प्रदेश में कमजोर पड़ा कोरोना, अब वैक्सीन पर सियासत, BJP के आरोपों पर CM गहलोत का करारा जवाब
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण को लेकर शुक्रवार का दिन बड़ी राहत वाला रहा, जब 51 दिन बाद नए मरीजों की संख्या 3000 से घटकर 2648 ही रही. इससे पहले 7 अप्रेल को नए मरीजों की संख्या 2801 दर्ज की गई थी. इसके साथ ही शुक्रवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मौतों की संख्या में भी कुछ कमी दर्ज की गई है. पिछले 24 घण्टों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 78 लोगों की मौत हुई. वहीं 11177 लोग इस संक्रमण से रिकवर हुए तो एक्टिव केस भी घटकर अब 62492 ही रह गए हैं. वहीं प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच बीजेपी द्वारा … Read more