पुरे देश में ED का आतंक, जिसके पास है CBI से ज्यादा पॉवर- कांग्रेसी दिग्गजों ने केंद्र को लिया आड़े हाथ

'केस एक-परिवार एक तो पूछताछ अलग-अलग क्यों'

Politalks.News/Congress. बहुचर्चित नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की आज पूछताछ ख़त्म हो चुकी है. बुधवार को तीसरे दौर की पूछताछ के दौरान प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारीयों ने सोनिया गांधी से करीब 4 घंटे तक सवाल किए. सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी से ED को जो सवाल पूछने थे वो अब पुरे हो चुके हैं. इसके साथ ही अगर जरुरत पड़ेगी तो उन्हें दोबारा समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. वहीं सोनिया गांधी से ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी देश भर में प्रदर्शन किया. यहीं नहीं कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं … Read more

राज्यसभा नहीं भेजना कांग्रेस की थी मजबूरी! लेकिन पार्टी में न02 की पोजिशन को क्यों ठुकराया आजाद ने?

गुलाम नबी आजाद ने ठुकरा दिया सोनिया गांधी की ऑफर को

Politalks.News/Congress/GulamNabiAzad. देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वर्तमान में अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. हाल ही में उदयपुर में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से हुए कांग्रेस के नव संकल्प शिविर के बाद तो बल्कि पार्टी को कपिल सिब्बल और हार्दिक पटेल के रूप में दो बड़े झटके और लगे हैं. जानकारों की मानें तो अब पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद इन दिनों नाराज चल रहे हैं. यही कारण है कि गुलाम नबी के सोनिया गांधी की पार्टी में दूसरे नम्बर की पोजिशन पर काम करने की ऑफर को भी यह कहकर ठुकरा दिया है कि पार्टी में अब युवा नेतृत्व और … Read more

1947 में हमसे हुई एक बड़ी गलती- जानें नेहरू सरकार के कौनसे फैसले को लेकर ये बोले गुलाम नबी आजाद

'स्वतंत्रता संग्राम को बनाया जाना चाहिए था अनिवार्य विषय'

Politalks.News/UrduLanguage. उर्दू को भाषा को अनिवार्य भाषा का ओहदा देने की मांग देश में अब और भी तेज हो गई है. रविवार को उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पुरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए गुलाम नबी आजाद और देश के पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहीं न कहीं उर्दू भाषा को अनिवार्य ना बनाये जाने को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार माना. गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि 1947 में स्वतंत्रता संग्राम को सभी भाषाओं में अनिवार्य विषय नहीं बनाना ‘बड़ी गलती’ थी. सरकारें उर्दू अखबारों को इश्तिहार देना सरकारें मुनासिब नहीं समझती हैं.’ वहीं पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने … Read more

आजाद की सोनिया से मुलाकात मिटा पाएगी दूरियां? गांधी परिवार की खिलाफत से बचते दिखे G-23 के नेता

पांच राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में हाहाकार

Politalks.News/Congress G-23 Leaders. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) समेत 5 राज्यों में कांग्रेस की करारी हार के बाद से G-23 कहा जाने वाला पार्टी का असंतुष्ट खेमा काफी सक्रिय है. बुधवार को सीनियर लीडर गुलाम नबी आजाद (Gulam nabi azad) के घर पर 18 नेताओं की बैठक हुई, जिसमें कुछ लोग जी-23 का हिस्सा हैं, जबकि कई और नए नेता भी शामिल रहे. बैठक को लेकर कहा जा रहा था कि इसमें कांग्रेस (Congress) में बड़े बदलावों की मांग के साथ कुछ प्रस्ताव पारित हो सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. नेताओं ने सामूहिक और समावेशी लीडरशिप (Collective and Inclusive Leadership) की मांग की है. सूत्रों की माने तो … Read more

विशेष: पद्म पुरस्कारों का ऐलान PM मोदी की सियासी सर्जिकल स्ट्राइक! गरमाई कांग्रेस की अंदरूनी सियासत

पीएम मोदी की सियासी स्ट्राइक

Politalks.News/PadmaAwards. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मोदी सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया. मोदी सरकार ने चार हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान, 17 को पद्म भूषण सम्मान और 107 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया है. इनमें सबसे ज्यादा सियासी चर्चा कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और CPI (M) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म सम्मान दिए जाने को लेकर हो रही है. मोदी सरकार के ऐलान के साथ ही कांग्रेस की अंदरुनी सियासत एक बार फिर गरमा गई है. गुलाम नबी आजाद को पद्म सम्मान दिए जाने पर पहले से बिखरी कांग्रेस में विवाद बढ़ता दिख रहा है. वहीं मशहूर प्लेबैक सिंगर संध्या मुखर्जी ने … Read more

अटकलों पर ब्रेक! आजाद ने खुद को बताया 24 कैरेट कांग्रेसी, बोले- 18 कैरेट वाले कर रहे मुझ से सवाल

सियासी अटकलों को आजाद का विराम!

