राम दरबार मामले पर बोले स्पीकर- केन्द्र सरकार के मुद्दे पर विधानसभा में नहीं हो सकती चर्चा

‘राजस्थान सरकार का नहीं है कोई लेना देना’

Politalks.News/Rajasthan. सुजानगढ़ में फोरलेन सड़क विस्तार के लिए सालासर बालाजी के प्रवेश द्वार और राम दरबार को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा हुई है. जेसीबी की मदद से गिराए गए राम दरबार और प्रवेश द्वार की गूंज आज विधानसभा में भी सुनाई दी. बीजेपी नेता इस पूरे मामले को लेकर सदन में चर्चा करना चाहते थे इसके लिए शून्यकाल में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ स्थगन प्रस्ताव लेकर आये लेकिन विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी. सीपी जोशी ने कहा कि, ‘केंद्र सरकार के मुद्दे पर विधानसभा में किसी तरह की कोई चर्चा नहीं हो सकती.’ राठौड़ … Read more

न्यौता नहीं मिलने से नाराज कटारिया ने सीएम गहलोत-स्पीकर जोशी को दी लोकतंत्र की दुहाई और चेतावनी

न्यौता नहीं मिला तो बिफरे कटारिया!

Politalks.News/Rajasthan. विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में अपनी अनदेखी से प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया (Angry BJP Leader Gulabchand Kataria) नाराज हैं. मामला उनके विधानसभा क्षेत्र उदयपुर शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट (Udaipur Smart City Project) के तहत होने वाले विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन के कार्यक्रम से जुड़ा है, जिसकी सूचना तक कटारिया को नहीं दी गई. प्रशासन के अधिकारियों की इस मनमानी पर नाराज कटारिया की माने तो संबंधित अधिकारियों और जिला कलेक्टर ने इस कार्यक्रम के लिए क्षेत्रीय विधायक के नाते न तो उन्हें आमंत्रित किया और ना इस कार्यक्रम की कोई जानकारी दी. अब इसको लेकर कटारिया ने नाराजगी जताई है … Read more

‘नाराज’ हेमाराम के इस्तीफे पर क्या हुआ फैसला- राठौड़ ने पत्र लिख असमंजस खत्म करने की रखी मांग

हेमाराम के इस्तीफे पर स्थिति स्पष्ट करे स्पीकर- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. ‘नाराज’ विधायक हेमाराम चौधरी ने राजकीय उपक्रम समिति की बैठक में भाग क्या लिया सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तो शुरू हो ही गया है. वहीं भाजपा को भी निशाना साधने का एक और मौका मिल गया है. कहने को तो सचिन पायलट कैंप के खास सिपहसालार माने जाने वाले विधायक हेमाराम चौधरीविधायकी से अपने इस्तीफे के फैसले पर ‘अडिग’ थे, लेकिन इस्तीफे पर फैसला स्पीकर के स्तर पर लंबित चल रहा है. ऐसे में हेमाराम चौधरी द्वारा राजकीय उपक्रम समिति की बैठक लेने के के बाद सियासत गर्माई हुई है. बीजेपी के दिग्गज और उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने विधानसभा सचिव को चिट्ठी लिखकर हेमाराम चौधरी के … Read more

राजा साहब ने दिग्गजों के साथ ही गुप्त सियासी चर्चा, औपचारिकता के नाम पर दिया आलाकमान का संदेश!

सियासी चर्चा कर गए राजा साहब!

Politalks.News/Rajasthan. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के खांटी नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को जयपुर दौरे पर रहे. इस दौरान दिग्गी राजा ने राजस्थान कांग्रेस के चार महारथियों से एक के बाद एक मुलाकात की. आलाकमान के दूत बताए जा रहे दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा औऱ विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी से मुलाकात कर अटकलों को जोरदार हवा दे दी है. इन मुलाकातों में सबसे अहम बात ये रही की दिग्गी राजा ने चारों से ही वन-टू-वन संवाद किया. साथ ही इससे भी महत्वपूर्ण ये रहा कि दिग्गी ने सबसे पहले पायलट से मुलाकात की. हालांकि दिग्गी पीसीसी में … Read more

किसान की परिभाषा पर स्पीकर के गहलोत सरकार को निर्देश- नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान

'नेताओं को भी मानो किसान, बदलो प्रावधान'

Politalks.News/Rajasthan.  किसान की परिभाषा को लेकर शनिवार को सदन में खूब तकरार देखने को मिली. स्पीकर डॉ. सीपी जोशी और मंत्री शांति धारीवाल के बीच सदन में शब्दों की तकरार हुई. विधायक बलवान पूनिया ने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के जरिये कृषि विभाग द्वारा 2 सितम्बर 2021 को जारी की गई अधिसूचना पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. इस अधिसूचना के जरिए कृषि विभाग ने कई श्रेणियों के पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों को कृषक परिवार में सम्मिलित नहीं माना है. कभी किसी पद पर रह चुके नेताओं और मौजूदा मंत्री-विधायकों को किसान नहीं मानने के गहलोत सरकार के फैसले पर विधानसभा में शनिवार को जमकर बहस हुई. राज्य सरकार ने … Read more

