बेरोजगारी के मुद्दे पर RJD के तेजस्वी यादव को BJP के तेजस्वी सूर्य ने दिया जवाब, कहा- ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में किसी भी अन्य सरकार की तुलना में अधिक रोजगार के अवसर किए हैं पैदा, बेरोजगारी की बात करने वाले बिहार के इन राजवंशों और राजकुमारों ने अपने जीवन में कभी एक दिन भी नहीं किया है काम, वे आपका पहला चेक प्राप्त करने की खुशी को नहीं समझते, बेरोजगारी के दर्द को केवल नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ही समझते हैं,’ तेजस्वी सूर्य को भारतीय जनता युवा मोर्चा के बनाया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष, सूर्य आज से सम्भालेंगे बिहार में चुनावी मोर्चा

Img 20200928 092929

मुहूर्त के कारण शनिवार को टाल कर रविवार को जदयू में शामिल हुए गुप्तेश्वर पांडेय, बक्सर से लड़ेंगे चुनाव

Gupteshwar Pandey Jdu Sixteen Nine 0

Politalks.News/Bihar Election. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था, बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय जेडीयू में शामिल हो गए हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुभ मुहूर्त में रविवार शाम साढ़े चार बजे पांडेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई और साफा पहनाया. इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी, सांसद ललन यादव समेत अन्य जेडीयू नेता मौके पर मौजूद रहे. बता दें, चुनावी मैदान में उतरने के कयासों के बीच वीआरएस ले चुके पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को भी सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से मिलने जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. उस समय ही कयास लगे थे कि वह जदयू में शामिल होने जा … Read more

दिल्ली चुनाव में मिले जख्मों को मिटाने के लिए जेपी नड्डा नई सेना के साथ बिहार-एमपी के रणक्षेत्र में

जेपी नड्डा की नई टीम

Politalks.News/Bharat. आखिरकार आठ महीने बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी ‘पूरी रंगत‘ में दिखाई दिए. कार्यकारिणी गठन को लेकर कोरोना वायरस की वजह से शांत चल रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बिहार विधानसभा और मध्य प्रदेश के उपचुनाव के चलते शनिवार को आक्रामक अंदाज में आ गए. आठ महीने पहले जेपी नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था. उसके बाद हुए ‘दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद नड्डा को हताशा हाथ लगी थी.’ लेकिन अब ‘बिहार विधानसभा चुनाव की शुक्रवार को हुए तारीखों के एलान के एक दिन बाद ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोर्चा संभाल … Read more

दलों की हठधर्मिता के आगे बेबस आयोग ने कोरोनाकाल में किया बिहार चुनाव की तारीखों का एलान

बिहार चुनाव की तारीखों का एलान

Politalks.News/Bihar Election. बिहार एक ऐसा राज्य है जो अपने देसी अंदाज को लेकर पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां के तीज-त्यौहार और यहां की राजनीति में जमीनी हकीकत देखने को आज भी मिलती है. ‘बिहार का रहन-सहन और बोलने का अंदाज ग्रामीण परिवेश पर आधारित माना जाता है. कई हिंदी सिनेमा में आपने देखा होगा बिहार का ठेठ अंदाज दिखाया जाता है‘. लोकसभा या विधानसभा चुनावों में यहां की राजनीति सिर चढ़कर बोलती है. ‘चुनावी रैलियों के दौरान नेताओं का बोलने का अंदाज पूरे देश भर में बता देता है कि बिहार में चुनाव की शुरुआत हो चुकी है‘. शुक्रवार को आचार संहिता लगने से पहले तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी … Read more

बिहार चुनाव: पहले भी वीआरएस ले चुके हैं गुप्तेश्वर पांडे, मंसूबे नहीं हुए पूरे तो फिर पहन ली थी वर्दी

Gupteshwar Pandey (गुप्तेश्वर पांडे)

Politalks.News/Bihar. बिहार के रॉबिनहुड पांडे यानि पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे (Gupteshwar Pandey) ने राजनीति में आने के अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं लेकिन जिस तरह उनके और उनके परिवार की तरफ से बयान आ रहे हैं, उससे उनका राजनीति में आना तय माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर ‘राबिन हुड बिहार के‘ गाने ने भी बिहार में धूम मचा रखी है जो कहीं न कहीं इसी रणनीति का हिस्सा है और गाने पर केवल 12 घंटे में 45 हजार व्यूज़ उनकी पॉपुलर्टी दिखा रहे हैं. हालात कुछ ऐसे हैं कि बिहार में सोशल मीडिया पर थोड़ा सा भी एक्टिव रहने वाले किसी व्यक्ति से पूछिए कि नीतीश और … Read more

कुशवाहा को महागठबंधन से रवाना कर वाम दलों को साधने की कोशिश में हैं तेजस्वी!

