CBI जांच में खुलेंगी प्रजापत एनकाउंटर मामले में बड़ी परतें! गिर सकता है राहुल के करीबी मंत्री का विकेट

सीबीआई जांच में खुलेंगी प्रजापत एनकाउंटर मामले में बड़ी परतें!

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खेमे के माने जाने वाले बाड़मेर जिले के तीन कांग्रेस विधायक आज दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन से मिलेंगे. बताया जा रहा है कि तीनों विधायक कल दिल्ली पहुंच गए थे और वे कांग्रेस मुख्यालय भी गए थे. तीनों विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी से भी मिलने का समय मांगा हुआ है. माना जा रहा है कि उनकी सोनिया या राहुल गांधी से तो नहीं लेकिन माकन से मुलाकात हो जाएगी जिसमें वे अपनी बात रखेंगे. वहीं तीनों विधायकों के दिल्ली दरबार तक जाने को लेकर अब सियासी गलियारों में कई तरह के कयास … Read more

ACB के एक्शन पर मचा सियासी घमासान, कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गजों में चले शब्दों के बाण

ACB के एक्शन पर सियासी 'संग्राम'

Politalks.News/Rajasthan. राजाराम गुर्जर और बीवीजी के अधिकारियों की बातचीत के वीडियो के मामले में ACB की FIR में RSS प्रचारक निंबाराम का नाम आते ही प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया. कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं, कांग्रेस जहां बीजेपी और RSS पर हमला करने का मौका नहीं चूक रही है. वहीं बीजेपी ने भी बचाव के साथ ही आक्रामक रूख अख्तियार कर लिया है. कांग्रेस और बीजेपी की ओर से प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी गई. इन सबके बीच बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां दिल्ली पहुंच गए हैं. पूनियां प्रदेश में जारी सियासी घटनाक्रमों पर आलाकमान को अपडेट देंगे. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के निशाने पर RSS, … Read more

वैक्सीन सप्लाई जल्द बढ़ाए केन्द्र, वैक्सीनेशन बंद करने से जनता में पनपता आक्रोश-गहलोत

मरुधरा को चाहिए 1.50 करोड़ कोरोना वैक्सीन

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम में केन्द्र सरकार द्वारा समय पर वैक्सीन आपूर्ति ना होने के कारण आ रही परेशानियों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरी चिंता जताई है. सीएम गहलोत ने वैक्सीन की कमी को लेकर 26 जून को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र भी लिखा था और वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने का अनुरोध किया था. अब सीएम गहलोत ने कहा है कि- ‘जब केन्द्र सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लिए 21 जून से वैक्सीनेशन का ऐलान किया तब केन्द्र सरकार ने राज्यों को भरोसा दिया था कि वैक्सीन की कमी नहीं आने दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. राजस्थान को आवश्यकतानुसार … Read more

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी लाल मीणा, इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे डॉ किरोड़ी लाल मीणा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ हर छोटे बड़े मुद्दे को लेकर मुखर रहने वाले बीजेपी से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आज एक बार फिर सारी इंटेलिजेंस को चकमा देते हुए अचानक से सिविल लाइन्स स्थित सीएम हाउस के बाहर तक धरना देने पहुंच गए. राज्य में किसी भी तरह अनाथ हुए बच्चों को कोविड से अनाथ हुए बच्चों की तर्ज पर उचित आर्थिक पैकेज दिलवाने के लिए किरोड़ी लाल मीणा कई अनाथ बच्चों एवं उनके रिश्तेदारों के साथ सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठ गए. डॉ किरोडी लाल मीणा के अचानक वहां पहुंचने पर सीएम आवास के बाहर मौजूद सुरक्षाबलों के एक बारकी हाथ पैर फूल … Read more