केन्द्र सरकार ‘कम्पनी राज’ के जरिये देश के कारखाने अपने पूंजीपति मित्रों को देने की तैयारी में: प्रियंका गांधी

केन्द्र सरकार कम्पनी राज मोदी सरकार पर फिर एक बार जोरदार हमला करते हुए प्रियंका गांधी ने रायबरेली में आरोप लगाया कि केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा देश में एक नया ”कम्पनी राज” लाना चाहती है, जिसके जरिये ये सरकार देश के कारखाने और धन-सम्पदा कुछ गिने-चुने उद्योगपतियों को सौंप देगी. रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी ने भी पिछले महीने मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में रायबरेली में रेलवे के कारखाने के निजीकरण पर सवाल उठाए थे. प्रियंका ने फैक्ट्री कर्मचारियों से मुलाकात की. फैक्ट्री के कर्मचारी बीते 18 जून से लगातार धरना कर रहे हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर … Read more

‘अधीरजी ने अपनी पार्टी को कब्र में लिटा दिया’

'अधीरजी ने अपनी पार्टी को कब्र में लिटा दिया'

अधीरजी ने अपनी पार्टी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कश्मीर दौरे को लेकर लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन (Adhir Ranjan Chowdhury) और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) आमने-सामने हो गए हैं. सत्यपाल मलिक के बयानों पर कटाक्ष करते हुए अधीर रंजन ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) का जम्मू कश्मीर का प्रदेश अध्यक्ष बनने तक की सलाह दे दी. अधीर रंजन ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को वहां का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए, क्योंकि उनके व्यवहार के साथ-साथ उनके बयान भी बीजेपी नेता की तरह हैं.’ अधीर रंजन ने केंद्र … Read more

पाकिस्तानी राष्ट्रपति को ट्विटर का नोटिस

पाकिस्तानी राष्ट्रपति को ट्विटर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी को नोटिस भेजा है. इसमें अल्वी पर कश्मीर के बारे में गलत बयानी करने का आरोप है. नोटिस में कहा गया है- हमने जांच की है, जिससे ज्ञात हुआ है कि जैसा आपने बताया है, वैसा कश्मीर में किसी प्रकार कानून का उल्लंघन नहीं हुआ है. गौरतलब है कि आरिफ अल्वी ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया था कि कश्मीर के लोग भारत के खिलाफ हैं और यह बात दुनिया की जानकारी में आनी चाहिए. 24 अगस्त को उन्होंने 1.30 मिनट का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, कश्मीर के ये हालात हैं, इसलिए इस ट्वीट को ज्यादा से ज्यादा … Read more

‘मोदी की ट्रंप को दो टूक उधर इमरान की भारी चूक’

इधर मोदी की ट्रंप को दो टूक उधर इमरान की भारी चूक

फ्रांस के बिआरित्ज में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. यहां दोनों नेता गर्मजोशी के साथ मिले तो सही लेकिन ट्रंप के बड़बोलेपन को मोदी ने दो टूक शब्दों से चुप करा दिया. मोदी ने साथ तौर पर कहा कि कश्मीर समेत भारत और पाकिस्तान के बीच सभी मुद्दे द्विपक्षीय हैं और इन मसलों में किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है. हालांकि कई विषयों पर हम अमेरिका के सुझावों का स्वागत करते हैं. वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को एटमी हमले की गिदड़भप्पी देते हुए जम्मू कश्मीर में … Read more

श्रीनगर से लौटते वक्त राहुल गांधी के सामने कश्मीरी महिला ने बयां किया दर्द, प्रियंका ने साधा निशाना

श्रीनगर से लौटते वक्त राहुल गांधीकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर जम्मू-कश्मीर मामले का ‘राजनीतीकरण’ करने का आरोप लगाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में लोकतांत्रिक अधिकारों को समाप्त करने से अधिक ‘राजनीतिक’ और ‘राष्ट्र-विरोधी’ कुछ नहीं है. प्रियंका ने यह भी कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाना बंद नहीं करेगी.

गौरतलब है कि शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 8 विपक्षी दलों के 11 नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल धारा 370 हटाये जाने के बाद कश्मीर घाटी में हालातों का जायजा लेने कश्मीर गया था. हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई और वापस दिल्ली भेज दिया गया था.

इसके बाद रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर कश्मीर में लगे प्रतिबंधों को लेकर निशाना साधा और घाटी के लोगों को चुप कराकर देश विरोधी कदम उठाने का आरोप लगाया है. उन्होंने इस संबंध में दो ट्वीट किए. पहले प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक महिला श्रीनगर से उड़ान भरने वाले विमान में राहुल गांधी को अपने परिवार और प्रियजनों को होने वाली परेशानियां बताती दिखाई दे रही है. वह महिला बताती है कि कैसे वे लोग अपने बच्चों को लेकर असुरक्षा महसूस कर रहे हैं.