Bihar (4)

Politalks.News/Bihar. लग रहा है कि हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी के बाद रालोसपा के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा का भी महागठबंधन से मोह भंग हो चुका है. आगामी एक दो दिन में वे महागठबंधन को अलविदा कह सकते हैं. इसे ले​कर रालोसपा ने एक बैठक भी बुलाई है जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तैयार की जाएगी. इस बैठक में रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के साथ पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे. पार्टी ने नए विकल्प पर होमवर्क करना शुरू कर दिया है. रणनीतिकारों का मानना है कि वे तीसरे मोर्चे की तैयारी कर रहे हैं लेकिन असल में राजद नेता तेजस्वी कुशवाह को बाहर कर वाम … Read more

राज्यसभा में चले किसान हितैषी सियासी ड्रामे में भाजपा ने घोला बिहार का चुनावी रंग

राज्यसभा का किसान हितैषी सियासी ड्रामा

Politalks.News/Delhi. कमाल की राजनीति है, हर राजनीतिक दल देश की जनता के सामने अपने आपको सबसे बड़ा किसान हितैषी बताने के लिए तमाम तरह के हथकंडे, सियासी दांव आजमा रहा है. इन दिनों एक बार फिर राजधानी ‘दिल्ली से पक्ष और विपक्ष के नेताओं द्वारा देश के किसानों को यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि हम आपके साथ खड़े हुए हैं’. संसद में जारी मानसून सत्र में भाजपा और एनडीए की कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं के बीच कृषि बिल पर ठनी हुई है. मोदी सरकार ने जब किसानों के कृषि सम्बंधित बिल को पहले लोकसभा और फिर राज्यसभा से पास कराया तो विपक्ष ने … Read more

बिहार के अलावा भी कई प्रदेश हैं जिन्हें विकास की सौगातों का इंतजार है ‘मोदी जी’

PM Modi gifts in Bihar

Politalks.News/Delhi-Bihar. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को सौगात देने के लिए कमर कस ली है. पिछले एक महीने से पीएम मोदी लगातार बिहार पर ‘धनवर्षा‘ किए जा रहे हैं. प्रधानमंत्री को अब बिहार के विकास के अलावा कुछ दिखाई नहीं दे रहा है. पीएम मोदी हर दूसरे या तीसरे दिन इसी राज्य को फोकस करते कर रहे हैं. बिहार का पिछड़ापन दूर करने के लिए पीएम की पहल शानदार कही जा सकती है लेकिन उन्हें इसके साथ और भी कई प्रदेशों के विकास और योजनाओं को भी याद रखना होगा. इस समय मोदी को बिहार क्यों याद आ रहा है? इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि वहां आगामी दिनों … Read more

बिहार को सौगात मिलने का सिलसिला जारी, पीएम मोदी ने किया फाइबर योजना का उद्घाटन

Bihar (2)

Politalks.News/Bihar. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को सौगातें मिलने का दौर बदस्तूर जारी है. केवल 10 दिनों में प्रदेश को 30 हजार करोड़ की सौगातों का गिफ्ट दिया जा चुका है. बीते 10 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जनता से वर्चुअल माध्यम से रूबरू हुए और 14 हजार करोड़ रुपये की सौगात भेंट की. पीएम मोदी ने सोमवार को 9 हाइवे प्रोजेक्ट के साथ बिहार के करीब 46 हजार गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने के लिए घर तक फाइबर योजना का उद्घाटन किया. योजना के तहत 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवाओं से जोड़ा जाएगा जिसे ‘घर तक … Read more

‘तेजस्वी यादव के तीखे 17 सवाल, जवाब दे नीतीश कुमार की एनडीए सरकार’

Tejasvi Yadav

Politalks.News/Bihar. कोरोना काल और बढ़ते संक्रमण के डर के चलते बिहार में वर्चअल रैली और जुबानी तीरंदाजी का दौर जोरों पर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां बीते 15 सालों में किए गए विकास कार्यों के दम पर जनता से वोट मांग रहे हैं. वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव युवा और रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार सरकार पर लगातार हमला कर रहे हैं. तेजस्वी ने डोमिसाइल नीति को अब स्वीकार करने पर भी जेडीयू मुखिया नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा है. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश से बिहार में पिछले 15 सालों का हिसाब किताब मांगते हुए 17 एनडीए सरकार से 17 सवालों के जवाब मांगे … Read more