अगस्त तक 10 लाख लोगों के मरने का अनुमान, माफी के लायक नहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम- द लेंसेट

माफी के लायक नहीं प्रधानमंत्री मोदी के काम- द लेंसेट

Politalks.News/Bharat/Corona. कोरोना की दूसरी लहर की पूरे भारत में जबरदस्त तबाही जारी है. वहीं बढ़ती महामारी के बीच कोरोना कुप्रबंधन के लिए केन्द्र की मोदी सरकार हर तएफ से निशाने पर है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा केन्द्र सरकार पर गम्भीर आरोपों के बाद मेडिकल रिसर्च जनरल ‘द लेंसेट‘ ने अपने एक संपादकीय में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी की कार्यशैली पर तल्ख टिप्पणी की है. जनरल ने साफ लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम माफी लायक नहीं हैं, उन्हें पिछले साल कोरोना महामारी के सफल नियंत्रण के बाद दूसरी लहर से निपटने में हुई अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. ‘द लेंसेट’ में कहा गया है कि पीएम मोदी … Read more

आत्मनिर्भर बने रहे देश को नेपाल श्रीलंका जैसे देशों से लेनी पड़ रही मदद- शिवसेना के निशाने पर PM मोदी

img 20210509 wa0112

Politalks.News/MaharashtraPolitics. कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देशभर में कोहराम मचाया हुआ है. एक तरफ देशभर में अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमेडिसिवर इंजेक्शन सहित अन्य संसाधनों के लिए हाहाकार मचा हुआ है, यहां तक कि राज्य सरकारें खुद केन्द्र सरकार के आगे बेबस नजर आ रही हैं. वहीं केन्द्र सरकार की सुस्ती को लेकर सियासत भी गर्माई हुई है. भारतवर्ष में जारी कोरोना संक्रमण को लेकर शिवसेना ने शनिवार को मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कोरोना महामारी की स्थिति को संभालने में विफल साबित हो रही है. जब देश आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है, उस समय उसे नेपाल, … Read more

कोरोना पर केंद्र सरकार की सुस्ती को लेकर आईएमए के बड़े आरोप, पूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान

पूर्ण लॉकडाउन ही एकमात्र समाधान- आईएमए

Politalks.News/Bharat/Corona. देशभर में कोरोना की दूसरी लहर का महाकहर जारी है. दिल्ली मुंबई जैसे बड़े महानगरों सहित देशभर के छोटे अस्पतालों की स्थिति हर दिन खराब होती जा रही है. डॉक्टर मरीजों की बढ़ती संख्या से परेशान हैं. देश में पिछले चार दिनों से रोजाना 4 लाख से ज्यादा नए केस आ रहे हैं. ऐसे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने कोविड संकट को लेकर केंद्र की कड़ी आलोचना की है. आईएमए ने कहा कि वो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ‘सुस्ती‘ देखकर हैरान है. IMA ने अपने एक बयान में कहा कि, ‘कोविड महामारी की दूसरी वेव की वजह से पैदा हुए संकट से निपटने में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की … Read more

सम्पूर्ण सख्त लॉकडाउन से पहले सीएम गहलोत ने कोरोना से इस जंग में प्रदेशवासियों से की ये अपील

सीएम गहलोत ने कोरोना से इस जंग में प्रदेशवासियों से की ये अपील

Politalks.News/Rajasthan. पूरे देश के साथ प्रदेश में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है कि कैसे भी हो, कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोका जाए. इसके लिए प्रदेश में पहले जन अनुशासन पखवाड़ा लगाया गया. उसके बाद रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा लगाते हुए सरकार ने सख्तियों को बढ़ाया. लेकिन उसके बाद भी कोरोना के हालात काबू में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे प्रदेश में सख्त लॉकडाउन लगाने का निर्णय किया है. जिसके तहत प्रदेश में 10 मई सुबह 5 बजे से 24 मई शाम 5 बजे तक सख्त … Read more

सोनिया ने स्वीकारा चुनावों में हार निराशाजनक, कोरोना हालातों के लिए मोदी सरकार को बताया जिम्मेदार

