पॉलिटॉक्स न्यूज़/राजस्थान. प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के साथ साथ कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों व अस्पतालों से डिस्चार्च किए जा लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा जारी है. प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए लोगों का आंकडा 78.09 प्रतिशत हो गया है. प्रदेश में अब तक सामने आए कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बीच अब एक्टिव मरीजों की संख्या 3186 हो गई है. बीेते दिन शनिवार को प्रदेश में 284 नए केस सामने आए वहीं 11 मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 313 लोगों को डिस्चार्ज किया गया वहीं 305 कोरोना संक्रमित मरीज पॉजिटिव से नेगेटिव भी हुए.
वैवाहिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की जानकारी नहीं देने पर होगी सख्त कार्रवाई
Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जैसे जैसे लॉकडाउन के दौरान लगाई गई पाबंदियों में छूट दी जा रही है वैसे वैसे प्रदेशवासियों की लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढती जा रही है. प्रदेश में वैवाहिक कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोगों की आवाजाही पर रोक है. इसके बावजूद पिछले दिनों कई वैवाहिक कार्यक्रमों में देखा गया कि 50 से ज्यादा लोग एकत्रित हुए. इन वैवाहिक कार्यक्रमों में कई ऐसे मामले भी सामने आए जहां संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बहुत से लोग संक्रमित हुए. वैवाहिक कार्यक्रमों में 50 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं हों इसके लिए अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बडा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री … Read more