राकेश टिकैत का पीएम मोदी पर सीधा पलटवार- ‘हम आंदोलन करते हैं, लेकिन हम जुमलेबाज तो नहीं हैं’
Politalks.News/FarmersProtest. सोमवार को राज्यसभा में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर पलटवार करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हम आंदोलन करते हैं, लेकिन हम जुमलेबाज तो नहीं हैं. टिकैत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर नरेन्द्र मोदी ने 2011 में कहा था कि देश में MSP पर कानून बनेगा, मोदी दो बार पीएम बन गए पर कानून नहीं बना. टिकैत ने पूछा कि यह जुमलेबाजी नहीं थी क्या? नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव गुमथला गडु में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आयोजित एक विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान … Read more