प्रियंका ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘आखिर यह कब तक जारी रहेगा? यह (वीडियो में दिखाई गई महिला) उन लाखों लोगों में से एक है, जिन्हें राष्ट्रवाद के नाम पर चुप कराया जाता है और कुचल दिया जाता है. यह उन लोगों के लिए है जो विपक्ष पर कश्मीर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाते हैं।’

प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘कश्मीर में हो रहे सभी लोकतांत्रिक अधिकारों को खत्म करने से ज्यादा कुछ राजनीतिक और राष्ट्र विरोधी नहीं हो सकता है. यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम इसके खिलाफ आवाज उठाएं. हमें ऐसा करना बंद नहीं करना चाहिए.’ वीडियो में महिला घाटी की परिस्थिति को लेकर बात करती है.

यह महिला राहुल से उसी विमान में मिली जिसमें वह विपक्षी दलों के नेताओं के साथ दिल्ली वापस जा रहे थे क्योंकि प्रशासन मे उन्हें श्रीनगर हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया. दिल्ली वापस आकर राहुल ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं हैं, हम जानना चाहते हैं कि वहां लोग किन परिस्थितियों से गुजर रहे हैं और हम उनकी मदद कैसे कर सकते हैं. लेकिन दुर्भाग्य से हमें हवाई अड्डे से बाहर नहीं जाने दिया गया और हमारे साथ मौजूद प्रेस के लोगों के साथ बदसलूकी भी की गई.

बता दें, केंद्र की मोदी 2.0 सरकार ने पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधान हटाते हुए जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केन्द्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला किया था. जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक बयान जारी कर विपक्ष के नेताओं से कहा था कि वह घाटी का दौरा नहीं करें क्योंकि इससे क्षेत्र में वापस लौट रही शांति और सामान्य जन जीवन में बाधा आएगी. विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया था कि विपक्ष इस संवेदनशील मुद्दे का ‘राजनीतीकरण’ कर रहा है.

राहुल गांधी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को लौटाया बैरंग

श्रीनगर पहुंचे कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और लगभग 8 अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही बैरंग लौटा दिया गया. राहुल गांधी के साथ विपक्षी दलों के नेताओं का ये डेलिगेशन शनिवार को कश्मीर का दौरा करने और अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लेनेे श्रीनगर पहुंचे था. कांग्रेस नेता राहुल गांधी कई विपक्षी नेताओं के साथ शनिवार को जैसे ही श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचे, प्रशासन ने सभी को श्रीनगर हवाई अड्डेे (Srinagar Airport) पर ही रोक लिया. 8 दलों के लगभग 11 नेताओं के प्रतिनिधिमंडल को श्रीनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलने और किसी … Read more

राज ठाकरे से ईडी ने करीब नौ घंटे तक की पूछताछ

इन दिनों महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ का सामना कर रहे हैं. ईडी इन्फ्रास्ट्रक्टर लीजिंग एंज फाइनेंस (ईएल एंड एफएस) कंपनी के कर्ज और निवेश के मामले की जांच कर रहा है. इसी सिलसिले में राज ठाकरे को समन भेजा गया था. गुरुवार को राज ठाकरे सुबह 11.25 बजे अपने परिवार के सदस्यों के साथ दक्षिण मुंबई स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे और रात 8.15 बजे दफ्तर से निकले. ईडी के अधिकारियों ने उनसे करीब नौ घंटे पूछताछ की. राज ठाकरे ने ईडी के दफ्तर से निकलने के बाद बाहर इंतजार कर रहे संवाददाताओं के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया और कार में … Read more

आतंकवाद पर पीएम मोदी ने की डोनाल्ड ट्रंप से लम्बी बात

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करते हुए उसे लद्दाख से अलग करने के फैसले के करीब दो हफ्ते बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया और करीब आधा घंटा बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच सीमा पार से चल रहे आतंकवाद, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मामलों को लेकर बातचीत हुई. मोदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम लिए बगैर कहा कि कुछ क्षेत्रीय नेता भारत विरोधी हिंसा भड़का रहे हैं, जो कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने में सबसे बड़ी रुकावट है. पिछले दो हफ्तों से उनकी भारत बयानबाजी बहुत बढ़ गई है, जो ठीक नहीं है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से धारा … Read more