सैंपलिंग की ढिलाई पर CM ने जताई नाराजगी, वैक्सीनेशन के लिए दी डेडलाइन, मंत्री बोले- बंद हों स्कूल

सीएम के सामने आपस में उलझे मंत्री

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में कोरोना (Rajasthan Corona) संक्रमण के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच तीसरी लहर का खतरा तेज हो गया है. इस बीच स्कूलों को एक बार फिर बंद करने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की (Ashok Gehlot) अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस में आज जनप्रतिनिधियों ने स्कूल बंद करने का मुद्दा उठाया, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 3 जनवरी 2022 से एक बार फिर प्रदेश में स्कूलें बंद हो सकती हैं. कोरोना कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओपन लाइव बैठक करीब तीन घंटे चली. वीसी में गहलोत ने कहा कि, ‘हमें वैक्सीनेशन (Vaccination) को लेकर सख्ती करनी होगी. 3 … Read more

मेरे खिलाफ खूब अभियान चलाया, मैंने बुरा नहीं माना, लोकतंत्र में सबको बात कहने का अधिकार- गहलोत

लोकतंत्र में सबको बात कहने का अधिकार- गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. RAS ट्रेनिंग प्रोग्राम (RAS Training Program) में OTS पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने अपने संबोधन के दौरान सियासी चुटकी ली. सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘आप लोगों ने मेरे खिलाफ ट्वीटर पर मोर्चा खोला लेकिन इससे मैं नाराज नहीं क्योंकि ये कोई गलत बात नहीं हैं. सरकार के सामने अपनी मांग रखने में कुछ गलत नहीं है’. सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम गहलोत ने इस तरह बिना नाम लिए सचिन पायलट कैंप की ओर से सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे अभियान पर निशाना साधा है. वहीं मीडिया से बातचीत में सीएम गहलोत ने कोरोना वैक्सीन लगवाने और सरकार की ओर से किए जा … Read more

अचानक काफिला रुकवाकर ग्रामीणों और छात्रों के बीच पहुंचे सीएम गहलोत का यह अंदाज बना चर्चा का विषय: बाड़ा पदमपुरा में चल रहे कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के समापन सत्र के बाद वापस लौट रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अचानक रुकवाया अपना काफिला, सड़क के किनारे एक कोचिंग के बाहर कुछ लड़के-लड़कियां पढ़ते हुए देख रुकवाया काफिला और छात्रों के पास पहुंचे सीएम गहलोत, अचानक प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्रों और ग्रामीणों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, इस दौरान सीएम गहलोत ने विद्यार्थियों से सवाल जवाब करते हुए पूछा कि किस का पेपर है? कहां पढ़ते हैं, स्कूल की फीस कितनी है, सरकार की योजनाओं की जानकारी है या नहीं? इसके साथ ही वहां मौजूद ग्रामीणों से भी चर्चा की सीएम गहलोत ने, ग्रामीणों से सरकार की चिरंजीवी सहित अन्य योजनाओं के लाभ और उनकी समस्याओं को लेकर जानकारी ली सीएम गहलोत ने, कुछ समय विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच रूककर रवाना हो गए सीएम गहलोत, लेकिन आसपास के गांवों और सियासी गलियारों में सीएम गहलोत के इस अंदाज की खूब रही चर्चा

img 20211228 wa0285

राहुल के हिंदु्त्व वाले बचकाने बयान को सही साबित करने में जुटे गहलोत- राठौड़ बोले ये है कांग्रेस का चरित्र

यही है कांग्रेस का चरित्र- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. हिंदू और हिंदुत्व (Hindu Or Hindutva) के नाम पर राहुल गांधी (Rahul gandhi) के बहस छेड़ने के बाद से बीजेपी और कांग्रेसी दिग्गजों के बीच इस विषय को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है. इसी बीच राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के हिंदू और हिंदुत्व को लेकर दिये गये बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, ‘राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने आलाकमान राहुल गांधी के मुख से कही गई हर बचकानी बात का समर्थन कर उन्हें खुश करने में लगे हुए हैं. जबकि हिंदू व हिंदुत्व की गलत व्याख्या करने पर प्रत्येक देशवासी ने राहुल गांधी के बयान … Read more

