EXIT POLL: महाराष्ट्र में स्पष्ट नहीं परिणाम, झारखंड में बीजेपी को मिल रही बढ़त

maharahstra and jharkhand exit poll

Exit Poll Result 2024. महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान के बाद तमाम मीडिया संस्थानों ने अपने संभावित परिणामों के एक्जिट पोल जारी कर दिए हैं. हालांकि मिले जुले नतीजों को देखते हुए यही माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में स्पष्ट परिणामों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, जबकि बीजेपी बढ़त बनाती दिख रही है. स्पष्ट बहुमत को लेकर अभी भी संयश बना हुआ है लेकिन ‘कमल’ का खिलना तय माना जा रहा है. हालांकि दोनों ही राज्यों में बीजेपी की स्थिति मजबूत लग रही है. ऐसे में एक कयास यह भी लग रहे हैं कि इस बार महाराष्ट्र और झारखंड दोनों राज्यों में बीजेपी या बीजेपी गठबंधन सरकार बन … Read more

राजस्थान मेरा प्रदेश, मेरी मिट्टी, जो कुछ मिला यहीं से मिला, प्रदेश की जनता ही मेरी माई-बाप: पायलट

प्रदेश की जनता ही मेरी माई-बाप: पायलट

Politalks.News/RajasthanPolitics. प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने प्रमुख अखबार दैनिक भास्कर (Dainik Bhaskar) को खास इंटरव्यू दिया है. जिसमें पायलट ने सत्ता-संगठन, मंत्रिमंडल पुनर्गठन और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी है. राजस्थान छोड़ने के सवाल पर पायलट ने कहा कि, ‘राजस्थान (Rajasthan) छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता. जो कुछ भी पद, आदर, मान-सम्मान मिला है, राजस्थान से ही मिला है. यह मेरा प्रदेश है, मेरी मिट्टी है. यहां कांग्रेस कैसे रिपीट हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है. जो पार्टी ने कहा है वह पहले भी किया है और आगे भी करूंगा‘. पायलट ने कहा कि, ‘मैं तो प्रदेश … Read more

करणी सेना के विरोध के बीच मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण, अराजक तत्वों ने हटाया गुर्जर शब्द

गुर्जर-राजपूत विवाद के बीच मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण

Politalks.News/Uttarpradesh.  विवादों के बीच ग्रेटर नोएडा के कस्बा दादरी में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया. मगर सीएम के आने से पहले अराजक तत्वों ने शिलापट्ट पर लिखे गुर्जर शब्द पर कालिख पोत दी. राजपूत और क्षत्रियों के बीच सम्राट मिहिर भोज की जाति को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में महाराज मिहिर भोज की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान योगी ने निशाना साधते हुए कहा कि, ‘इन योद्धाओं ने किसी जाति के लोगों के लिए नहीं सभी के लिए बलिदान दिया था. हमें महापुरुष के योगदान को जाति से नहीं बांधना चाहिए’. … Read more

डस्टबिन में वैक्सीन पर भास्कर का खुलासा जारी, गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी को मिली संजीवनी

“डस्टबिन में वैक्सीन” पर शुरू हुई सियासत

Politalks.News/Rajasthan. देशभर में लगातार कमजोर पड़ रही कोरोना की दूसरी लहर के बीच सियासी बयानबाजी और आरोप प्रत्यारोप का दौर बदस्तूर जारी है. प्रदेश में सत्ताधारी कांग्रेस की गहलोत सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने पहले से ही मोर्चा खोल रखा है, इसी बीच देश के साथ साथ प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर द्वारा किए गए डस्टबिन में कोरोना वैक्सीन के डोज मिलने के खुलासे ने प्रदेश की सियासत को एक बार फिर से गरमा दिया है. दैनिक भास्कर ने कल और आज लगातार दो दिन अपनी रिपोर्ट में खुलासा करते हुए बताया कि प्रदेश के 8 जिलों के 35 वैक्सीनेशन सेंटरों के डस्टबिन में 500 … Read more