पांच राज्यों में वोटिंग हुई शुरू, असम में आखिरी तो बंगाल में तीसरे चरण के लिए हो रहा मतदान
Politalks.News/AssemblyElections. देश की राजनीति के हिसाब से आज का दिन विशेष महत्व रखा है. पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल और असम में जहां तीसरे चरण की वोटिंग हो रही है तो वहीं तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में पहले और आखिरी चरण की वोटिंग शुरू हो गई है. इन तीन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में एक चरण में सभी सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है. वहीं असम में आज तीसरे और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है. इसके बाद सिर्फ पश्चिम बंगाल ही ऐसा राज्य है जहां पर आज के बाद पांच चरणों की वोटिंग और होगी. … Read more