किसी वरिष्ठ नेता का नहीं कटेगा टिकट, चुनाव तक पूनियां ही रहेंगे अध्यक्ष- अरुण सिंह का बड़ा बयान

अरुण सिंह का बड़ा बयान

Politalks.News/Rajasthan. ‘70 साल के बाद में नेताओं को मार्गदर्शन देना चाहिए और नई पीढ़ी को तैयार करना चाहिए, उनको आशीर्वाद देना चाहिए, मैं 70 साल में रिटायरमेंट ले लूंगा,’ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के इस बयान के सामने आने के बाद से प्रदेश के साथ साथ देश में भी चर्चाओं का दौर जारी है. सतीश पूनियां के इस बयान के सामने आने के बाद जहां भाजपा के कई नेताओं ने इसे गलत बताया तो वहीं विपक्ष ने भी मोर्चा खोल दिया. क्योंकि अगर सतीश पूनियां के बयान को आधार बनाकर देखा जाए तो भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को तो अगले 5 साल में रिटायर हो जाना चाहिए. इस हिसाब … Read more

गहलोत सरकार की उल्टी गिनती शुरू- बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से पहले बोले अरुण सिंह

कांग्रेस के चिंतन के बाद कल से बीजेपी का महामंथन

Politalks.News/BJP/Rajasthan. 13 से 15 मई तक राजस्थान के उदयपुर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद अब बीजेपी चिंतन में जुटने वाली है. भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक कल यानी 19 से 21 मई तक जयपुर में होने जा रही है. बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और विधानसभा चुनाव 2023 के मुद्दे और प्रदेश के हालातों पर पूरी रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को दी जाएगी. पदाधिकारियों की मुख्य बैठक 20 मई को होगी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चूअली संबोधित करेंगे. वहीं 19 तारीख को होने वाले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो को लेकर भी पूरी तैयारियां कर ली गई है. नड्डा के स्वागत में … Read more

REET पर भाजपा का हल्ला बोल, अभी नहीं हुई तो बीजेपी सरकार बनने पर कराएंगे CBI जांच- पूनियां

REET मामले में भाजपा का हल्लाबोल

Politalks.News/REETPaperLeak. REET पेपर लीक मामले को लेकर मरुधरा की सियासत गरमाई हुई है. सदन से लेकर सड़क तक भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. मंगलवार को भाजपा ने REET पेपर लीक मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के नेतृत्व में विधानसभा घेराव कूच किया. जिसमें हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी और बड़े नेता जुटे. हालांकि, भाजपा मुख्यालय से शुरू हुआ भाजपा के पैदल मार्च को पुलिस ने 22 गोदाम सर्किल पर ही रोक लिया. इस दौरान पुलिस से हल्की नोकझोंक भी हुई और पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. इस दौरान बीजेपी … Read more

हार का सबक! विशेष मिशन पर आए प्रभारी ने मैडम राजे खेमे और विरोधियों के साथ पी ‘सियासी चाय’

मिशन 'एकजुटता' पर जुटे प्रभारी

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में सीएम गहलोत और सचिन पायलट के बीच की सियासी खींचतान और ‘आंतरिक कलह’ किसी से छुपी नहीं है. लेकिन आप मानकर चलिए राजस्थान भाजपा में तो यह सियासी अंतर्कलह अपने चरम पर है और कहीं न कहीं हाल के उपचुनावों में बीजेपी प्रत्याशियों के तीसरे और चौथे स्थान पर रहने का सबसे बड़ा कारण भी ये सियासी अंतर्कलह ही है. इस आपसी खींचतान को अभी तक हल्के में लेकर चल रहा बीजेपी आलाकमान के भी इस करारी हार के बाद कान खड़े हो गए है. भाजपा से जुड़े सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि आलाकमान ने प्रभारी अरुण सिंह को विशेष मिशन … Read more

समीक्षा के लिए पहुंचे अरुण सिंह ने माना टिकट वितरण में चूक के कारण हुई उपचुनाव में बीजेपी की हार

enb1z22uuaer9ke 2 6572139 835x547 m

Politalks.News/Rajasthan. दो दिन के प्रवास पर जयपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने हाल ही में धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की हुई करारी हार के लिए टिकट वितरण में हुई चूक को बड़ा कारण बताया है. सिंह ने कहा कि प्रत्याशियों के टिकट पर फैसला पार्टी में कोई एक व्यक्ति नहीं करता है, बल्कि सामूहिक तौर पर चर्चा के बाद ही पार्टी फैसला लेती है. हालांकि इस हार के बावजूद अरुण सिंह वे ये कहने से नहीं चूके कि कांग्रेस को ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है, राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है. शुक्रवार को पहले एयरपोर्ट पर … Read more

