पशुपति की चिराग को हां, रामविलास पासवान को भारत रत्न देने के साथ की मूर्ति लगाने की भी मांग

पशुपति ने किया चिराग का निमंत्रण स्वीकार

Politalks.news/Bihar. 12 सितम्बर को बिहार के दिग्गज नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की पुण्यतिथि है. इस मौके पर चिराग पासवान एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं जिसके लिए चिराग ने तमाम दिग्गज नेताओं को न्योता भेजा है. राम विलास के निधन के बाद LJP में हुई फूट किसी से छिपी नहीं है. लेकिन पासवान की पुण्यतिथि से पहले उनके पशुपति पारस बदले बदले नजर आ रहे हैं. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने के चिराग पासवान के न्योते को ना सिर्फ उन्होंने स्वीकार किया बल्कि 8 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम में चिराग को भी बुलाने की बात कही. इसके इत्तर केंद्रीय मंत्री … Read more

निमंत्रण देने पहुंचे चिराग को तेजस्वी ने दिया साथ आने का ‘आमंत्रण’, पासवान के लाल बोले- सही वक्त नहीं

चिराग के बरसी का निमंत्रण पर तेजस्वी ने दिया साथ आने का 'न्योता'

Politalks.News/Bihar. बिहार में बड़ी सियासी मुलाकात हुई है. एलजेपी सांसद चिराग पासवान बुधवार को पटना में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी में आने का आमंत्रण दिया। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने मुस्कुराते हुए चिराग पासवान के साथ मिलकर बिहार में राजनीति करने का आमंत्रण दे दिया. हालांकि चिराग पासवान ने तत्काल जवाब दे दिया कि, ‘इस वक्त ये बातें करने का सही समय नहीं है’. पिता रामविलास पासवान की पहली बरसी पर एलजेपी नेता चिराग पासवान ने बड़ी तैयारी की है. रामविलास पासवान की पहली बरसी पर 12 सितंबर को पटना में एक बड़ा … Read more

अपनों से धोखा खाए चिराग को तेजस्वी ने बताया ‘भाई’, रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी RJD

अपनों से धोखा खाए चिराग को तेजस्वी ने बताया 'भाई', रामविलास पासवान की जयंती मनाएगी RJD

Politalks.News/Bihar. लोक जनशक्ति पार्टी में भतीजे चिराग पासवान और चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच की पावर और प्रतिष्‍ठा की लड़ाई जारी है. लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के साथ आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने चिराग पासवान को अपने साथ आने का ऑफर दिया है. हालांकि एलजेपी नेता ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन इस बीच आरजेडी ने रामविलास पासवान की जयंती मनाने का ऐलान कर चिराग को अपने खेमे में लाने की एक और कोशिश की है. अब तक आरजेडी चिराग पासवान को महागठबंधन में लाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब उनको खुश करने के लिए एक तेजस्‍वी यादव ने नई घोषणा … Read more

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे, जदयू ने लिखी सियासी पटकथा

मंत्री बनने की चाह में चाचा पारस ने भतीजे चिराग को लगाया किनारे

Politalks.News/BiharPolitics. जून का महीना राजनीति को ‘अस्थिर‘ करने में लगा हुआ है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश में सियासी हलचलें तेज हो रखीं हैं, इन सबके बीच बिहार में भी सियासी बवाल मच गया है. सत्ता का सुख और मंत्री पद की लालसा के आगे न कोई चाचा है न भतीजा, ऐसा ही एक बड़ा सियासी ड्रामा बिहार में देखने को मिल रहा है. आपको बता दें, करीब 5 वर्ष पहले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता के लिए चाचा-भतीजे की लड़ाई इतनी आगे बढ़ गई थी कि चाचा शिवपाल को अपनी अलग पार्टी भी बनानी पड़ी थी और आज भी पूर्व मुख्यमंत्री और सपा … Read more

महागठबंधन को लगा एक और झटका, तेजस्वी यादव के धांधली वाले दावे को EC ने नकारा

Tejashwi Yadav Rjd Bihar (तेजस्वी यादव)

Politalks.News/Bihar/TejashwiYadav. बिहार में विधानसभा चुनाव के बाद गुरुवार को हुई महागठबंधन की बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव ने 130 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कई सीटों पर धांधली का आरोप लगाया. हिलसा समेत कई सीटों पर डाक मतपत्रों को रद्द किए जाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने पांच सीटों पर पुनर्मतगणना की मांग की थी. हिलसा विस सीट पर जीत-हार का अंतर सिर्फ 12 वोट का था. अब चुनाव आयोग ने तेजस्वी के धांधली वाले दावे को खारिज करते हुए हिलसा सीट पर जदयू की जीत को क्लीन चिट दे दी है. इस पर बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास ने पुनरीक्षण याचिका को … Read more

