निजी स्वार्थ व खुद को पाक साफ़ बताने के लिए माकन पर लगा रहे हैं मंघड़ंत-बेबुनियाद आरोप- मदेरणा

प्रभारी पर आई आंच तो मदेरणा ने दिखाई आंख

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश कांग्रेस की सियासत में जारी संग्राम अभी तक अपने उफान पर है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ने के एलान के बाद अब राजस्थान में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर रस्साकसी जारी है, जिसका फैसला जल्द ही सोनिया गांधी द्वारा होना है. सूत्रों का तो यहां तक कहना है कि अशोक गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की पेशकश भी की थी. वहीं राजस्थान की बात करें तो प्रदेश में सियासी बयानबाजी का दौर बदस्तूर जारी है. गहलोत गुट के नेता खुले तौर पर अब प्रदेश प्रभारी अजय माकन पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं, तो वहीं … Read more

सीएम गहलोत ने मांगी सोनिया से माफ़ी, नहीं लड़ेंगे अध्यक्ष का चुनाव, मुख्यमंत्री चेहरे पर संशय बरक़रार

मुख्यमंत्री चेहरे पर संशय बरकरार

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान के साथ साथ पुरे देश में पिछले दो दिनों से जो सबसे बड़ा सवाल गूंज रहा था कि क्या राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरेंगे या नहीं? लेकिन गुरूवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकत के बाद खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर दिया है. गुरुवार को 10 जनपथ पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच करीब 1.30 घंटे तक बातचीत हुई. सीएम गहलोत इस बैठक में जाने के लिए एक पत्र भी अपने साथ लेकर गए थे जिसमें साफ लिखा … Read more

हमारे नेता को गिरफ्तार किया तो मां कसम हम नहीं जाएंगे घर- डोटासरा तो BJP बोली- सांच को क्या आंच?

राहुल से पूछताछ पर गरमाई सियासत

Politalks.News/CongressProtest/Rajasthan. नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी को मिले ED के समन को लेकर देशभर में सियासत गर्म है. राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय दूसरे चरण के तहत पूछताछ कर रही है. फिलहाल ये पूछताछ कितनी देर तक चलेगी कुछ कहा नहीं जा सकता लेकिन सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी को कल एक बार फिर तीसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय अपने दफ्तर बुला सकता है. ED द्वारा मिले समन के विरोध में दिल्ली सहित देश भर के कई राज्यों में स्थानीय कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में स्थित ED के दफ्तर तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में राजस्थान में … Read more

चिंतन शिविर से पहले गहलोत खेमे का शक्ति प्रदर्शन! धारीवाल के बाद 2 और मंत्रियों ने सीएम में दिखाई आस्था

चिंतन शिविर से पहले मुखर हुआ गहलोत खेमा!

Politalks.News/RajasthanPolitics. राजस्थान की सियासत में एक बार फिर सियासी उफान आना तय है. प्रदेश भर में जहां गर्मी अपने चरम पर है तो वहीं सियासी तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि होती जा रही है. कांग्रेस आलाकमान हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद एक्शन में है और वहीं बदलाव पर बदलाव कर रही है. ऐसे ही एक बदलाव की सुगबुगाहट राजस्थान में भी सुनाई देने लगी है जिसके चलते अब सियासी बयानबाजी अपने चरम पर पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के नेताओं ने अब अपनी तरफ से बयानबाजी शुरू कर दी है. UDH मंत्री शांति धारीवाल के बाद अब जलदाय मंत्री महेश … Read more

मेघवाल पर सोलंकीवार- खुद का पता नहीं अगला चुनाव किस पार्टी से लड़ेंगे और मुझसे मांग रहे हैं सफाई

गोविंद मेघवाल v/s वेदप्रकाश सोलंकी

Politalks.News/Jaipur. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में उठा आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिला प्रमुख चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर संभाग प्रभारी गोविंद मेघवाल ने आलाकमान को रिपोर्ट भेज दी है. आलाकमान को भेजी गई रिपोर्ट में पायलट कैंप के चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी को कसूरवार ठहराया गया है. हालांकि वेदप्रकाश ने भी अपने बचाव में कई ऑडियो-वीडियो के साथ एक रिपोर्ट प्रभारी अजय माकन सहित आलाकमान को मेल कर दी है. इसी बीच अपने बचाव में मंगलवार को की गई एक पत्रकार वार्ता के दौरान वेद प्रकाश सोलंकी ने ऐसा बयान दिया जिसकी गूंज बहुत दूर तक जाने की संभावना है. सोलंकी ने कहा … Read more

विरोधियों पर सोलंकी का पलटवार, माकन से नहीं हुई मुलाकात तो मेल के जरिए हाईकमान तक पहुंचाई बात

सोलंकी ने खोली विरोधियों की पोल!

Politalks.News/Rajasthan. जयपुर जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के बावजूद कांग्रेस का प्रमुख नहीं बनने का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस पूरे मामले में गहलोत गुट के निशाने पर आए पायलट गुट के चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने भी अब अपनी ढाल को मजबूत करते हुए आरोप लगाने वालों कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. वेद प्रकाश सोलंकी पिछले 2 दिन से दिल्ली में मौजूद हैं, लेकिन प्रदेश प्रभारी अजय माकन के दिल्ली से बाहर होने के कारण अभी सोलंकी की माकन से मुलाकात नहीं हो पाई है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोलंकी ने कांग्रेस के सह प्रभारी तरुण कुमार से मुलाकात करके अपना … Read more

डोटासरा को सौंपी रिपोर्ट में मेघवाल ने किया सोलंकी को एक्सपोज, कहा- जल्द होगी बड़ी कार्रवाई

बगावत, एक्सपोज और जल्द कार्रवाई !

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में सम्पन्न हुए पंचायती राज और जिला प्रमुखों के चुनाव में बहुमत के बावजूद जयपुर जिला प्रमुख में कांग्रेस की हार के बाद पायलट गुट के विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के खिलाफ कार्यवाही की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इस मामले में गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने जहां पायलट खेमे को जयचंद बताया तो वहीं पायलट कैंप के विधायक इंद्राज गुर्जर और रामनिवास गावड़िया ने पलटकर गहलोत गुट के मंत्री-विधायक पर पलटवार किया है. इसी कड़ी में अब प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक गोविंद राम मेघवाल ने भी पायलट गुट पर जोरदार हमला बोलते हुए चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के खिलाफ … Read more

घोघरा-मेघवाल के बिगड़े बोल पर भड़की BJP, पूनियां बोले-‘ओछी पार्टी, ओछे नेता और ओछे बोल’

घोघरा-मेघवाल के बिगड़े बोल पर भड़की BJP

Politalks.News/Rajasthan. पेगासस जासूसी मामले जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में आज राजभवन का घेराव किया. इस प्रदर्शन के मंच से दिग्गजों की मौजूदगी में डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक और यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा और पीसीसी उपाध्यक्ष, खाजूवाला विधायक गोविंद मेघवाल अपनी भाषण बाजी के दौरान अनैतिक भाषा की मर्यादाओं की सभी सीमा पार कर गए. दोनों ने राज्यपाल को बीजेपी का एजेंट बता दिया, अब ये दोनों ही कांग्रेस नेता बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं. बीजेपी ने इस कांग्रेस की निकृष्ट राजनीतिक संस्कृति बताया है. मेघवाल और घोघरा के बेलगाम बोल-‘राज्यपाल को बताया ‘दलाल’ मोदी-शाह रंगा बिल्ला’ प्रदर्शन के मंच से डूंगरपुर विधायक … Read more