प्रदेश भाजपा में बचे हैं केवल चापलूस लोग, डिक्टेटरशिप हो चुकी है पूरी तरह हावी- रोहिताश शर्मा

प्रदेश भाजपा में जारी सियासी खींचतान पर बोले रोहिताश शर्मा

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान कांग्रेस में छिड़ी आतंरिक कलह किसी से छिपी नहीं है तो वहीं प्रदेश भाजपा में भी जगजाहिर हो चुकी आपसी खींचतान रह रह कर उबाले मार रही है. पार्टी नेताओं के खिलाफ बयानबाजी को लेकर भाजपा से निष्काषित पूर्व मंत्री रोहिताश शर्मा अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर रोहिताश शर्मा ने पार्टी में चल रही आंतरिक कलह के बीच बड़ा बयान देते हुए भाजपा में तानाशाही हावी होने की बात कही है. मामला बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र मेघवाल द्वारा नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाने के लिए आलाकमान को लिखे गए पत्र से … Read more

अरुण सिंह ने राहुल-गहलोत को बताया झूठ की फैक्ट्री का सरदार, कार्यकर्ताओं को दिया ‘पोस्टर मंत्र’

'कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री, राहुल-गहलोत इनके सरदार'- अरुण सिंह

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान भाजपा के प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह कांग्रेस और गहलोत सरकार पर जबरदस्त हमलावर हैं. दो दिवसीय बीकानेर दौरे के दौरान शनिवार को उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. साथ ही भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई मुद्दों का जवाब दिया. बीकानेर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहा कि, ‘कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री है और उसके सरदार राहुल गांधी हैं. राजस्थान में इस फैक्ट्री के सरदार अशोक गहलोत हैं‘. साथ ही अरुण सिंह ने राजस्थान में अबकी बार विकास के मुद्दे पर बीजेपी की सरकार बनने का दावा भी किया. ‘मोदी सरकार को कोसते हैं बस गहलोत, कांग्रेस झूठ की फैक्ट्री’- अरुण सिंह कोरोना काल … Read more

अरुण सिंह का सरकार पर हमला-‘ठग सरकार ने मचाई लूट’, बोले- ‘घर बैठे-बैठे संजीवनी ढूंढते हैं गहलोत’

भाजपा का सरकार पर 'लूट की छूट' का आरोप

Politalks.News/Rajasthan. राजस्थान में बीजेपी मिशन-2023 की तैयारियों में जुट गई है. जयपुर आए भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने बीजेपी मुख्यालय में प्रेसवार्ता की और गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला है. प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि, ‘गहलोत सरकार ने लूट मचा रखी है, प्रदेश में बजरी माफिया से लेकर हर स्तर पर माफिया सक्रिय है, सरकार ने सबको लूटने की छूट दे रखी है, जितना लूट सके लूट लो, कांग्रेस की आपसी फूट में यह सरकार चल रही है’. भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने गहलोत सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर जमकर निशाना साधा. अरुण सिंह ने कहा कि, ‘राजस्थान की बहुत बड़ी विडंबना है कि यहां … Read more

भाजपा में जारी नेतृत्व की लड़ाई के बीच अरुण सिंह ने कही कार्रवाई की बात तो कटारिया ने बढ़ाई हलचल

भाजपा में जारी नेतृत्व की लड़ाई के बीच अरुण सिंह ने कही कार्रवाई की बात

Politalks.News/Rajasthan. प्रदेश में कांग्रेस के साथ-साथ भाजपा में चल रही सियासी खींचतान भी अब खुलकर सामने आ गई है. हाल ही में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के नेताओं द्वारा की गई बयानबाजी पर प्रदेश दौरे पर आए प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि बयान देने से पहले सोचें कि इससे पार्टी का हित होगा या नुकसान. सिंह ने कहा कि किसी भी नेता और कार्यकर्ता के बयान से पार्टी को नुकसान होता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मैंने प्रदेश नेतृत्व को कहा है कि बहुत हो चुका है, ऐसे नेताओं की सूची बनाओ जो बयानबाजी कर रहे हैं. हम ऐसे नेताओं को समझाएंगे … Read more