कृषि कानूनों पर यू-टर्न या मास्टरस्ट्रोक! गहलोत का हमला- 5 राज्यों में हार के डर से लिया फैसला

मोदी सरकार का यू-टर्न या मास्टर स्ट्रोक!

Politalks.News/Rajasthan.  आज प्रकाश पर्व पर किसानों की महाजीत हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरू पर्व के मौके पर देश के किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए करीब एक साल से विवादों में घिरे तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा कर दी है. पीएम मोदी ने कहा कि,’हमने तीनों कृषि कानून वापस लेने का फैसला किया है. इसकी प्रक्रिया आगामी संसद सत्र से इस महीने शुरू होगी’ साथ ही पीएम मोदी ने अपील भी की कि, ‘मैं किसानों से अपील करता हूं कि अपने घर लौट जाए और नए सिरे से शुरुआत करें. हालांकि, पीएम मोदी ने ये फैसला किसानों के हितों को देखकर … Read more

केंद्र सरकार या तो कृषि कानूनों को वापस ले या फिर किसानों को इन कानूनों पर संतुष्ट करे- CM गहलोत

img 20210718 102041

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले लगभग 7 माह से दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन को खत्म कराने की अपील की है. सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र सरकार या तो इन कृषि कानूनों को वापस ले ले या फिर किसानों को कृषि कानूनों पर संतुष्ट कर दे. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में किसानों की जो मांगें हैं उसे लेकर केंद्र सरकार को कुछ न कुछ घोषणा करनी चाहिए. सीएम गहलोत ने कहा कि अगर नया कानून की बनाना पड़े तो उसमें क्या दिक्कत है. … Read more

कांग्रेस सहित 12 विपक्षी दलों के बाद अब बसपा ने भी दिया किसानों के देशव्यापी विरोध प्रर्दशन को समर्थन

img 20210525 141826

Politalks.News/Farmer’sProtest. केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे किसानों के आंदोलन को कल 6 महीने पूरे हो ने जा रहे हैं. इस मौके पर किसानों ने 26 मई को देशव्यापी विरोध प्रर्दशन का ऐलान किया है. विपक्ष की 12 पार्टियों ने संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मई को आहूत देशव्यापी विरोध दिवस को पहले ही अपना समर्थन दे दिया है. वहीं अब बीएसपी ने किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, ‘तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देश के किसान कोरोना के इस अति-विपदाकाल में भी लगातार … Read more

वोटबैंक खिसकने के डर से आई ‘अन्नदाता’ की याद, चौटाला ने PM को पत्र लिखकर बताई ‘मन की बात’

दुष्यंत चौटाला ने लिखा प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

Politalks.News/Haryana. कोरोना में महासंकट के बीच केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ 140 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन जारी है. अब इसको वोटबैंक खिसकने का डर कहें या किसानों के प्रति जागी सह्रदयता हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आंदोलन कर रहे किसान सगंठनों के साथ एक बार फिर से बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है. चौटाला ने कहा है कि, ‘केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए कृषि कानूनों को लेकर हमारे ‘अन्नदाता‘ दिल्ली की सीमा पर सड़कों पर बैठे हैं, यह चिंता का विषय है कि सौ से भी अधिक दिनों से इस तरह … Read more

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हुआ हमला, गुस्साए समर्थकों ने लगाया जाम

राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर में हुआ हमला

Politalks.News/Rajasthan. केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ 4 महीने से ज्यादा लम्बे समय से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में देशभर में घूम-घूम कर प्रचार करने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर के ततारपुर चौराहे के पास कुछ लोगों ने हमला कर दिया. इस दौरान राकेश टिकैत और उनके साथ चल रही अन्य गाड़ियों पर पत्थर फेंके गए, जिससे करीब तीन से चार गाड़ियों के शीशे टूट गए. अचानक हुई इस घटना के विरोध में टिकैत पहले तो अपने समर्थकों सहित ततारपुर चाैराहे पर धरने पर बैठे लेकिन, राकेश टिकैत को बानसूर में सभा में पहुंचना था, इसलिए वे तुरंत आगे निकल … Read more

‘मिशन 22’ से पहले योगी के सिर पंचायत चुनाव जीतने की जिम्मेदारी, किसानों की नाराजगी पड़ न जाए भारी

