पायलट पर दिए सीएम गहलोत के बयान के बाद भड़का पायलट खेमा, हेमाराम और विश्वेन्द्र ने किया पलटवार

Img 20200721 084714

Politalks.News/Rajasthan. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व सचिन पायलट के बीच की अंतर्कलह अब बयानबाजी के माध्यम से खुलकर सामने आ गई है.बीते सोमवार को सीएम गहलोत ने सचिन पायलट को निकम्मा और नकारा कहा तो इस पर सचिन पायलट ने जवाब देते हुए कहा कि मैं दुखी हूं लेकिन हैरान नहीं हूं. वहीं रात होते-होते पायलट खेमे के वरिष्ठ विधायक हेमाराम चौधरी और पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपने वीडियो जारी कर पायलट को लेकर सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत से माफी मांगने की मांग की. सीएम गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए पायलट खेमे के गुढामलानी से विधायक हेमाराम चौधरी ने सोशल मीडिया पर … Read more

नकारा, निकम्मा और 35 करोड़ की ऑफर के आरोपों पर बोले सचिन पायलट- ‘दुःखी हूं लेकिन हैरान नहीं’

सचिन पायलट v/s मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब आर-पार की लडाई में मूड में नजर आ रहे हैं. पहले विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष का सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को नोटिस दिया जाना. इसके बाद खरीद फरोख्त के आॅडियो जारी होना और अब सीएम गहलोत द्वारा सचिन पायलट को लेकर मीडिया में लगातार होती जा रही तीखी बयानबाजी इस बात का प्रमाण है. मुख्यमंत्री गहलोत ने आज जहां पायलट को निकम्मा व नकारा तक कह दिया तो इससे पहले विधायक मलिंगा ने सचिन पायलट पर पैसे की ऑफर देने के गंभीर आरोप लगाए. इस पर सचिन पायलट ने जवाब … Read more

राजनीति के जादूगर के चक्रव्यूह में फंस चुके पायलट कैसे बचा पाएंगे अपनी व अपने साथियों की विधायकी?

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot (अशोक गहलोत और सचिन पायलट)

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच स्पीकर सीपी जोशी द्वारा सचिन पायलट समेत 19 विधायकों को दल-बदल कानून के तहत दिए गए नोटिस पर सचिन पायलट की संशोधित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट का निर्णय आज या कल यानी मंगलवार को सुनाया जाएगा. लेकिन सबसे बड़ी बात अदालत का फैसला कुछ भी हो, सचिन पायलट समेत सभी बागी विधायकों की विधायकी जाना लगभग सुनिश्चित है. पायलट की उम्र के बराबर राजनीतिक अनुभव रखने वाले राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत के चक्रव्यूह में फंस चुके सचिन पायलट शायद ही इससे बाहर निकल पाएं. आपको बताते हैं कैसे? हाइकोर्ट का फैसला अगर सचिन पायलट के पक्ष में आता भी है तो … Read more