अमरिंदर के बाद अब मुख्यमंत्री गहलोत भी बोले- सोनिया गांधी जो फैसला करेगी, उसके लिए वे तैयार हैं

सोनिया गांधी जो फैसला करेगी, उसके लिए वे तैयार हैं

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब के सियासी संग्राम के बाद अब राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल, राजनीतिक नियुक्तियों और सत्ता संगठन के बदलावों की कवायद तेज हो गई है. लम्बे समय से जारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच की सियासी खींचतान मिटाने के लिए कांग्रेस आलाकमान जल्द बड़े फैसले करने की तैयारी में है. सीएम गहलोत के लगातार दिल्ली दौरे को टाले जाने के बाद आलाकमान का सन्देश लेकर संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी अजय माकन कल देर रात जयपुर पहुंचे. दोनों नेता आते ही सीधे मुख्यमंत्री आवास गए और सीएम गहलोत के साथ देर रात तक लंबी मंत्रणा की. जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल विस्तार-फेरबदल को लेकर देर … Read more

प्रदेश में स्कूल खोलने व कम्प्यूटर शिक्षकों की नियमित भर्ती सहित कई फैसलों पर लगी कैबिनेट की मुहर

ashok gehlot cm rajasthan 16139889632

Politalks.News/Rajasthan. गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई राज्य मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विद्यालयों के लिए कम्प्यूटर अनुदेशकों की नियमित भर्ती करने, कोविड की दूसरी लहर के बाद प्रदेश में विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को शिक्षण कार्य के लिए खोलने पर सैद्धांतिक सहमति, राजस्थान जन आधार प्राधिकरण नियम-2021 के अनुमोदन तथा विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन सहित कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. गहलोत मंत्रिपरिषद ने निर्णय किया कि प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को कम्प्यूटर शिक्षा से जोड़ने के लिए की गई बजट घोषणा के क्रम में सृजित कम्प्यूटर अनुदेशकों के नए कैडर के लिए अब नियमित भर्ती की जाएगी. आपको बता दें, इससे … Read more

सीएम गहलोत ने केंद्रीय खान मंत्री से कहा- पर्यावरणीय स्वीकृतियां जल्द दिलाने में करें राज्य का सहयोग

fb img 1626833169028

Politalks.News/Rajasthan. केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ राजस्थान में खनन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खनन के लिए पर्यावरण स्वीकृतियों में लगने वाली देरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और कहा कि केन्द्रीय खान मंत्रालय पर्यावरण मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यावरणीय स्वीकृतियां जल्द दिलाने में सहयोग करे, इससे देश के सभी राज्यों को खनन गतिविधियों को आगे बढ़ाने में आसानी होगी. सीएम गहलोत ने कहा कि राजस्थान में खनिज संपदा के विपुल भण्डार मौजूद हैं, इनका वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल तरीके से समुचित दोहन देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता … Read more

सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाकर गुमराह करने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई- CM गहलोत

gehlot 1 4895596 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. सोशल मीडिया पर अब भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों की अब खैर नहीं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भ्रामक सूचना फैलाकर गुमराह करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. सीएम गहलोत ने कहा पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस स्तर पर सोशल मीडिया की निगरानी सेल को और मजबूत किया जाए, साथ ही, घटना होने पर पुलिस के रेस्पोंस टाइम को अधिक बेहतर किया जाए. मुख्यमंत्री गहलोत ने निर्देश दिए कि राज्य पुलिस जघन्य अपराधों को अंजाम देने वाले, माफियाओं तथा घटनाओं को साम्प्रदायिक रंग देने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रभावी अभियान चलाए, इससे लोगों में पुलिस के प्रति … Read more

केंद्र सरकार या तो कृषि कानूनों को वापस ले या फिर किसानों को इन कानूनों पर संतुष्ट करे- CM गहलोत

img 20210718 102041

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग 7 माह से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को खत्म कराने की अपील की है. सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार या तो इन कृषि कानूनों को वापस ले ले या फिर किसानों को कृषि कानूनों पर संतुष्ट कर दे. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में किसानों की जो मांगें हैं उसे लेकर केंद्र सरकार को कुछ न कुछ घोषणा करनी चाहिए. सीएम गहलोत ने कहा कि अगर नया कानून की बनाना पड़े तो उसमें क्या दिक्कत है. … Read more

