मेरठ में महागठबंधन की ‘सराब’ बनाकर फंसे पीएम नरेंद्र मोदी

Politalks News

पीएम नरेंद्र मोदी की भाषण देने की कला के सब मुरीद हैं. कई लोग तो यहां तक कहते हैं कि मोदी खा ही बोलने की रहे हैं. धुंआधार बोलते हैं. धाराप्रवाह बोलते हैं. मंच यदि चुनावी सभा का हो तो मोदी का भाषण और धारदार हो जाता है. विपक्ष की ऐसी बखिया उधेड़ते हैं कि विपक्ष के नेता बगले झांकने लगते हैं. नेताओं की परंपरागत शैली के इतर नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में तुकबंदी का गजब प्रयोग करते हैं. उनकी यह तुकबंदी इतनी हिट रहती है कि मीडिया इनसे सुर्खियां बनाता है और बीजेपी के छोटे-बड़े नेता इन्हें ब्रह्मवाक्य की तरह रट लेते हैं. सियासत के शब्दकोश में नित नए … Read more

राजस्थान: जोधपुर में मोदी के भरोसे गजेंद्र सिंह शेखावत की चुनावी गाड़ी

Politalks News

राजस्थान की जोधपुर लोकसभा सीट से बीजेपी ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर भरोसा जताया है. पहले यह कहा जा रहा था कि शेखावत अपनी सीट बदलना चाहते हैं, लेकिन यह चर्चा कोरा कयास ही साबित हुई. टिकट मिलने के बाद शेखावत ने तूफानी प्रचार शुरू कर दिया है. वे ज्यादातर जगह मोदी के नाम पर वोट मांगते हुए नजर आ रहे हैं. इसके अलावा उनके पास कोई चारा भी नहीं है, क्योंकि बीते पांच साल में वे जोधपुर को ऐसी कोई बड़ी सौगात नहीं दे पाए, जिसे गिनाकर वोट मांगे जा सकें. 2014 के लोकसभा चुनाव में जब गजेंद्र सिंह शेखावत को जोधपुर से उम्मीदवार … Read more

आज मेरठ से प्रचार का आगाज करेंगे मोदी, रुद्रपुर और जम्मू में भी रैलियां

Politalks News

लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा के सबसे बड़े स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी की आज से एंट्री हो रही है. वे के मेरठ शताब्दी नगर माधवकुंज मैदान से प्रचार अभियान का आगाज करेंगे. वे यहां पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद राजेंद्र अग्रवाल के पक्ष में रैली करेंगे. इसके बाद मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर और जम्मू में चुनावी सभाएं करेंगे. इन सभी जगहों पर पहले चरण में 11 अप्रेल को मतदान होना है. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचार की शुरुआत मेरठ के शताब्दी नगर माधवकुंज मैदान से की थी, जिसमें भारी भीड़ जुटी थी. इसमें मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल की 10 … Read more

राजस्थान: कांग्रेस का हाथ थामेंगे हनुमान बेनीवाल, बीजेपी के संपर्क में ज्योति मिर्धा!

PoliTalks

लोकसभा चुनाव के रण में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है. एक ओर उम्मीदवारों का एलान किया जा रहा है तो दूसरी ओर बड़े नेताओं की सभाओं का सिलसिला शुरू हो गया है. इस गहमागहमी के बीच राजनीतिक दल स्थानीय स्तर पर समीकरणों को साधने की जद्दोजहद में जुटे हैं. ऐसी ही एक बड़ी कवायद राजस्थान में हो रही है. सूबे में सत्ताधारी कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल के बीच गठबंधन की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और हनुमान बेनीवाल की आरएलपी यानी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है. इसके अनुसार कांग्रेस 24 सीटों पर … Read more

मध्यप्रदेश: भोपाल में ‘कमल’ चुनौती के भंवर में फंसे दिग्विजय सिंह

Politalks

चार महीने पहले तक चौराहे पर पस्तहाल पड़ी कांग्रेस को खड़ा करके सत्ता के शिखर पर पहुंचाने के लिए पसीना बहाते रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शायद सपने में भी यह नहीं सोचा होगा कि मौजूदा मुख्यमंत्री कमलनाथ उन्हें चुनौती के भंवर में फंसा सकते हैं. दिग्विजय राज्य की सबसे मुश्किल और बीजेपी का गढ़ कहे जाने वाली भोपाल सीट से चुनावी मैदान में हैं. वह भी तब जबकि राज्यसभा के उनके कार्यकाल में अभी तीन साल शेष हैं. दिग्विजय भले कहते रहे हो कि पार्टी जहां से टिकट देगी, वह लड़ने को तैयार हैं मगर हकीकत तो यह है कि राजगढ़ उनकी पसंदीदा सीट रही है. इस क्षेत्र के … Read more

बीजेपी ने घोषित की 39 उम्मीदवारों की सूची, जयप्रदा को रामपुर से मिला टिकट

Poli Talks news

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की सूची जारी की है. इसमें 29 उत्तर प्रदेश और 10 पश्चिम के नाम शामिल हैं. उत्तर प्रदेश लिस्ट में मुताबिक मेनका गांधी को सुलतानपुर, हाल में पार्टी से जुड़ी जयाप्रदा को रामपुर, वरुण गांधी को पीलीभीत, रेखा वर्मा को धौरहरा, मुकेश राजपूत को फरुखावाद, रमाशेखर खतेरिया को इटावा, सुभ्रत पाठक को कनाकुंज, सत्यदेव पचोरी को कानपुर, महेंद्र नाथ पांडे को चंदोली और बृजभूषण शरण को केसरगढ़ से टिकट मिला है. इसी प्रकार, देवेंद्र सिंह को अकबरपुर, भानू प्रताप वर्मा को जालौन, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को हमीरपुर, साधवी निरंजन ज्योति को फतेहपुर, विनोद सोनकर को कौशाम्बी, रिटा बहुगुना जोशी को अहलाबाद, उपेंद्र … Read more

आडवाणी के बाद जोशी का पत्ता साफ, बीजेपी को भारी न पड़ जाए दिग्गजों की नाराजगी

Poli Talks news

सत्ता में वापसी करने के लिए बीजेपी आलाकमान एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. यही वजह है कि पार्टी सोच विचार कर प्रत्याशियों को लोकसभा चुनावी दंगल में उतार रही है. इस रणनीति से पार्टी को जरूर फायदा हो सकता है, लेकिन कुछ दिग्गज नेताओं की नाराजगी भी बीजेपी को झेलनी पड़ रही है. लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब पार्टी ने वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी को भी टिकट न देने का मन बना लिया है, जिस बात पर जोशी नाराज हो गए हैं. दरअसल, बीजेपी के संगठन महासचिव रामलाल ने जोशी से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी कि पार्टी आपको चुनाव नहीं लड़वाना चाहती. पार्टी यह भी चाहती … Read more

भोपाल में होगी बिग फाइट, दिग्विजय के सामने ताल ठोकेंगे शिवराज!

कांग्रेस की ओर से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार घोषित करने के बाद बीजेपी उनके सामने शिवराज सिंह को उतारने पर विचार कर रही है. कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारे जाने के बाद लगने लगा है कि तीन दशक से बीजेपी की गढ़ रही भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस इस बार किसी भी तरह बीजेपी को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है. बीजेपी ने भी इस सीट पर दिग्विजय सिंह का तोड़ तलाशना तेज कर दिया है. बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पिछले 30 सालों से यानी 1989 से बीजेपी के पास है. पूर्व नौकरशाह रहे सुशील चंद्र वर्मा से लेकर उमा भारती और कैलाश जोशी … Read more