CM योगी के सिर पंचायत चुनाव जीतने की जिम्मेदारी

Politalks.News/UttarPradesh/BJP पांच राज्यों में शुरू होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा हाईकमान पूरे दमखम के साथ जोर लगाए हुए है, वहीं पार्टी ने उत्तर प्रदेश में भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. बात को आगे बढ़ाएं उससे पहले यहां हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी के स्टार प्रचारक माने जाते हैं. उत्तरप्रदेश की सत्ता संभाले योगी को 4 साल हो गए हैं. मुख्यमंत्री योगी की असली परीक्षा अगले महीने यूपी में होने जा रहे हैं ‘पंचायत चुनाव‘ को लेकर होगी, जिसको लेकर योगी पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं. पिछले दिनों राजधानी लखनऊ में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय आयोजित हुई बैठक में … Read more

कुतिया भी मर जाती है तो नेताओं का शोक संदेश आता है, किसानों की मौत पर कोई बोला तक नहीं- मलिक

मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने की कड़ी टिप्पणी

Politalks.News/Rajasthan. केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 110 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों को लेकर नेताओं के रुख पर मेघालय के राज्यपाल सतपाल मलिक ने कड़ी टिप्पणी की है. एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने मंगलवार को झुंझुनूं पहुंचे सत्यपाल मलिक ने कहा कि, ‘एक कुतिया भी मर जाती है तो उसके लिए हमारे नेताओं का शोक संदेश आता है, लेकिन 250 किसान अब तक मर गए, लेकिन कोई बोला तक नहीं. यह हृदयहीनता मुझे दर्द पहुंचाती है. किसान अपना घर बार छोड़कर आए थे, हादसों में मरने वालों के लिए भी आप संवेदना भेजते हो, लेकिन किसानों को … Read more

झुंझुनूं में बोले राकेश टिकैत- अपने ट्रैक्टर में पेट्रोल फुल कराके रखें, कभी भी दिल्ली कूच करना पड़ सकता है

Img 20210303 075330

Politalks.News/FarmersProtest. केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन को शुक्रवार को 100 दिन पूरे होने जा रहे हैं. लेकिन केंद्र की मोदी सरकार को जैसे किसान आंदोलन से कोई सरोकार ही नहीं है. ऐसे में किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि किसान अपने ट्रैक्टर में पेट्रोल फुल कराके रखें, बुलावा कभी भी आ सकता है. राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर आगे कहा कि, ‘दिशा निर्देश.. देंगे कभी हो बस तैयार रहो, कभी भी बुला सकते हैं, बस ट्रैक्टर में तेल भरवा कर रखो, कभी भी जाना पड़ सकता है. टिकैत ने कहा कि किसान खेत में काम करते रहें और … Read more

टिकैत का तोमर पर पलटवार- जब लोग जमा होते हैं तो सरकारें बदल जाती हैं, ‘पगड़ी संभाल दिवस’ आज

Narendra Singh Tomar And Rakesh Tikait 425x240

Politalks.News/FarmersProtest. केन्द्र के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसान आंदोलन के आज 91वें दिन किसान ‘पगड़ी संभाल दिवस’ मानने वाले हैं. किसान पगड़ी संभाल दिवस पर आत्मसम्मान के प्रतीक अपनी क्षेत्रीय पगड़ी को पहन सरकार के तीनों कृषि कानून का विरोध करेंगे. जिसके तहत आंदोलनरत सभी किसान दिल्ली के सिंघु व टिकरी बार्डर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ में आज पगड़ी संभाल दिवस मनाएंगे. आपको बता दें, किसानों द्वारा यह पगड़ी संभाल दिवस शहीद भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह एवं स्वामी सहजानंद सरस्वती की याद में मनाया जाएगा. 1907 में ‘पगड़ी संभाल ओए जट्टा‘ अभियान अंग्रेज सरकार के खिलाफ चलाया गया था. उस समय भी अंग्रेज … Read more

अलवर में बोले राकेश टिकैत- हल चलाने वाला कभी हाथ नहीं जोड़ेगा, हम ही किसान हैं-हम ही जवान हैं

हम ही किसान हैं-हम ही जवान हैं- राकेश टिकैत

Politalks.News/Rajasthan. कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के राजस्थान दौरे के एक दिन पहले अलवर के झालाटाला में किसान सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, ‘आपको अब रोने की जरूरत नहीं, पूरा देश आपके साथ है. हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा. हम ही किसान हैं, हम ही जवान हैं. अनाज तिजोरी में बन्द नहीं होगा. रोटी को तिजोरी में बन्द नहीं होने देंगे, बाजार की वस्तु नहीं बनने देंगे. जब तक पूरे देश में एमएसपी पर खरीद नहीं होगी यहां आंदोलन जारी रहेगा. राकेश टिकैत ने कहा कि किसान चाहते हैं कि सरकार कृषि कानून वापस ले, एमएसपी पर गारंटी … Read more