हरियाणा: वे 9 निर्दलीय विधायक जो लगा रहे खट्टर सरकार की नैया पार

Khattar Government

हरियाणा विधानसभा चुनाव के के शुरूआती रूझानों ने कांग्रेस और भाजपा को एक बारगी तो बराबर की टक्कर पर लाकर खड़ा कर दिया था. लेकिन गुरुवार को आए अंतिम परिणामों में बीजेपी का पलड़ा थोड़ा ज्यादा झुक गया. ऐसे में सभी की नजरें जेजेपी के मुखिया दुष्यंत चौटाला सहित सभी निर्दलीय विधायकों पर टिक गई. जीतने वालों में सात निर्दलीय, एक इंडियन नेशनल लोकदल (INLO) और एक हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) से है. हाल में खबर आयी है कि इन सभी विधायकों ने भाजपा को समर्थन दे दिया. शाम को मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) प्रदेश के राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा सौंपने जा रहे हैं. कयास लगाया … Read more

हरियाणा: इन दो निर्दलीय विधायकों पर अंतिम दांव खेलेगी भाजपा

Haryana Election 2019

बहुमत से दूर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए चाहिए 6 विधायक, मनोहर लाल खट्टर लगातार कर रहे बागियों को मनाने की मान मनोहार  हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election 2019) के बाद फाइनल नतीजे सामने आ गए हैं. मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई में भाजपा ने यहां 40 सीटों पर कब्जा जमाया. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस को 31 सीटों पर विजयश्री मिली. दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को 10, इनोलो को एक और आठ निर्दलीय जीतकर आए. बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत है जो किसी के पास नहीं है. तमाम कयासों के बाद मनोहर लाल खट्टर ने सरकार बनाने का दावा पेश किया. उन्होंने पांच … Read more

हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम भाजपा और मोदी जी को आइना दिखाने वाले: अशोक गहलोत

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा सहित कई राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए ये चुनाव परिणाम बहुत बड़ा झटका हैं. हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है और भाजपा के ‘अबकी बार 75 पार’ के नारे को नकार दिया है. वहीं महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ने और पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत है. मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी और … Read more

‘दुष्यंत चौटाला को फोन कर शाह जी ने पूछा – समर्थन दोगे या जान’

Amit Shah

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने के साथ दिलचस्प भी रहे. सुबह से हो रही मतगणना में कई बार भाजपा और कांग्रेस में बराबर की टक्कर देखने को मिली. अंतिम नतीजों में 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा 40 और कांग्रेस 31 सीटों पर विजयश्री हासिल करने में सफल रही. वहीं 10 सीटों पर जेजेपी और नौ सीटों पर निर्दलीयों व अन्य ने अपना कब्जा जमाया. अब यहां हालात ऐसे हो गए हैं कि सरकार किसी की नहीं बन रही. लेकिन ये परिस्थति सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. वायरल होने वाला किरदार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हैं जिनके लिए तरह तरह के मीम … Read more

महाराष्ट्र में हारकर भी सिकंदर बनी NCP, हरियाणा में कांग्रेस ने जिंदा रखी आस

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. आमिर खान की एक फिल्म में एक डायलॉग था ”जो जीता वही सिकंदर”. बात भी सही है लेकिन महाराष्ट्र में NCP ने इस घारणा को गलत साबित कर दिया. भले ही प्रदेश में भाजपा और शिवसेना की स्पष्ट तौर पर एक तरफा सरकार बन रही है लेकिन यहां एनसीपी के शरद पवार हारकर भी सिकंदर बन गए. वहां जीतने के बाद भी भाजपा और शिवसेना के चर्चे नहीं है लेकिन सियासी गलियारों के साथ-साथ मीडिया संस्थानों में भी इस समय केवल और केवल शरद पवार छाए हुए हैं. वहीं हरियाणा में अस्तित्व खोती कांग्रेस ने अपने आपको जिंदा रहने में सफलता हासिल की. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से … Read more

दुष्यंत ने कांग्रेस के साथ जाने के दिए संकेत, कर्नाटक की तर्ज पर बन सकते हरियाणा के मुख्यमंत्री

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. देश में हुए महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर अब साफ हो गई है. महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन बहुमत के साथ सत्ता में वापसी के लिए तैयार है तो वहीं हरियाणा में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत के आंकड़े से दूर हैं. कांग्रेस अब JJP के साथ मिलकर सरकार बनाने में जुट गई है. वहीं चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सत्ता की ‘चाबी’ मेरे पास है. इसी के साथ चौटाला ने आगे कहा कि जनता ने बीजेपी के खिलाफ वोट दिया है. चौटाला के इस बयान के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) कांग्रेस के साथ जा सकते हैं.

