कमलनाथ के मंत्री का लालच ऑफर! ‘बूथ जिताओ, नौकरी पाओ’

PoliTalks news

लोकसभा चुनावों में कार्यकर्ताओं को चुनाव और प्रत्याशियों से जोड़ने के लिए मंत्री क्या कुछ नहीं करते. यह बात मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के एक मंत्री पर सटीक बैठती है. मंत्री महोदय ने भोपाल में आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को ‘बूथ जिताओ नौकरी पाओ’ लालच भरा ऑफर देते हुए चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया. मंत्री पीसी शर्मा सरकार में जनसंपर्क मंत्री हैं.

शर्मा नर्मदीय भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सम्मेलन में बोल रहे थे. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे. असल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया है. लगता है, पीसी शर्मा इसी वादे को लोकसभा चुनाव में भुनाने का प्रयास कर रहे हैं. बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मध्य प्रदेा में केवल दो सीटों पर सिमट गई थी.

दरअसल, लोकसभा चुनाव को लेकर दक्षिण पश्चिम विधान सभा के कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई गई थी. यहां पर कांग्रेस के भोपाल लोकसभा प्रत्याशी दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल समेत भोपाल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा शामिल हुए थे. कमलनाथ के मंत्री के इस नारे पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. बीजेपी ने इस पर आपत्ति जताई है. भाजपा नेताओं के अनुसार कांग्रेस नेता का इस तरह के नारे लगाना या लालच देना आचार संहिता का उल्लंघन है.

‘किस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पंडित जवाहर लाल नेहरू, उन्हीं को वोट दूंगी’

PoliTalks news

वैसे तो सोशल मीडिया पर केवल ट्रोलिंग का फंडा ही चलता है लेकिन कई बार जान-बूझकर दिया गया बयान भी जमकर सुर्खियां बटोर लेता है. सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने आज कुछ ऐसा ही किया जिसके चलते वह ​मीडिया में छायी रहीं. दरअसल उन्होंने अपने बयान से मौजूदा राजनीतिक हालातों पर करारा तंज कसा है. लोकसभा चुनाव को लेकर दिया गया उनका यह बयान खूब वायरल हो रहा है. वहीं एक्टर केआरके ने प्रधानमंत्री मोदी पर सोशल मीडिया के जरिए वार किया. @ReallySwara Which constituency is #PanditJawaharlalNehru standing from in #LokSabhaElection2019 ??? Heard about him so much these last 5 years, … Read more

राजस्थान में BJP-RLP का गठबंधन, नागौर से चुनाव लड़ेंगे हनुमान बेनीवाल

PoliTalks news

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस के एक बड़ा झटका लगा है. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने प्रदेश में बीजेपी से गठबंधन कर लिया है. बेनीवाल की पार्टी रालोपा अब एनडीए का घटक दल होगी. दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगी. इसके तहत हनुमान बेनीवाल नागौर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. शेष 24 सीटों पर बीेजेपी अपने उम्मीदवार उतरेगी. राज्य की सभी सीटों पर बेनीवाल और उनके समर्थक बीजेपी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. नागौर सीट से बेनीवाल के सामने कांग्रेस की ज्योति मिर्धा चुनावी मैदान में हैं.

गठबंधन को लेकर आज राजधानी जयपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर बीजेपी और आरएलपी की संयुक्त प्रेसवार्ता हुई. पीसी को केन्द्रीय मंत्री एवं बीजेपी के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी गठबंधन की घोषणा की. इससे पहले बेनीवाल के कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरें सामने आई थीं लेकिन सीटों को लेकर बात नहीं बनी.

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास करेंगे. बता दें, आरएलपी को राजस्थान विधानसभा चुनाव में 3 सीटों पर जीत मिली थी.

अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी स्टार निरहुआ, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

PoliTalks news

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी 16वीं लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में एक महाराष्ट्र और 5 उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. यूपी के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव के सामने भोजपुरी स्टार निरहुआ मैदान में उतरेंगे. दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को आजमगढ़ से टिकट मिला है. निरहुआ हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए हैं. इस बार अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं. मुलायम सिंह मैनपुरी से चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पूर्व सीट से मनोज कोटक को लोकसभा चुनाव में उतारा है. वहीं यूपी की … Read more

RSS ऑफिस की सुरक्षा पर क्यों भिड़े कमलनाथ और दिग्गी?

PoliTalks news

मध्य प्रदेश में संघ कार्यालय (RSS) भोपाल में अरेरा कॉलोनी में ‘समीधा’ के नाम से स्थित है. यहां सुरक्षा के लिए पिछले 10 सालों से सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे लेकिन सोमवार को सरकार ने अचानक से फैसला किया कि अब से संघ कार्यालय को सुरक्षा नहीं दी जाएगी. ऐसे में एसएएफ के 4 तैनात जवान वहां से हटा लिए गए. खबर के वायरल होने के बाद तेज होते हंगामे को देखते हुए कांग्रेस सरकार को बैकफुट पर आना पड़ा. इस मामले के बाद प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी नेता गोपाल भार्गव ने इसे सरकार की साजिश करार दिया. वहीं आरएसएस की तरफ से अधिकारिक तौर पर … Read more