कांग्रेस विधायकों के ट्रेनिंग कैम्प व बजट सत्र के चलते गहलोत सरकार को जारी करनी पड़ी नई गाइडलाइन

राजस्थान में अभी 25 दिन और रहेगा खतरा!

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद तीसरी लहर में इस वायरस पर पूरी तरह नियंत्रण के चलते प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) ने नई गाइडलाइन (Corona Guideline) जारी की है. इस नई गाइडलाइन में अब प्रदेश भर में रात 11 से सुबह 5 बजे तक का नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) समाप्त कर दिया गया है. वहीं शादी से लेकर हर समारोह में 100 लोगों की लिमिट को बढ़ाकर 250 कर दिया गया है. धार्मिक केंद्रों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश को अनुमति दे दी गई. सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के निर्देशों के बाद गृह विभाग ने संशोधित गाइडलाइन जारी कर दी है. यह गाइडलाइन 5 … Read more

रोडा एक्ट पर सियासत तेज: राठौड़ बोले- राज्यपाल पर आरोप लगाने के बजाय सरकार दे किसानों को राहत

किसानों से वादा निभाए गहलोत सरकार- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. किसानों की जमीनों की नीलामी रोकने के बिल पर राजस्थान (Rajasthan) सरकार और राजभवन (Rajbhawan) आमने-सामने हो गए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा तो राज्यपाल ने कहा कि, ‘रोडा एक्ट में संशोधन के सम्बन्ध में कोई विधेयक राजभवन नहीं आया है’. दूसरी तरफ राजस्थान सरकार का कहना है कि, ‘सरकार ने 2 नवम्बर 2020 को सिविल प्रक्रिया संहिता (CPC) की धारा 60 (1)(b) में संशोधन किया था. जिससे 5 एकड़ जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने पर कुर्की और नीलामी पर रोक लग जाती, लेकिन यह बिल अभी तक राजभवन में विचाराधीन है’. इस पूरे मसले को लेकर उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र … Read more

CM गहलोत ने PM मोदी को पत्र लिखकर जताया विरोध, IAS कैडर की केंद्र में डेप्यूटेशन से जुड़ा है मामला

सीएम गहलोत का पत्र '...फैसले से 'स्टील फ्रेम ऑफ इंडिया' होगी कमजोर'

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) को पत्र लिखकर आईएएस सर्विस कैडर की केन्द्र में डेप्युटेशन के लिए नियमों में संशोधन (ias cadre rules amendment) का विरोध जताया है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Baenerjee) के बाद सीएम गहलोत द्वारा लिखे गए पत्र में कहा गया कि इससे केंद्र और राज्य सरकारों के लिए निर्धारित संवैधानिक क्षेत्राधिकार का उल्लंघन होगा और राज्य में पदस्थापित अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों में निर्भय होकर और निष्ठापूर्वक कार्य करने की भावना में कमी आएगी. सीएम गहलोत ने लिखा कि संशोधन के बाद केन्द्र सरकार संबंधित अधिकारी और राज्य सरकार की सहमति के बिना … Read more

प्रदेश में रोजाना हो रहे निर्भया कांड- राठौड़ का सीएम पर तंज- मुखिया जी, हर मुकदमा नहीं होता झूठा

शांतिप्रिय राजस्थान बना रेपिस्तान- राठौड़

Politalks.News/Rajasthan. अलवर (Alwer) के बाद उदयपुर (Udaipur) में निर्भया जैसा मामला सामने आने के बाद प्रदेश की गहलोत सरकार (Gehlot Goverment) फिर निशाने पर आ गई है. उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में अकेली जा रही महिला को जबरन खेत में ले जाकर दो बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया. बड़ी मुश्किल से महिला आरोपियों से बचकर बिना कपड़ों के ही बदहवास हालत में कुछ ही दूरी पर स्थित चौकी पर पहुंची और आपबीती बताई. अब इस मुद्दे को लेकर राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajendra Rathore) ने ट्वीट कर कहा कि, ‘उदयपुर में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप की घटना गूंगी-बहरी राज्य सरकार के माथे पर … Read more

रेपकांड की हो CBI जांच, पुलिस का यूटर्न चौंकाने वाला, CM क्यों नहीं छोड़ रहे गृह मंत्रालय का मोह- पूनियां

CM क्यों नहीं छोड़ रहे गृह मंत्रालय का मोह- पूनियां

Politals.News/Rajasthan. राजस्थान (Rajasthan) में अलवर रेपकांड (Alwar Gang Rape) को लेकर सियासत प्रचंड होती जा रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने मामले में विपक्ष को राजनीति नहीं करने और जांच रिपोर्ट आने से पहले बयानबाजी नहीं करने सलाह दी है तो भाजपा इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर जबरदस्त हमलावर है. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने अलवर रेप कांड मामले की CBI जांच की मांग की है. पूनियां ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि राजस्थान सरकार और पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है. नाबालिग मूकबधिर बच्ची के साथ हुई इस घटना ने राजस्थान को शर्मसार किया. पूनियां ने यह भी कहा कि, … Read more

