आखिर मान गए गुढा, संभाली गाड़ी अब पदभार की बारी, माकन ने किए वादे तो राठौड़ ने निभाई जिम्मेदारी

आखिर मान गए गुढा

Politalks.News/Rajasthan. गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद से अब तक पदभार नहीं संभालने वाले सरकार के राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा(Rajendra Singh Gudha)के तेवर नरम पड़ गए हैं. बता दें, बसपा से आए अपने साथियों को एडजस्ट नहीं किए जाने और कैबिनेट मंत्री रमेश मीणा के नीचे राज्य मंत्री बनाने से नाराज चल रहे गुढ़ा ने ना तो सरकारी गाड़ी ली थी और ना ही पदभार ग्रहण किया था. बुधवार को मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने प्रदेश प्रभारी अजय माकन (Ajay Makan) और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) से मुलाकात की. बताया जा रहा है कि मीटिंग के बाद गुढ़ा ने सरकारी गाड़ी ले ली है और जल्द ही अपना … Read more

गुटबाजी को लेकर सीएम गहलोत का बड़ा बयान तो ट्रांसफर प्रकरण में अब किया डोटासरा का बचाव

अब डोटासरा की ढाल बने सीएम गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सीधे जनता से जुड़े प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को लेकर बहुत गंभीर हैं. मुख्यमंत्री की गंभीरता का अंदाजा इसी अंदाज से लगाया जा सकता है कि सीएम गहलोत लगातार एक बाद एक प्रदेश के कई जिलों का दौरा कर इस अभियान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज धौलपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिलों के दौरे पर रहे. इस दौरान सीएम गहलोत के साथ पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी रहे. सीएम गहलोत ने प्रशासन गांव के संग अभियान का अवलोकन कर जनसभा में संबोधन के दौरान केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए. इस दौरान … Read more

मंत्रिमंडल पुनर्गठन की बयार के बीच CM गहलोत के ताबड़तोड़ दौरे, चर्चा ये की चुनावी मोड़ में आए मुख्यमंत्री!

अभियान के बहाने टटोल रहे सियासी नब्ज!

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जादूगर ऐसे ही नहीं कहा जाता है. मंत्रिमंडल पुनर्गठन की सुगबुगाहट के बीच सीएम गहलोत निश्चिंत होकर धुंआधार दौरे कर रहे हैं. ऐसे में अब सीएम गहलोत के इन दौरों को लेकर कई तरह के कयास भी लगने शुरु हो गए हैं. हालांकि आपको बता दें सीएम गहलोत प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान को लेकर अत्यंत गंभीर हैं और इसकी प्रभावी मोनिटरिंग के लिए ही वो लगातार जिलों का दौरा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज तीन जिलों कोटा, बूंदी और टोंक का दौरा किया तो वहीं कल सीएम गहलोत दौसा, भरतपुर, करौली और धौलपुर इन चार जिलों के दौरे पर … Read more

शिक्षकों ने खोली पोल तो गहलोत सरकार पर बिफरी भाजपा- न गांव न शहरों के संग, प्रशासन रिश्तेदारों संग

शिक्षकों ने खोली पोल तो भाजपा को मिला मौका

Politalks.News/Rajasthan. नवाचार के लिए जाने जाने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मंगलवार को किए गए नवाचार के बाद जो कुछ हुआ और जो सुनने को मिला, उसकी तो खुद सीएम ने भी उम्मीद नहीं की होगी. दरअसल, राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अचानक सीएम गहलोत शिक्षकों से पूछ बैठे, ट्रांसफर में पैसे देने पड़ते हैं क्या? इसके जवाब में शिक्षकों ने जो कहा उसे सुनकर मुख्यमंत्री गहलोत खुद ही झेंप गए. शिक्षामंत्री की उपस्थिति में हुए इस वाकये से एक बार तो सीएम गहलोत के चेहरे का रंग ही उड़ गया. हालांकि सीएम गहलोत ने इसे दुखदायी बताया, मगर मौके की ताक में बैठी भाजपा ने सरकार … Read more

शिक्षक सम्मान या शिक्षा मंत्री का विदाई समारोह! CM गहलोत ने दिए संकेत, सियासी चर्चाओं का दौर शुरू

मंत्री बने रहेंगे या हट जाएंगे मुख्यमंत्री ने दिए संकेत

Poliatalks.News/Rajasthan. राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज जयपुर के बिड़ला सभागार में किया गया. इसमें शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने शिक्षकों की समस्याएं रखी और कहा कि, ‘इनका समाधान हो जाए तो 2023 में कांग्रेस की सरकार वापस बनने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि शिक्षक भगवान से कम नहीं है‘. तो डोटासरा के बाद संबोधन के दौरान सीएम गहलोत ने चुटकी ली कि डोटासरा जी ने ऐसे बातें रखी जैसे ये आपसे विदाई ले रहे हों. सीएम की चुटकी पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा. डोटासरा ने गिनाईं शिक्षकों की समस्याएं, बोले- शिक्षक हमारे भगवान से कम नहीं दरअसल, राज्यस्तरीय शिक्षक … Read more