‘मंजिल अक्लमंद को नहीं जुनूनी को मिलती है’ – बिहार चुनाव परिणामों पर बोले ओवैसी या साधा निशाना

Asaduddin Owaisi

Politalks.News/Bihar/Owaisi. बिहार विधानसभा चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन को उम्मीद से बढ़कर सफलता मिली है. ओवैसी विस चुनावों में एक गेम चैंजर बनकर उभरे हैं. ओवैसी की पार्टी के उम्मीदवारों ने एक ओर कांग्रेस और राजद के प्रत्याशियों के वोट काटे, वहीं पिछले चुनावों में कांग्रेस की सभी जीती हुई सीटों को अपने कब्जे में किया. सियासी गलियारों में स्पष्ट तौर पर माना जा रहा है कि ओवैसी के चुनावी मैदान में उतरने की वजह से ही महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गया. बिहार चुनाव परिणाम पर बोलते हुए ओवैसी ने कहा ‘मंजिल अक्लमंद को नहीं जुनूनी को मिलती है’. बिहार … Read more

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपा इस्तीफा, दिवाली बाद होगा नए मुख्यमंत्री का चुनाव

Nitish Kumar Resigns From Cm Post

Politalks.News/Bihar/NitishKumar. विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत के बाद नीतीश कुमार ने आज शाम राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया. नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंपा. इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास लौट गए. बता दें, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट की बैठक ली. केबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने दिवंंगत नेताओं को याद कर मौन रखा. बैठक में नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों को धन्यवाद दिया. नीतीश ने कहा कि सभी मंत्रियों का कार्य हमेशा याद रखा जाएगा. कोरोना के समय सभी ने बेहतर काम किया. इसके साथ ही नीतीश … Read more

‘कई जोड़-भाग के बावजूद 31 साल के नौजवान को रोकने में नाकाम रहे सीएम नीतीश और पीएम मोदी’

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव

Politalks.News/Bihar/TejashwiYadav. ‘बीजेपी प्रकोष्ठ ने जोड़-भाग गुणा सबकुछ किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय जनता दल को सबसे बड़ा दल होने से रोक नहीं पाए. बीजेपी दूसरे और नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर खिसक गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार दोनों मिलकर और कई जोड़-भाग के बावजूद 31 साल के नौजवान को रोकने में कामयाब नहीं हो पाए..’ यह कहना है महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव का. तेजस्वी गुरुवार को पूर्व सीएम राबडी देवी के आवास पर विधायक दल की बैठक ले रहे थे. यहां महागठबंधन ने तेजस्वी को सर्वसम्मति से दल का नेता चुन लिया. यहां तेजस्वी ने 130 सीटों पर जीत का दावा करते हुए कहा कि अगर नीतीश … Read more

बिहार चुनाव विश्लेषण: चिराग ने जलाया नीतीश का राजनीतिक आशियाना, मोदी ने बचाई लाज

Bihar Election Result Review

Politalks.News/Bihar. बिहार के चुनावी परिणाम हर किसी के लिए बेहद चौंकाने वाले रहे. महागठबंधन को अपनी हार पर विश्वास नहीं हो रहा और न ही कांग्रेस अपनी हार पचा पा रही है. वहीं चुनावों में नीतीश कुमार के लिए जनता की नाराजगी खुलकर दिखी. लॉकडाउन में नीतीश सरकार के कुशासन का सीधा प्रभाव जदयू पर पड़ा. पिछले चुनावों में प्रदेश की दूसरे नंबर की पार्टी बनी जदयू खिसककर तीसरे नंबर पर आ गई और केवल 43 सीटों पर सिमट गई. इसका पूरा श्रेय जाता है लोजपा के चिराग पासवान को, जिन्होंने जदयू को हराने में चिराग पासवान ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. लोजपा के एनडीए से अलग होने क बाद … Read more

बिहार में यूं ही सफल नहीं हुआ ओवैसी फैक्टर, इसी रणनीति ने पलटा महागठबंधन का खेल

Owaisi Factor In Bihar

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव की सभी स्थितियां अब स्पष्ट हो गई है. 243 सीटों में से एनडीए को 125 और महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली. शुरुआती रूझानों में बहुमत के दरवाजे पर पहुंचने के बाद महागठबंधन ऐसा नीचे सरका कि कभी उस मैजिक फिगर तक पहुंच ही नहीं सका. कांग्रेस केवल 19 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी तो राजद पिछली बार जीती गई सीटों से 5 सीटें कम रह गई. राजद को 75 सीटें मिली. यहां AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी फैक्टर खासा मायने रखता है जिनकी पार्टी ने 5 सीटे जीतकर तहलका मचा दिया है. सपा को एक सीट मिली. पार्टी के उम्मीदवारों ने न केवल महागठबंधन … Read more