बच्चों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं, 31 जनवरी बाद होगी सख्ती, नो वैक्सीन-नो एंट्री- गहलोत

31 जनवरी बाद ‘नो वैक्सीन-नो एंट्री’

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा है कि ये सिद्ध हो गया है कि वैक्सीन ही बचा सकती है और सभी को वैक्सीन की दोनों डोज लेनी आवश्यक है. खुद कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद कोरोना वैक्सिनेशन को लेकर सीएम गहलोत ने एक आवश्यक समीक्षा बैठक की. इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने साफ कहा कि नागरिकों के पास 31 जनवरी का तक का समय है अगर 31 जनवरी तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई गई तो फिर सभी जगहों पर ‘नो मास्क-नो एंट्री’ की तर्ज पर ‘नो वैक्सीन नो एंट्री’ अभियान शुरू किया जाएगा. इसके साथ ही बूस्टर डोज को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ … Read more

दलित मुख्यमंत्री के लिए पीएम ने जो कमेंट किया वो दुर्भाग्यपूर्ण, RSS-BJP की सोच में हिंसा- गहलोत

अहिंसा V/S हिंसा

Politalks.News/Rajasthan. पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक (Major Security Lapse) के मामले में अब मरूधरा का सियासी पारा चढ़ गया है. पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की सिक्योरिटी में चूक को लेकर हो रही राजनीति के मद्देनजर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि, ‘पंजाब से वापस लौटते समय प्रधानमंत्री ने जो कमेंट किया वो नहीं करना चाहिए था. ये उनकी पद की गरिमा के अनुरुप नहीं था. भाजपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस प्रधानमंत्री से नफरत करती है. मैं इस बयान की निंदा … Read more

अब न्यौते में होगा माननीयों का भी नाम, अबरार के एतराज के बाद बदला फॉर्मेट तो शुरू हुई ये चर्चाएं

अब न्यौते में होगा माननीयों का भी नाम

Politalks.News/Rajasthan. सीएम सलाहकार दानिश अबरार (Danish Abrar) की धमकी के बाद उद्योग विभाग अब बैकफुट पर है. सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) के सलाहकार दानिश अबरार के इन्वेस्टमेंट समिट का काले झंडे दिखाकर विरोध (Protest) करने की धमकी के मात्र 24 घंटे बाद उद्योग विभाग ने यू टर्न ले लिया है. अब कार्यक्रम के आमंत्रण पत्रों का फॉर्मेट बदल दिया गया है. अब आमंत्रण पत्रों पर स्थानीय विधायक व जिला प्रमुखों के नाम हैं, पहले इन्वेस्टमेंट समिट के लिए उद्योग विभाग की तरफ से जो आमंत्रण पत्र छापे गए उनमें स्थानीय विधायकों का नाम नहीं था. इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपाई दिग्गज राजेन्द्र राठौड़ ने गहलोत सरकार और … Read more

सोते-जागते झूठे आरोप लगाने की आदत को छोड़ कानून व्यवस्था पर ध्यान दें गहलोत- पूनियां का वार

इस सरकार में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार- पूनियां

Politalks.News/Rajasthan. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां (Satish Poonia) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) द्वारा केन्द्र सरकार के मंत्रियों पर कारोबारियों को धमकाने के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है. गहलोत सरकार और कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए पूनियां ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर झूठे आरोप लगाना अशोक गहलोत की सोते जागते आदत बन चुकी है, दूसरी तरफ कांग्रेस के विधायक भी गहलोत की कार्यशैली से नाखुश हैं’. सियासी संकट (Political Crisis) की याद दिलाते हुए पूनियां ने गहलोत सरकार को घेरते हुए कहा कि, ‘लोकतंत्र की दुहाई देने वाले मुख्यमंत्री ने सत्ता का दुरूपयोग कर अपने ही विधायकों पर केस दर्ज करवाए और पीसीसी चीफ … Read more

मेरा पत्रकारों से रहा पवित्र रिश्ता, नहीं पिलाई मैंने कभी दारू- खबरनवीसों के बीच खुलकर बोले गहलोत

'मैं नहीं हूं कोई चाणक्य'

Politalks.News/Rajasthan. पिंकसिटी प्रेस क्लब (Pink City Press Club) में आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ (Meet The Press) कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) एक अलग ही अंदाज में नजर आए. लगभग 10 साल बाद प्रेस क्लब पहुंचे सीएम गहलोत ने करीब 2 घंटे तक पत्रकारों से बात की. मुख्यमंत्री ने जहां एक तरफ भाजपा की केंद्र सरकार को छापे वाली सरकार बताया और बाड़मेर रिफाइनरी की लागत बढ़ने को लेकर पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को घेरा तो वहीं राहुल गांधी को एक इंटेलीजेंट पर्सन बताया. इसके साथ ही सीएम गहलोत ने राजस्थान के पत्रकारों के मुद्दे पर भी चुटीले अंदाज में बात करते हुए जल्द समाधान की बात कही. … Read more