शहरी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों और बेरोजगारों को इंदिरा क्रेडिट कार्ड की सौगात, 50 हजार तक ब्याज मुक्त ऋण
Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी एक और बजट घोषणा को पूरा करते हुए कोरोना संकट के चलते आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे खुदरा व्यापारियों और शहरी क्षेत्र के रेहड़ी-पटरी वालों तथा सेवा क्षेत्र के युवाओं व बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए ‘इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना-2021’ के प्रारूप का अनुमोदन कर दिया है. इस योजना में लाभार्थी को बिना किसी गारंटी के 50 हजार रुपए तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. आपको बता दें, मुख्यमंत्री गहलोत ने वैश्विक महामारी के दृष्टिगत शहरी क्षेत्रों में रोजगार, स्वरोजगार तथा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने हेतु इस वर्ष के आम बजट में ‘इन्दिरा गांधी शहरी … Read more