जब सीएम गहलोत ने मंच से पूछा- क्या ट्रांसफर के देने पड़ते हैं पैसे? तो ‘गुरुजनों’ ने लगा दी मंत्रीजी की क्लास

'हां देने पड़ते हैं ट्रांसफर के पैसे'

Politalks.News/Rajasthan. शिक्षा विभाग की ओर से जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आज हुआ शिक्षक सम्मान समारोह सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. समारोह में सीएम गहलोत के सम्बोधन के दौरान एक बारगी तो ऐसी स्थिति बन गई की हर कोई अचंभित रह गया. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से अपने भाषण के बीच में ही शिक्षकों से पूछा की क्या आपको ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं, तो उपस्थित ‘गुरुजनों‘ ने मौका नहीं चूका और शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में कह दिया है, हां हमें ट्रांसफर के लिए पैसे देने पड़ते हैं. इसके बाद सीएम गहलोत शिक्षा मंत्री की तरफ देखते ही रह गए. हालांकि … Read more

राजसमंद-भीलवाड़ा में कई सियासी समीकरण साध लौटे सीएम गहलोत, इन वजहों से चर्चा में रहा मेवाड़ दौरा

चर्चाओं में रहा सीएम गहलोत का सियासी दौरा

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राजसमंद और भीलवाड़ा के दौरे पर रहे. सीएम गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना भी मौजूद रहे. जयपुर से चार्टर से रवाना हुए सीएम गहलोत ने राजसमंद से नाथद्वारा पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत श्रीनाथ जी के दर्शनों के साथ की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देव एकादशी पर श्रीनाथजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए. मंदिर में उनका परंपरा अनुसार समाधान (स्वागत) किया गया. इसके बाद सीएम गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के चांखेड़ माण्डल में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान स्पीकर सीपी जोशी … Read more

नवंबर में प्रदेश की सियासत में दिखेगा अजब नजारा, महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा उतरेगी सड़कों पर

अजग-गजब 'सियासत-ए-नवंबर'

Politalks.News/Rajasthan. दिवाली की छुट्टियों के बाद शुरू हो रहे सियासी माह नवम्बर में राजस्थान में अजब नजारा देखने को मिलेगा. कांग्रेस जहां उपचुनाव में शानदार जीत का जश्न मनाकर तो भाजपा करारी हार का गम भुलाकर सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं. सबसे मजे की बात यह कि दोनों ही पार्टियां महंगाई के मुद्दे पर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर रहीं हैं. सत्ता और विपक्ष दोनों एक ही मुद्दे पर विरोध जताएंगे एक दूसरे का! माजरा समझने के लिए दोनों ही पार्टियों की रणनीति आपको बताते हैं. कांग्रेस जन जागरण अभियान के तहत बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की एक सीरिज चलाने वाली है तो वहीं … Read more

CM गहलोत का प्रदेश के युवाओं को दीवाली तोहफा, 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती सहित कई बड़ी घोषणाएं

सीएम गहलोत का प्रदेश के युवाओं को दिवाली तोहफा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश के युवा बेरोजगारों को बड़ी सौगात दी है. धनतेरस के पावन मौके पर सीएम गहलोत ने प्रदेश के युवाओं को दीवाली का तोहफा देते हुए शिक्षा विभाग में 60 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती करने की घोषणा की है. साथ ही सीएम गहलोत ने 626 विद्यालयों को क्रमोन्नत करने का भी महत्वपूर्ण फैसला लिया है. सीएम आवास पर हुई शिक्षा विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में स्कूली शिक्षा के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. शिक्षा विभाग में इन पदों होगी सीधी भर्ती सीएम आवास पर हुई बैठक में सीएम … Read more

जीत के जोश में बोले डोटासरा- 2023 में फिर बनाएंगे सरकार तो पूनियां ने स्वीकारी हार, इशारों में साधा निशाना

कहीं खुशी-कहीं गम

Politalks.news/Rajasthan. वल्लभनगर और धरियावद उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस में जहां धनतेरस से पहले ही दिवाली बना दी है. वहीं भाजपा का मुख्यालय आज खाली पड़ा दिखाई दिया. जीत से उत्साही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि, ‘राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है और 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ दोबारा कांग्रेस पार्टी की सरकार राजस्थान में बनेगी’. डोटासरा ने कहा कि, ‘कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस तरह मोदी सरकार को एक्सपोज किया है उससे पार्टी को बहुत मदद मिली है’. इधर करारी हार का स्वाद चखने वाली पार्टी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा … Read more