गिरिराज सिंह को EC का नोटिस, बाबुल सुप्रियो पर FIR का आदेश

politalks news

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता की कड़ाई से पालना को लेकर निर्वाचन आयोग की सख्ती लगातार देखी जा रही है. विवादित बयानों पर आयोग की कार्रवाई के बीच अब बिहार की बेगूसराय संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह को नोटिस दिया गया है. वंदेमातरम् बोलने को लेकर दिए गए बयान पर आयोग ने गिरिराज से 24 घंटे में जवाब मांगा है. वहीं पश्चिमी बंगाल की आसनसोल सीट से बीजेपी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो को भी चुनाव आयोग की कार्रवाई का सामना करना पड़ा है. आयोग ने बाबुल पर पोलिंग एजेंट व अधिकारियों को धमकाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. बेगूसराय लोकसभा सीट से बीजेपी … Read more

पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, कहा – 40 टीएमसी विधायक संपर्क में

politalks news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल में एक चुनावी सभा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया है. पीएम मोदी ने कहा कि ‘ममता बांटो और राज करो’ की नीति पर काम कर रही है. साथ ही पीएम ने कहा कि ममता दीदी की सियासी जमीन खिसक चुकी है. चुनावी नतीजों के दिन यानि 23 मई को टीएमसी विधायकों में भगदड़ मच जाएगी. पीएम मोदी ने यहां तक दावा किया कि टीएमसी के 40 विधायक तो अभी उनके साथ संपर्क में है. आगे पीएम मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता दीदी ने घोषणा की है कि वो मुझे बंगाल की मिट्टी से बने रसगुल्ले खिलाएंगी. … Read more

महागठबंधन ने पीएम के सामने बदला प्रत्याशी, तेज बहादुर यादव को टिकट

politalks news

समाजवादी पार्टी ने वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ घोषित प्रत्याशी का नाम वापस लेकर पूर्व बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि अभी कुछ दिन पूर्व सपा ने यहां से शालिनी यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था. तेज बहादुर पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था और उन्होंने वाराणसी से निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था लेकिन वो अब सपा-बसपा-रालोद महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर सपा के चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं. सेना के जवान तेज़ बहादुर जी को वाराणसी से समाजवादी पार्टी का टिकट दिया गया है। — Samajwadi Party (@samajwadiparty) … Read more

मोदी-शाह पर SC सुनवाई को तैयार, आचार संहिता का मामला

Floor Test in Maharashtra

आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दरअसल सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ दर्ज याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. मामले पर 30 अप्रैल को सुनवाई होगी. कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने इस मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट आदर्श आचार संहिता का कथित रूप से उल्लंघन करने के मामले पर सुनवाई करेगा. न्यायालय में लगाई गई याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट चुनाव आयोग को मोदी और शाह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दें. सुप्रीम कोर्ट में याचिका को लेकर कांग्रेस सांसद सुष्मिता … Read more

बांसवाड़ा में बीटीपी के चलते त्रिकोणीय मुकाबला होने से अच्छी वोटिंग

politalks news

राजस्थान में पहले चरण के चुनाव के तहत 13 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. दोपहर एक बजे तक तक निर्वाचन विभाग के मतदान प्रतिशत पर नजर डाले तो सबसे ज्यादा 51 फीसदी वोटिंग बाड़मेर लोकसभा सीट पर हुई. उसके बाद बंतदान प्रतिशत बढ़ने से दोनों प्रत्याशियों के धड़कने बढ गई है. शिव, जैसलमेर, पोकरण और बायतु में वोटिंग अच्छी हो रही है. जैसलमेर और शिव में हो रही अच्छी वोटिंग कांग्रेस के लिए शुभ संकेत है. वहीं बायतु से कैलाश चौधरी विधायक रह चुके हैं. ऐसे में बायतु का बढ़ रहा मतदान प्रतिशत कैलाश चौधरी अपने पक्ष में मानकर चल रहे है. पोकरण में जानकारों की माने तो दोनों … Read more

चुनावी दंगल में फिल्मी सितारे, सनी-शत्रुघ्न ने भरा नामांकन

politalks news

देश में लोकसभा चुनाव का रोमांच चरम पर है. सभी पार्टियां किसी भी तरह चुनाव में कामयाबी की चाह में लगी हैं. इसलिए पार्टियों ने जिताऊ मानकर उम्मीदवारों की तलाश की है. जिसके चलते इस चुनाव में सिनेमा का तड़का भी देखने को मिल रहा है. अलग-अलग पार्टियों से कई सिनेमाई चेहरे चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. जिनमें बॉलीवुड सितारे शत्रुघ्न सिन्हा, सनी देओल, उर्मिला मातोंडकर, भोजपुरी कलाकार रविकिशन, निरहुआ के अलावा मुनमुन सेन शामिल हैं. हाल ही में बीजेपी में शामिल सनी देओल ने गुरदासपुर व बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से नामांकन भरा है. फिल्म अभिनेता सनी देओल … Read more

चौथे चरण की वोटिंग में कई जगह हिंसा और तोड़फोड़ की घटनाएं

Politalks News

17वीं लोकसभा के लिए देश में चौथे चरण का मतदान शुरू हो गया है. इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इस दौरान कई राज्यों में झड़प और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आ रही हैं. पं.बंगाल में बाबुल सुप्रियो की गाड़ी पर तोड़फोड़ हुई है. आसनपोल में टीएमसी-बीजेपी समर्थन आमने सामने हो गए. इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ा. एक घर के बाहर देसी बम मिलने की सूचना भी मिली है. इस तरह की कई घटनाएं देशभर से आ रही हैं. जानिए प्रमुख घटनाओं के बारे में- प्रमुख घटनाएं पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हिंसा, आसनसोल और बीरभूम के ननूर में … Read more

राजस्थान: 11 बजे तक 29.67 प्रतिशत मतदान, 13 सीटों पर तय होगी हार-जीत

Politalks News

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में राजस्थान की 13 सीटों पर वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक 29.67 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान 33.27 प्रतिशत बाड़मेर में हुआ है जबकि जोधपुर सीट पर 30.61 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके हैं और बांसवाड़ा में 31.86 प्रतिशत मतदान हुआ है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में वोट डाला. इस दौरान उनके साथ बेटा वैभव गहलोत, बहू, बेटी, पत्नी और पोती भी मौजूद रहीं. पूर्व सीएम वसुंधरा राजे झालावाड़ में मतदान किया. इस दौरान बेटा दुष्यंत सिंह व बहू साथ थे. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर में वोट डाला. … Read more

चौथे चरण की वोटिंग शुरू, 9 राज्यों की 71 सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट

Politalks News

लोकसभा चुनाव के रण में चौथे चरण का मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया है. इसके अंतर्गत 9 राज्यों की 71 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. इनमें यूपी की 13, बिहार की 5, पश्चिम बंगाल की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13 और जम्मू-कश्मीर की 1 सीट शामिल है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के लिए चुनावों का यह चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2014 के लोकसभा चुनावों में इन 72 में से 56 सीटों पर उन्हें जीत मिली थी. बाकी बची 16 सीटों में से दो पर कांग्रेस को जीत मिली … Read more