सोनिया ने स्वीकारी चुनावी हार, CWC में लगेगी क्लास

Politalks.News/NationalCongress. हाल ही में हुए 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद आये परिणामों ने कांग्रेस को झकझोर कर रख दिया है. बंगाल और असम में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर निष्पक्षता के साथ समीक्षा करने की बात कही है. शुक्रवार को हुई कांग्रेस पार्लियमेन्ट्री की ऑनलाइन बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि जल्द ही विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाई जायेगी. इसके साथ ही सोनिया गांधी ने कोरोना महामारी को लेकर मोदी सरकार पर अपनी जिम्मेदारियों से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए कई निशाने साधे. हाल … Read more

‘देश के लोगों को इस पीड़ा से बचाने के लिए जो भी संभव हो, वह करिए’- राहुल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

राहुल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Politalks.News/Bharat. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी कोरोनाकाल में लगातार अपने ट्वीटर हैण्डल के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोलते रहे हैं. वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि कोरोना वायरस के सभी स्वरूपों का वैज्ञानिक तरीकों से पता लगाने के साथ ही पूरी दुनिया को इस बारे में अवगत कराया जाए तथा सभी भारतीय नागरिकों को जल्द टीका लगाया जाए. प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि सरकार की ‘विफलता‘ के कारण देश एक बार फिर से राष्ट्रीय स्तर के लॉकडाउन के मुहाने पर खड़ा हो गया है और ऐसे में … Read more

जयपुर की एक महिला पार्षद सहित 161 लोगों को लील गया कोरोना, वहीं 17532 नए संक्रमित आए सामने

5 5 11zon

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार स्थिर बनी हुई है, हांलाकि बीच में बुधवार को संक्रमित और रिकवरी रेट के अंतर से थोड़ी राहत की खबर आई थी लेकिन गुरुवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या ने रिकवरी रेट को पीछे छोड़ दिया. वहीं हर दिन बढ़ती जा रही मौतों की संख्या बता रही है कि कोरोना का विकराल रूप अभी सामने आना बाकी है. इस विकराल रूप को बांधने में सरकारी मशीनरी पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. गुरुवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घण्टों में 17532 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए और 161 लोगों की मौत हो … Read more

प्रदेश में आंकड़ों में आई लगातार दूसरे दिन राहत की खबर, ग्रेटर नगर निगम बनाएगा ऑक्सीजन बैंक

img 20210505 073009

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में सुकून देने वाली खबर यह है कि लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आई है, लेकिन वहीं हर दिन 150 से ज्यादा लोगों की इस संक्रमण से जान जा रही है जो कि भयावह स्थिति की ओर इशारा करती है. मंगलवार को आई चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,974 नये केस सामने आए हैं, जबकि 154 लोगों ने इस बीमारी से दम तोड़ा है. इसके साथ ही आंकड़ों में छोटी सी राहत वाली बात यह भी है कि संक्रमण दर और रिकवरी रेट का अंतर कुछ कम हुआ, प्रदेश में बीते 24 घण्टे … Read more

लोगों की लापरवाही के आगे सरकार की पाबंदियां हो रहीं नाकाम, 18298 नए मामलों के साथ 159 की हुई मौत

maskcover 1596611322

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में जन अनुशासन पखवाड़ा पूरा होने के बाद रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू हो चुका है, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या और मौतों के आंकड़ों में कोई कमी होती नजर नहीं आ रही है. रविवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 18 हजार 298 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं जबकि 159 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 11 हजार 262 लोग रिकवर हुए हैं. ऐसे में प्रदेश में हर एक घंटे में 6 से ज्यादा मरीज दम तोड़ रहे हैं. राजस्थान में अब तक 4558 लोगों की जान जा चुकी है. इनमें … Read more

बिना काम बाहर जाना पड़ेगा भारी, 17 मई तक रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े की सख्त पाबंदियां जारी

कोरोना संकट पर गहलोत सरकार सख्त

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों की चेन तोड़ने के लिए गहलोत सरकार ने जन अनुशासन पखवाड़े की पाबंदियों को और सख्त करते हुए 17 मई तक बढ़ा दिया है, जिसे इस बार रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े का नाम दिया गया है. सीएम गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने देर रात नई गाइडलाइन जारी कर दी है. रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के तहत अब शादियों में 50 की जगह केवल 31 लोगों को ही अनुमति दी गई है, जिसके लिए अब एसडीएम को सूचना देने के साथ आने वाले मेहमानों की लिस्ट पहले देनी होगी. वहीं शनिवार व रविवार को वीकेंड कर्फ्यू के दौरान … Read more