पशुपालन मंत्री को नहीं पता क्यों बनाया गया ऊंट को राज्य पशु! माना- हाल खराब, जल्द करेंगे बदलाव

मंत्री ने कहा, 'जब घोषणा हुई तब मैं सदन में नहीं था मौजूद'

Politalks.News/Rajasthan.  गहलोत सरकार के पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में राज्य पशु ऊंट के संदर्भ में एक हैरान कर देने वाला जवाब दिया. प्रदेश में ऊंट को राज्य पशु का दर्जा दिए जाने के सवाल पर चर्चा के दौरान कटारिया ने कहा कि, ‘ऊंट को राज्य पशु का दर्जा क्यों दिया गया है और इसके क्या फायदे हैं इसके बारे में मुझे जानकारी नहीं है’. कटारिया ने कहा कि, ‘जब साल 2015 में इसी सदन ने अधिनियम बनाकर ऊंट को राज्य पशु घोषित किया था तब मैं यहां मौजूद नहीं था’. कटारिया के इस बयान पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है … Read more

कांग्रेस-भाजपा एक राय होकर नहीं चलने दे रहे सदन, हीरालाल सैनी के तार सीएमओ से जुड़े- बेनीवाल

बेनीवाल का कांग्रेस-भाजपा पर बड़ा हमला

Politalks.News/Rajasthan.  राजस्थान विधानसभा में स्पीकर के नाराज होकर कार्यवाही को स्थगित करने के मामले में RLP संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने निशाना साधा है. बेनीवाल ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है. साथ ही बेनीवाल ने कहा कि, ‘कांग्रेस और भाजपा मिलीभगत कर सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा नहीं हो इसलिए हल्ला कर रहे हैं. बेनीवाल ने हीरालाल सैनी अश्लील वीडियो मामले में अफसरों को बचाने और मामले के तार सीएमओ से जुड़े होने की बात भी कही. सरकार के दबाव में काम कर रहे स्पीकर- बेनीवाल नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जोशी पर निशाना साधते हुए … Read more

CM गहलोत ने 306 गैर-सरकारी सदस्यों के मनोनयन को दी मंजूरी, तो, जोशी ने किया समितियों का गठन

29 07 2018 ashokgahlutandcpjoshi 18256437 2263129

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत रिक्त उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए प्रदेश के 22 जिलों के 102 शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तहसील स्तरीय उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समितियों में कुल 306 गैर-सरकारी सदस्यों के मनोनयन को मंजूरी दी है. वहीं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने राजस्थान विधानसभा में समितियों का पुनर्गठन किया है. विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी नियमों के तहत वर्ष 2021-22 के लिए विधानसभा की 4 वित्तीय और 15 अन्य समितियों का गठन किया है. इसके तहत प्रत्येक तहसील स्तरीय समिति में उस क्षेत्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता तथा एक-एक महिला एवं पुरुष उपभोक्ता का मनोनयन … Read more

स्पीकर ने लॉकडाउन तक अटकाया हेमाराम का इस्तीफा, अब या तो इस्तीफा होगा वापस या रहेगा लंबित

स्पीकर ने लॉकडाउन तक अटकाया हेमाराम का इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. 6 दिन पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के वरिष्ठ नेता और गुड़ामालानी से असंतुष्ट विधायक हेमाराम चौधरी के इस्तीफे पर लॉकडाउन ने रोक लगा दी है. विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने हेमाराम चौधरी को लॉकडाउन खत्म होने के बाद व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है. यानी कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद सात दिन की अवधि में पहले सूचना देकर हेमाराम चौधरी को अध्यक्ष के सामने पेश होना है. स्पीकर हेमाराम से उनके डाक और ईमेल से भेजे गए इस्तीफे पर उनकी राय जानेंगे. इससे यह भी साफ हो गया है कि विधानसभा स्पीकर ई मेल और डाक से भेजा गया हेमाराम का इस्तीफा बिना उनके … Read more

पायलट समर्थक रमेश मीणा ने फिर दोहराया- मैं अपनी बात पर हूं कायम, सुनवाई नहीं हुई तो दूंगा इस्तीफा

Maxresdefault14

Politalks.News/Rajasthan. विधानसभा में एससी-एसटी और माइनॉरिटी के विधायकों को बिना माइक वाली सीट देने और सरकार की बैकबोन माने जाने वाले इन विधायकों के साथ भेदभाव व अनदेखी को लेकर अपनी ही गहलोत सरकार पर आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री और करौली से कांग्रेस विधायक रमेश मीणा ने रविवार को एक ट्वीट करते हुए अपनी बात पर कायम रहने की बात दोहराई. मीणा ने कहा कि, ‘मैं अपनी बात पर पूरी तरह से कायम हूँ, ST SC, OBC, माइनॉरिटी के लिए में अपनी बात राहुल गांधी जी से मिलकर उनके समक्ष रखूंगा और वहां भी सुनवाई ना होने पर में इस्तीफा देने से भी पीछे नही हटूँगा, इन वर्गों के … Read more