हरियाणा में आये चौकानें वाले परिणामों के बाद अब सत्ता के गलियारे में इस बात की चर्चा जोर पकड़ रही है कि हरियाणा में भी कर्नाटक की तरह JJP को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपकर कांग्रेस सरकार बना सकती है. यदि ऐसा होता है तो जेजेपी अपने उदय के पहले विधानसभा चुनाव में ही सीएम की कुर्सी तक पहुंच जाएगी जो कि अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. एक साल से भी कम समय में जेजेपी ने हरियाणा की राजनीति में अच्छी खासी पकड़ बना ली है और वह अपने पहले ही चुनाव में 10 सीटें जीतकर निर्णायक भूमिका में आ गई है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी से मिले फ्री हैंड के बाद हरियाणा में कांग्रेस के तारणहार भूपेंद्र सिंह हुड्डा अब जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और अन्य जीते हुए निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा! किंग मेकर की भूमिका में दुष्यंत चौटाला

बता दें, जननायक जनता पार्टी (JJP) लंबे समय तक हरियाणा की राजनीति में राज करने वाली इंडियन नेशनल लोकदल से ही निकली है. जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला का संबंध पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के परिवार से है. जननायक जनता पार्टी पिछले साल उस वक्त अस्तित्व में आई जब पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला और उनके भाई दिग्विजय चौटाला को इनेलो से बाहर कर दिया गया. दुष्यंत चौटाला को इनेलो से बाहर निकाले जाने की बड़ी वजह चाचा अभय चौटाला से साथ उनके बिगड़े संबंध थे.

JJP प्रमुख दुष्यंत चौटाला ने उस वक्त राजनीति में कदम रखा जब इंडियन नेशनल लोकदल (INLO) अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही थी. हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल को 2005 और 2009 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी का एक भी कैंडिडेंट जीत दर्ज नहीं कर पाया. 2013 की शुरुआत में इंडियन नेशनल दल के मुखिया ओम प्रकाश चौटाला और उनके बड़े अजय चौटाला जेबीटी घोटाले में जेल जाना पड़ा.

दुष्यंत के पिता अजय चौटाला हमेशा हिसार से चुनाव लड़ा करते थे. इसलिए 2014 के लोकसभा चुनाव में अजय चौटाला के बड़े बेटे दुष्यंत चौटाला को हिसार से लोकसभा चुनाव में टिकट दिया गया. 25 साल की उम्र में दुष्यंत चौटाला ने जीत दर्ज की, बल्कि 16वीं लोकसभा के सबसे युवा सांसद भी चुने गए. सांसद बनने के बाद दुष्यंत की पार्टी पर पकड़ मजबूत होने लगी. 2014 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत चौटाला ने उचाना से विधानसभा चुनाव भी लड़ा. हालांकि इस चुनाव में दुष्यंत चौटाला को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रेम लता के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.

हरियाणा चुनाव: यहां भी लगी पॉलिटॉक्स की खबर पर मुहर, हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा, दुष्यंत बनेंगे डिप्टी सीएम

हरियाणा चुनाव में भी पॉलिटॉक्स की सटीक खबर पर मुहर लगी. पॉलिटॉक्स ने अपनी खबर “हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा! किंग मेकर की भूमिका में दुष्यंत चौटाला” में इस बात का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया था कि हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा बनेगी और जेजेपी चीफ दुष्यंत चौटाला किंग मेकर की भूमिका अदा करेंगे. हरियाणा विधानसभा के मौजूदा नतीजों ने पॉलिटॉक्स की खबर पर मुहर लगा दी है. प्रदेश में भाजपा 37 और कांग्रेस 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. जेजेपी 10 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है. हमारी खबर में साफ तौर पर ये भी कहा ​था कि गठबंधन की स्थिति में दुष्यंत को डिप्टी सीएम का पद … Read more

एग्जिट पोल के नतीजे चौंकाने वाले…क्या सच में BJP को ले डूबे राष्ट्रीय मुद्दे?

हरियाणा और महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजे कुछ चौंकाने वाले आ रहे हैं. मतदान के दिन तक जहां दोनों राज्यों में भाजपा की एक तरफा जीत के कयास लगाए जा रहे थे, वहीं मतदान के आंकड़ों के बाद ये पूरी तरह साफ हो गया कि टक्कर कांटे की है. विभिन्न मीडिया सूत्रों के अनुसार हरियाणा में एग्जिट पोल भाजपा की 34 से 44 सीटें जबकि कांग्रेस की 32 से 42 सीटें बता रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक एक साल पुरानी जेजेपी पार्टी को 6 से 10 सीटें मिलने के कयास हैं. दोनों पार्टियों 40 सीटों के अंदर सिमटती है तो जेजेपी के चीफ दुष्यंत … Read more

हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा! किंग मेकर की भूमिका में दुष्यंत चौटाला

Dushyant Chautala

पॉलिटॉक्स ब्यूरो. हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा काफी उत्साह में थी कि मोदी लहर में मनोहर लाल खट्टर और सरकार को सत्ता वापसी में कहीं कोई कठिनाई नहीं आएगी. शायद कांग्रेस और दिल्ली में बैठे पार्टी आलाकमान को भी यही उम्मीद थी. सोमवार को मतदान हुआ और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद कांग्रेस तो क्या भाजपा की धूरी पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी नहीं की होगी. प्रदेश में कांग्रेस सत्ताधारी पार्टी को बराबर की टक्कर दे रही है. एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, जहां कांग्रेस को 32 तो भाजपा को 34 सीटें मिल रही हैं. अगर एग्जिट पोल सटीक या थोड़े इधर … Read more