बारिश आगे-पीछे करने वाले बयान पर फंसे मंत्रीजी, रावत बोले-धनसिंह को भारत रत्न दिलवा दें धामी

बारिश आगे-पीछे करने वाले ज्ञान पर बुरे फंसे मंत्रीजी

Politalks.News/Uttrakhand. उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन मंत्री ध​नसिंह रावत का एक अजीबोगरीब बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इसको लेकर लोग ही नहीं, विपक्षी नेता भी इसे अच्छा खासा ट्रोल कर रहे हैं. अनिश्चित और अनियमित बारिश को लेकर धनसिंह रावत एक वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि, ‘एक ऐसा ऐप बन रहा है, जो बारिश को आगे पीछे या कम ज़्यादा कर सकेगा’. अब इस बयान के बाद धनसिंह रावत पर कटाक्ष करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस उपलब्धि के लिए उनका नाम भारत रत्न के लिए प्रस्तावित कर देना चाहिए’. … Read more