सीएम गहलोत ने गिनाईं केन्द्र की फंडिंग पैटर्न-नीतियों की खामियां तो मेघवाल बोले- आपको गलत जानकारी

...जब लोकार्पण समारोह बना 'अखाड़ा'

Politalks.News/Rajasthan. स्वदेश दर्शन योजना के तहत लाइट एंड साउंड शो के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) आमने-सामने हो गए.  वर्चुअल समारोह के दौरान सीएम गहलोत ने केन्द्रीय मंत्री मेघवाल के सामने केन्द्र की फंडिंग पैटर्न और नीतियों की खामियां गिना डाली. सीएम गहलोत ने कार्यक्रम में कहा कि, ‘पर्यटन के नए प्रोजेक्टस में 60:40 का पैटर्न सुनते ही मैं टेंशन में आ गया’. इस पर मेघवाल ने कहा कि, ‘आपको गलत जानकारी है. ऐसी कोई नीति नहीं बन रही है’. इस वाक्ये के बाद दिल्ली (Delhi) और जयपुर (Jaipur) के सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू … Read more

‘कविराज’ का तंज- गहलोत भले आदमी, 5 MLA एक साथ बाथरूम चले जाएं तो बाहर लगा लेते हैं कुर्सी

'बेचारे गहलोत साहब भले आदमी हैं...'

Politalks.News/Rajasthan. ‘कविराज’ कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) नेताओं पर बेबाक तंज कसने के लिए जाने जाते हैं. राहुल गांधी (rahul gandhi) को ‘पप्पू’ की संज्ञा देने वाले कुमार विश्वास ने तीन दिन पहले नागपुर (Nagpur) में हुए सांस्कृतिक महोत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) को बेचारा तो बताया ही, साथ ही जमकर निशाने भी साधे हैं. राजस्थान की सियासी कलह और बाडेबंदी पर की गई टिप्पणी सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है. कविता पाठ के दौरान कुमार विश्वास ने सीएम गहलोत को भला आदमी बताते हुए सियासी संकट के वक्त विधायकों की बाड़ेबंदी पर इशारों में जमकर कटाक्ष किया. मजे की बात यह है … Read more

RPSC को CM गहलोत की सलाह- निष्पक्ष, समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हों भर्तियां ताकि बनी रहे साख

RPSC को CM गहलोत की सलाह

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) की स्थापना को आज 72 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 73वां स्थापना दिवस (foundation day celebration) आयोग परिसर में आयोजित किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot ) वर्चुअल माध्यम से जयपुर में ही बैठकर समारोह में शामिल हुए. इस समारोह को संबोधत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि, ‘संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए उन संस्थाओं में जनता का विश्वास कायम रहना जरूरी है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इस विश्वास को कायम रखते हुए अपनी एक अलग प्रतिष्ठा बनाई है. आयोग प्रशासनिक सेवाओं के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए … Read more

3 वर्ष आपका विश्वास-हमारा प्रयास, सेवा ही कर्म-सेवा ही धर्म, आगे भी चलती रहेगी यही थीम- CM गहलोत

'सेवा ही कर्म-सेवा ही धर्म'

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान सरकार (Rajasthan Government) के तीन वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने जहां सुबह जवाहर कला केंद्र में आयोजित राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के कामकाज की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तो वहीं दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित किया. जेकेके में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया से बात करते हुए सीएम गहलोत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार (Congress Government) ने तीन वर्ष में जिस तरीक़े से काम किया है और आगामी दो वर्ष की जिस तरह की हमारी योजनाएं हैं, उसे देखते हुए इस बार जनता का मूड कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाने का है. मुख्यमंत्री गहलोत … Read more