किसान मित्र योजना के तहत गहलोत सरकार ने बिजली के बिल पर 1000/- प्रतिमाह अनुदान की दी सौगात

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसानों को बड़ी सौगात देते हुए ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना‘ की सौगात दी है. इस मौके पर सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की ‘मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना’ का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना ही है. इस योजना पर सालाना 1450 करोड़ रूपए का अतिरिक्त व्यय होगा. इसमें कृषि उपभोक्ताओं को बिजली दरों पर प्रति माह 1 हजार रूपए अथवा अधिकतम 12 हजार रूपए प्रतिवर्ष अनुदान मिलेगा. इस योजना के शुरू होने पर प्रदेश में लघु एवं मध्यम वर्ग के किसानों के लिए कृषि बिजली लगभग निःशुल्क हो जाएगी. सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से … Read more

CM गहलोत ने दिए निर्देश- हर पात्र परिवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ दिलाना करें सुनिश्चित

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तहत हर पात्र परिवार को पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सीएम गहलोत ने निर्देश दिए कि इस दिशा में पात्र परिवारों को जन आधार कार्ड से जोड़ने, राशन कार्ड के साथ मिलान करने तथा त्रुटियां दुरूस्त करने के काम को अभियान के रूप में पूरा किया जाए. इससे पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली की अन्य योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा और लीकेज की संभावनाएं समाप्त होंगी. बुधवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक … Read more

कभी भी आ सकती है तीसरी लहर, केंद्र दे पर्याप्त वैक्सीन तो समय पर हो अधिकाधिक टीकाकरण- गहलोत

fb img 1626202092278

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि विशेषज्ञ निरन्तर तीसरी लहर की आशंका व्यक्त कर रहे हैं. ऐसे में, प्रदेश की अधिकाधिक आबादी का जल्द से जल्द टीकाकरण जरूरी है, क्योंकि दोनों डोज लगने पर ही संक्रमण से पूरी सुरक्षा मिलती है. निर्देश दिए कि राज्य सरकार के अधिकारी केन्द्र सरकार से समन्वय कर वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने की मांग पुरजोर तरीके से रखें, ताकि लोगों को समय पर वैक्सीन दी जा सके. मंगलवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा के दौरान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान कोविड वैक्सीनेशन का बेहतरीन प्रबंधन कर रहा है, लेकिन आवश्यकता के अनुरूप … Read more

किसी भी आपदा की स्थिति में डीसी, कलक्टर-एसपी आवश्यक रूप से खुद मौके पर पहुंचें- CM गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्देश दिए हैं कि अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, तूफान, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में मौसम विभाग को अधिक विश्लेषणात्मक एवं सटीक पूर्वानुमान के साथ चेतावनी जारी करनी चाहिए. साथ ही, पूर्वानुमान की जानकारी तथा चेतावनी की सूचना समय पर राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ-साथ आमजन को दी जाए. इससे संबंधित विभागों को राहत कार्यों के लिए आवश्यक तैयारियां करने में सहूलियत होगी. सीएम गहलोत ने मुख्य सचिव को आपदा राहत कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर सेना, वायु सेना सहित केन्द्रीय बलों के साथ प्रभावी समन्वय करने के निर्देश दिए. सोमवार को सीएम आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन, … Read more

आंकड़ों को लेकर BJP द्वारा फैलाया जा रहा झूठ, प्रदेश में अपराध के मामले अन्य राज्यों से कम- CM गहलोत

आंकड़ों को लेकर BJP द्वारा फैलाया जा रहा झूठ- CM गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में लगातार बढ़ते अपराध के आंकड़ों को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है. जयपुर से लेकर दिल्ली तक में भाजपा ने अपराध के मुद्दे पर गहलोत सरकार को घेरा हुआ है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की है. वहीं भाजपा के आरोपों के जवाब में सीएम अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से एक नोट जारी करते हुए भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों की वस्तुस्थित से अवगत करवाया है. सीएम गहलोत ने भाजपा पर पलटवार करते हुए लिखा कि, ‘राजस्थान में अपराध के आंकड़ों को लेकर सोशल मीडिया में भाजपा द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है. एक अखबार ने भी यही आंकड़े तथ्यों की … Read more