संवेदना जताने भरतपुर पहुंचीं मैडम राजे का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत, कहा- ‘यही प्यार मेरी दौलत’

स्वागत से अभिभूत हुईं मैडम राजे

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) आज भरतपुर (Bharatpur) दौरे पर रहीं. धौलपुर (Dholpur) से भरतपुर और फिर जयपुर तक जहां-जहां से मैडम राजे का काफिला निकला, बीजेपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने वहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का जोरदार स्वागत किया. स्वागत से अभिभूत मैडम राजे कहा कि मुझे भगवान ने बहुत कुछ दिया और बहुत राजनीतिक पद दिए लेकिन इनमें सबसे अमूल्य जनता का प्यार दिया है. इसलिए मंच के सामने खड़े 33 कोटि देवी देवताओं को मेरा प्रणाम. भरतपुर में मैडम राजे (Madam Raje) ने अपने खास सिपहसालार रहे स्व. दिगंबर सिंह (Digamber Singh) की पत्नी के निधन पर शोक जताया … Read more

अपनी सरकार को घेर फिर सुर्खियों में महाराज, सियासी कलह के बाद की थी CM गहलोत की तारीफ और अब…

'महाराज' की फॉर्म देख सभी दंग...!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में भरतपुर के ‘महाराज’ और कुम्हेर डीग से वर्तमान कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपनी ही पार्टी की सरकार की भरी सभा में खिंचाई कर दी. ब्रजभाषा में विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘रोड नायं, खाद नायं, बिजली-पानी नायं…ऐसे में गांव वारेन तो पूछौ कि उनपे का बीत रही है’. सभा में मौजूद लोगों ने जब उनके समर्थन में हां में हां मिलाई तो विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि, ‘सबसे बड़ी समस्या तो यह है कि इतनी सारी समस्याओं को देखकर लोग हमारे गांव में ब्याह ही नहीं कर रहे’. कांग्रेस के लखीमपुर कांड के विरोध में आयोजित हुई सभा का ये वाक्या है. इस … Read more

बेटे की करतूत पर बोले विश्वेन्द्र सिंह- 14 पीढ़ियों के संस्कार हैं, कभी पिता के सामने आंख तक नहीं उठाई…

बेटे की करतूत पर बोले विश्वेन्द्र सिंह

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश की आन, बान और शान रहे भरतपुर राजघराने की आंतरिक लड़ाई अब खुलकर सड़क पर आ गई है. कहते हैं, ‘सबसे सुंदर पक्षी मोर अपने पैरों को देखकर रोता है’, कुछ ऐसा ही हाल है भरतपुर के महाराजा और वर्तमान कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह का, जो किसी और के हाथों नहीं बल्कि अपने बेटे के कारनामों से दुखी हैं. महीनों से चली आ रही बाप-बेटे की लड़ाई अब पुलिस थाने तक पहुंच गई है. पूर्व मंत्री एवं डीग कुम्हेर विधायक विश्वेंद्र के बेटे अनिरुद्ध ने पिता पर ही जान से मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इधर इस मामले से दुखी विश्वेंद्र सिंह ने कहा … Read more

सिंबल पर ‘महाभारत’, जाहिदा बोलीं- ‘नगर विधायक ने बांटे फर्जी सिंबल’, वाजिब ने आरोपों से किया किनारा

भरतपुर कांग्रेस में सिंबल का 'गड़बड़झाला',

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश के 6 जिलों में हो रहे पंचायत, जिला परिषद चुनाव में टिकट वितरण में घमासान का दौर थमना का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को भरतपुर के कामां से कांग्रेस विधायक जाहिदा खान ने भरतपुर जिला परिषद के वार्ड 1, 2 और 36 में फर्जीवाड़े के जरिए सिंबल वितरण करने का गंभीर आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली पर लगाया है. इस मामले में जाहिदा खान ने भरतपुर के जिला प्रभारी वेद प्रकाश सोलंकी को पत्र लिखकर भी दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस मामले में वेद प्रकाश सोलंकी ने पूरे मामले की जांच करने के लिए 3 … Read more

‘कुंवर’ की घर वापसी से BJP को ‘पूरब’ में चमत्कार की आस, जगत बोले- एक व्यक्ति की वजह से छोड़ी थी पार्टी

'कुंवर' की घर वापसी से BJP को 'पूरब' में चमत्कार की आस

Politalks.News/Rajasthan. पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के पुत्र और पहले भी भाजपा से विधायक रहे जगत सिंह की भाजपा में ‘घर वापसी’ हुई है. भाजपा मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने उनको पार्टी का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई. जगत सिंह को भरतपुर में जिला प्रमुख का चेहरा बनाए जाने की खबर है. ‘कुंवर’ सिंह भरतपुर से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं. एक जमाने में भरतपुर में ‘कुंवर’ परिवार की तूती बोलती थी. लेकिन एक घोटाले में नाम आने के बाद जगत सिंह के पिता कुंवर नटवर सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था. घर वापसी समाहोर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश … Read more