन सोशल … Read more