Politalks.News/Jammukashmir. जम्मू कश्मीर(Jammu and Kashmir) में अभी विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों का अता पता नहीं है. लेकिन कांग्रेसी दिग्गज गुलाम नबी आजाद (Gulam nabi azad) की सक्रियता देखते ही बन रही है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस आलाकमान द्वारा गुलाम नबी आज़ाद को थोड़ी तरजीह मिलना बंद हुई है तो आज़ाद को जम्मू-कश्मीर की याद आने लगी है और फिर से यह दर्शाने में जुट गए हैं कि वे ही जम्मू-कश्मीर के सबसे बड़े कांग्रेस (Congress) नेता हैं. इसके बाद भी चर्चा शुरू हुई कि क्या गुलाम नबी कांग्रेस से आजाद होने वाले हैं. इस चर्चा की खबर जब आजाद के कानों में पड़ी तो उन्होंने … Read more

जम्मू-कश्मीर में नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले आजाद- राजनीति में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता

ghulam nabi azad 1606066490

Politalks.News/JammuKashmir. अगले साल देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में भी विधानसभा चुनाव होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है. यही वजह है कि जम्मू कश्मीर की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद (Gulam Nabi Azad) ने भी प्रदेश में दौरों और रैलियों का क्रम तेज कर दिया है, जिसके चलते कांग्रेस (Congress) में असंतुष्ट माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद द्वारा प्रदेश में खुद की नई पार्टी बनाने की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है. लेकिन … Read more

क्या कैप्टन के बाद अब आजाद? ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे गुलाम नबी क्या बनाने जा रहे हैं नई पार्टी?

क्या गुलाब भी होंगे आजाद?

Politalks.News/Jammukashmeer.  देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. लोकसभा के दो चुनावों में लगातार करारी हार के बाद पार्टी के हौसले पहले से ही पस्त हैं. और अब ममता बनर्जी की टीएमसी कांग्रेस को तोड़ने में लगी है. लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस के अपने कुछ नेताओं ने ही पार्टी की नाक में दम कर रखा है. पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain amrinder singh) की बगावत के बाद अब ऐसा लग रहा है कि जम्मू कश्मीर में वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने भी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. आज़ाद इन दिनों जम्मू कश्मीर (Jammu … Read more

जे&के में कांग्रेस को बड़ा झटका, 3 विधायकों और 4 पूर्व मंत्रियों के इस्तीफे, कहा- पार्टी की हालत खराब

अब जम्मू कश्मीर कांग्रेस में भूचाल

Politalks.News/Jammukashmir. कांग्रेस की परेशानियां हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कांग्रेस शासित राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में घमासान चरम पर है तो अन्य राज्यों में भी हालात एक जैसे ही बने हुए हैं. राज्यों में उठापटक का सामना कर रही कांग्रेस को अब जम्मू कश्मीर में बड़ा झटका लगा है. प्रदेश कांग्रेस के 4 पूर्व मंत्रियों और तीन मौजूदा विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को सामूहिक इस्तीफा भेजा है. इन नेताओं ने यह आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है कि राज्य में पार्टी की स्थिति खराब है और उस पर बात करने के लिए लीडरशिप की ओर से समय नहीं दिया जा रहा … Read more

पंजाब संकट के बीच G-23 ने की ‘आवाज’ बुलंद, सिब्बल ने ‘आलाकमान’ पर ही उठाए गंभीर सवाल

पंजाब में 'फंसी' कांग्रेस तो जागा G-23!

Politalks.News/Delhi. पंजाब संकट के बीच कांग्रेस में एक बार फिर G-23 ग्रुप ने अपनी आवाज बुलंद की है. पूर्व केन्द्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद ने सोनिया गांधी ने चिट्ठी लिखकर CWC की बैठक बुलाने की मांग की है तो वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने आलाकमान पर ही सवाल उठा दिया है. कपिल सिब्बल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारों में हमला बोलते हुए कहा कि, ‘जो उनके करीबी थे, वे भी साथ छोड़कर जा रहे हैं’. कैप्टन के समर्थन में उतरे सिब्बल ने कहा कि, ‘जितिन प्रसाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया और ललितेश त्रिपाठी जैसे बड़े नेता हमें छोड़कर जा चुके हैं. फिलहाल जिस तरह के हालात हैं, उस पर … Read more