बसपा से कांग्रेसी बने 4 विधायक पहुंचे दिल्ली, राहुल से करेंगे फाइनल बात, 2 ने जताया गहलोत में विश्वास
Politalks.News/Rajasthan. पंजाब और छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी सियासी बवाल के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में भी बगावती सुर उठने शूरू हो गए हैं. सुप्रीम कोर्ट द्वारा बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए सभी छह विधायकों से दलबदल कानून के तहत जवाब मांगे जाने के बाद अब इन विधायकों की सदस्यता खतरे में पड़ गई है, जिसे बचाने के लिए इन विधायकों ने अब कानूनी और राजनीतिक विकल्प तलाशने में शुरू कर दिए हैं. बसपा से कांग्रेसी बने 6 में 4 विधायक दिल्ली पहुंच गए हैं, जबकि नदबई विधायक जोगिंदर अवाना ने सीएम गहलोत और पार्टी में विश्वास जताते हुए दिल्ली जाने से इनकार कर दिया है, वहीं दीपचन्द खेरिया तबियत … Read more