सीएम गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा का बड़ा बयान- ‘2018 में भांग खाकर टिकट बांटे थे कांग्रेस ने…’

img 20211207 wa0121

Politalks News/Rajasthan. प्रदेश में हुए गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन (Gehlot Cabinet Reshuffle) के बाद गहलोत-पायलट गुट को लेकर किए जा रहे एकजुटता के दावों की पोल परत दर परत खुलती ही जा रही है. खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और उनके द्वारा नियुक्त किए गए सलाहकारों द्वारा किसी न किसी बहाने पायलट कैम्प पर जुबानी तीर चलाए जा रहे हैं. जहां सबसे पहले सलाहकार नियुक्त होते ही निर्दलीय विधायक रामकेश मीणा ने अपनी भड़ास सचिन पायलट (Sachin Pilot) के खिलाफ निकाली तो वहीं उसके बाद सीएम गहलोत खुद पिछले साल हुई सियासी कलह को लेकर पायलट कैम्प के विधायकों को निशाने पर लेते रहे हैं. अब इसी कड़ी में … Read more

मंत्री बनने के बाद रमेश मीणा के बदले सुर, कहा- न पायलट गुट से हूं, न गहलोत गुट से, मैं हूं सिर्फ कांग्रेस का

मंत्री बनने के बाद रमेश मीणा के बदले सुर

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल पुनर्गठन के बाद गहलोत सरकार (Gehlot Government) के मंत्रियो को जिलों का प्रभार सौंपा गया है. जिसके चलते वर्तमान में गहलोत सरकार के लगभग सभी मंत्री अपने अपने प्रभार वाले जिलों के दौरे पर हैं और आगामी 12 दिसम्बर को होने वाली कांग्रेस की देशव्यापी ‘महंगाई हटाओ रैली‘ (Congress Raily in Jaipur) के लिए भीड़ जुटाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री रमेश मीणा (Ramesh Meena) इन दिनों अपने प्रभार वाले भरतपुर (Bharatpur) जिले के दौरे पर हैं. सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान रमेश मीणा ने बड़ा बयान देते … Read more

‘मंत्री बनने के लिए कौनसी विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है?’- विधायकों की नाराजगी आई सामने

4c715e6bffd0cdaf83c52f607cf09e9d original

Politalks.News/Rajasthan. रविवार को 11 नए कैबिनेट मंत्री और 4 राज्य मंत्रियों की शपथग्रहण के साथ गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन हो गया. वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित पार्टी के सभी बड़े दिग्गज चाहे कितनी ही वाहवाही इस बात पर लूट लें कि सबकुछ शांति और बढ़िया तरीके से सैटल हो गया, लेकिन मंत्रिमंडल के पुनर्गठन के साथ ही पार्टी में नाराजगी के स्वर भी उठने लगे हैं. पायलट खेमे से आने वाले बृजेन्द्र ओला जहां खुद को राज्यमंत्री बनाए जाने से नाखुश हैं तो वहीं खेरवाड़ा विधायक दयाराम परमार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर पूछा है कि क्या मंत्री बनने के लिए कोई विशेष योग्यता की आवश्यकता होती है? … Read more

ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए जमीन आवंटन सहित गहलोत कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर लगाई मुहर

img 20211116 wa0300

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को सीएम आवास पर हुई मंत्रिमण्डल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी. बैठक में राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 4 एवं डीजल पर 5 रूपए लीटर वैट घटाया तो वहीं बहुप्रतीक्षित कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए निशुल्क भूमि आवंटन को भी मंजूरी दी गई. इनके आलावा गहलोत कैबिनेट ने कई बड़े मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद अपनी मंजूरी दी है. बैठक के बाद परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस को कैबिनेट के फैसलों पर ब्रीफिंग दी. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद् की बैठक में पेट्रोल पर … Read more

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी, सीएम ने भी दिए संकेत, लेकिन करना पड़ सकता है इंतजार

शुरू हुई मंत्रिमंडल और नियुक्तियों की धुकधुकी

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर रात दिल्ली पहुंच गए हैं. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सीएम गहलोत के साथ ही दिल्ली पहुंचे हैं. प्रदेश में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों की आस लगाए बैठे विधायकों और नेताओं में धुकधुकी शुरू हो गई है. हालांकि मंत्रिमंडल पुनर्गठन और नियुक्तियों के साथ ही मुख्यमंत्री गहलोत का यह दौरा प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर लग रहे वैट में कितनी कटौती हो इसे लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मंगलवार शाम जोधपुर में सीएम गहलोत ने इस बात के संकेत दे दिए हैं कि राजस्थान में वह भी वैट में कटौती करने जा रहे हैं, लेकिन ये कटौती कितनी होगी यह … Read more

सियासी गूंज- ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा…!’

img 20211030 wa0269

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों के मसले को लेकर दो हिंदी फिल्मों के डायलॉग जो आजकल मरुधरा के सियासी गलियारों में गूंज रहे हैं. इनमें पहला है हिंदी फिल्म ‘दामिनी‘ का मशहूर डायलॉग ‘तारीख पे तारीख‘ और दूसरा है ‘मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है’, लेकिन दूसरे डायलॉग में थोड़ा चेंज है और वह यह कि ‘नेताजी लाख मंत्री बनना चाहें तो क्या होगा, वो ही होगा जो मंजूर-ए-गहलोत होगा.’ ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर ऐसी चर्चाएं आम हो चली हैं. बीते साल गहलोत सरकार पर आए सियासी … Read more