रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा कर सीएम गहलोत ने दिया दिवाली का तोहफा
Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी जा रही ग्रेच्युटी अन्य परिलाभ की समीक्षा की. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘राज्य सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए ग्रेच्युटी के 476 करोड़ का भुगतान दीपावली पूर्व कर दिया जाएगा’. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘राज्य सरकार निगम में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सभी मांगों को लेकर गंभीर है. उन्होंने निगम कर्मचारियों से प्रस्तावित हड़ताल को वापस लेने का आह्वान करते हुए कहा कि, ‘निगम कर्मचारी आगामी पटवारी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों का सुचारू रूप … Read more