बाड़मेर बस हादसे में 22 लोगों की जान बचाने वाले ‘देवदूतों’ को CM गहलोत ने दिया धन्यवाद, अब होगा सम्मान

'देवदूतों' को CM गहलोत ने दिया धन्यवाद

Politalks.News/Rajasthan. बीते बुधवार बाड़मेर हाईवे पर भांडी गांव के पास एक ट्रेलर और निजी ट्रैवल्स बस में टक्कर के बाद लगी आग में 12 लोग जिंदा जल गए और 26 लोग घायल हुए. इस दौरान पास के खेतों में काम कर रहे 6 लोगों ने अपनी जान पर खेलकर 22 जिंदगियां बचाईं. बस-ट्रक दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है. वहीं लोगों की जान बचाने वाले 6 लोगों का राज्य और जिला स्तर पर सम्मान किया जाने के साथ 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी. इस इसके साथ ही सीएम गहलोत ने इस … Read more

सियासी संकट के बीच ‘कोढ़ में खाज बना’ हेमाराम का इस्तीफा, मन में दबाए बैठे हैं जाने कौनसा ‘बवंडर’

सियासी संकट में 'कोढ़ में खाज बना' हेमाराम का इस्तीफा

Politalks.News/Rajasthan. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक हेमाराम का इस्तीफा गहलोत सरकार और कांग्रेस पार्टी ना तो उगलता बन रहा है और नाही निगलता. हेमाराम चौधरी का इस्तीफा पार्टी के लिए जी का जंजाल बन गया है. न तो इस्तीफे को किया जा रहा मंजूर और ना ही इसे नामंजूर किया गया है. उल्टे चौधरी को विधानसभा में राजकीय उपक्रम समिति का सभापति बनाकर इसे और लटका दिया है. समिति का सभापति बनाए जाने के बाद चौधरी ने इस्तीफा लेने से साफ इनकार कर दिया है. हेमाराम चौधरी का कहना है कि उन्हें समिति का सभापति बनाने के पहले पूछा भी नहीं गया है. ऐसे में अभी हेमाराम का इस्तीफा … Read more

CBI जांच में खुलेंगी प्रजापत एनकाउंटर मामले में बड़ी परतें! गिर सकता है राहुल के करीबी मंत्री का विकेट

सीबीआई जांच में खुलेंगी प्रजापत एनकाउंटर मामले में बड़ी परतें!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के माने जाने वाले बाड़मेर जिले के तीन कांग्रेस विधायक आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि तीनों विधायक कल दिल्ली पहुंच गए थे और वे कांग्रेस मुख्यालय भी गए थे. तीनों विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा हुआ है. माना जा रहा है कि उनकी सोनिया या राहुल गांधी से तो नहीं लेकिन माकन से मुलाकात हो जाएगी जिसमें वे अपनी बात रखेंगे. वहीं तीनों विधायकों के दिल्ली दरबार तक जाने को लेकर अब सियासी गलियारों में कई तरह के कयास … Read more