मांझी ने राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल तो BJP बोली-आपके नाम में जीतन राक्षस मांझी क्यों नहीं?
Politalks.News/Bihar. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने श्रीराम और रामायण के अस्तित्व पर सवाल खड़ा कर बिहार की सियासत को गरमा दिया है. बिहार के भाजपा विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने जीतन राम मांझी पर बड़ा हमला बोलते हुए सवाल पूछा है कि, ‘आपके नाम में राम क्यों है, आपका नाम जीतन राक्षस मांझी क्यों नहीं है, इसका जवाब दीजिए मांझी जी. भाजपा की ओर मांझी से माफी मांगने की बात कही गई है. इस बयानबाजी के बाद सियासी गलियारों में भी मांझी की बयान पर चर्चाओं का दौर जारी है. मांझी ने राम के अस्तित्व पर उठाया सवाल, रामचरित्र मानस को पढ़ाई में किया जाए शामिल … Read more