राकेश टिकैत के आंसुओं ने कर दिया खेल, सरकार की प्लानिंग हुई फेल, लौटने लगे किसान आंदोलन हुआ तेज
Politalks.News/FarmersProtest. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसान ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा और लाल किले पर एक धार्मिक झंडा फहराए जाने के बाद किसान आंदोलन कमजोर पड़ गया था और कल शाम तक यह माना जा रहा था कि गाजीपुर और सिंघु बोर्डर को अब खाली करवा कर किसान आंदोलन को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा. लेकिन किसान नेता और इस आंदोलन के हीरो रहे राकेश टिकैत के आंसुओं ने केंद्र और यूपी सरकार को बैकफुट पर ला दिया. दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर देर रात चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस खाली हाथ लौट गई. यहां पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स भी तैनात … Read more