कांग्रेस विधायक ने पूछा हॉस्टल खोलने का, तो गहलोत के मंत्री ने जवाब दिया स्कूल खोलेंगे, स्पीकर ने लगाई क्लास

स्पीकर ने लगाई क्लास

राजस्थान की 15वीं विधानसभा के जारी अंतिम बजट सत्र में बुधवार को प्रश्नकाल के दौरान अपनी ही सरकार के कांग्रेस विधायक के आसान से सवाल पर कंफ्यूज हो गए गहलोत सरकार के मंत्री, देवली उनियारा से कांग्रेस विधायक हरीश मीणा के जनजाति छात्रावास खोलने से जुड़े सवाल का टीएडी मंत्री अर्जुन बामणिया नहीं दे पाए ठीक से सवाल तो स्पीकर जोशी को लगानी पड़ी डांट, हरीश मीणा के जनजाति छात्रावास खोलने के सवाल पर मंत्री बामणिया ने जवाब देते हुए कहा- देवली-उनियारा में खोला जाएगा आवासीय स्कूल, मंत्री के जवाब पर आपत्ति जताते हुए हरीश मीणा ने कहा- मंत्री जनजाति छात्रावास और आवासीय स्कूल को एक ही समझते हैं क्या, … Read more

हाफ लिटरेट होने से काम नहीं चलता मिस्टर राठौड़, आप मुझे डिक्टेट नहीं कर सकते- सदन में बरसे जोशी

सत्तापक्ष की लड़ाई को ढक नहीं पाओगे- राठौड़

Speaker CP Joshi and Rajendra Rathore Clashed in the Assembly. राजस्थान विधानसभा में आज उस समय जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया जब सीएम सलाहकार और निर्दलीय विधायक सयंम लोढ़ा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश किया. इस दौरान राजेन्द्र राठौड़ और स्पीकर सीपी जोशी में जबरदस्त बहसबाजी हुई. आपको बता दें कि कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समर्थक 81 विधायकों द्वारा बीती 25 सितंबर को देर रात स्पीकर को दिए गए सामुहिक इस्तीफों के मुद्दे को लेकर राजेन्द्र राठौड़ ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है, जिस पर सुनवाई जारी है. लेकिन स्पीकर के फैसले से पहले ही इस मुद्दे … Read more

हेल्पलेस हैं हम, न तो विधानसभा बुला सकते हैं और न कुछ और कर सकते हैं- जानें क्यों ऐसा बोले सीपी जोशी

सी पी जोशी का बड़ा बयान 

C.P. Joshi’s Big Statement in Assembly. अपनी बेबाकी और गर्मजोशी के लिए सुर्खियों में रहने वाले राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी ने बुधवार को विधानसभा में उपराष्ट्रपति और लोकसभा स्पीकर की उपस्थिति में एक बड़ा बयान देकर सियासी सनसनी फैला दी. जोशी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला को संबोधित करते हुए कहा कि नियम-कानून में परिवर्तन का काम आप ही कर सकते हैं, क्योंकि हम तो पूरी तरह से हेल्पलेस हैं. न तो हम विधानसभा बुला सकते हैं और न ही कुछ और कर सकते हैं. ऐसे में हम केवल व केवल रेफरी की भूमिका में है. लेकिन कहीं-कहीं रेफरी की भूमिका पर भी सवाल उठते … Read more

राजसमंद-भीलवाड़ा में कई सियासी समीकरण साध लौटे सीएम गहलोत, इन वजहों से चर्चा में रहा मेवाड़ दौरा

चर्चाओं में रहा सीएम गहलोत का सियासी दौरा

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज राजसमंद और भीलवाड़ा के दौरे पर रहे. सीएम गहलोत के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा और जिला प्रभारी मंत्री उदयलाल आंजना भी मौजूद रहे. जयपुर से चार्टर से रवाना हुए सीएम गहलोत ने राजसमंद से नाथद्वारा पहुंचकर अपने दौरे की शुरुआत श्रीनाथ जी के दर्शनों के साथ की. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देव एकादशी पर श्रीनाथजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन किए. मंदिर में उनका परंपरा अनुसार समाधान (स्वागत) किया गया. इसके बाद सीएम गहलोत ने भीलवाड़ा जिले के चांखेड़ माण्डल में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान स्पीकर सीपी जोशी … Read more

एक्शन में आए राहुल गांधी, पंजाब में दलित के बाद क्या राजस्थान में खेला जाएगा ब्राह्मण कार्ड?

पंजाब के बाद राजस्थान में चौंकाएंगे राहुल!

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब के बाद दिल्ली कांग्रेस हैडक्वार्टर और 10 जनपथ पर सबसे ज्यादा राजस्थान की चर्चा हो रही है. जब से कांग्रेस आलाकमान ने पंजाब में दलित चरण जीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया है तब से राजस्थान की राजनीति में हलचल है. साथ ही पिछले एक हफ्ते में दिल्ली से राजस्थान तक कुछ ऐसा घटनाक्रम हुआ है जो आने वाले भविष्य के संकेत देता है. राहुल गांधी ने गांधी परिवार के सबसे करीबी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को हटाकर बड़ा संदेश दिया है. अब इसके बाद इस बात को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या पंजाब के बाद राजस्थान में भी राहुल गांधी चौंकाने वाले हैं. … Read more

हेमाराम चौधरी के इस्तीफे के बाद शुरू हुए सियासी कयास, अनिरुद्ध सिंह ने क्यों कहा इट मार्क्स द स्टार्ट !

hemaram choudhary news

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी कोरोना महासंकट के कहर से अभी गहलोत सरकार निकल भी नहीं पाई थी कि पिछले साल की तरह ही इस बार भी सत्ता पर सियासी संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कोरोना की पहली लहर के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की नाराजगी के चलते 17 विधायकों ने बगावत कर दी थी. इसी प्रकार अब कोरोना की दूसरी लहर में भी पायलट गुट के वरिष्ठ विधायक और प्रमुख रणनीतिकार हेमाराम चौधरी के विधायक पद से इस्तीफे की खबर ने कांग्रेस के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है. ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच अंदरखाने चली आ रही पुरानी सियासी खींचतान … Read more