जम्मु-कश्मीर में कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने बोया आतंकवाद का बीजः राम माधव

RAM MADHAV ARTICLE 370

जम्मु-कश्मीर में लागु धारा 370 को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में गुरुवार को कश्मीर समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को जिम्मेदार ठहराया था. अब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कश्मीर समस्या के लिए कांग्रेस और नेशलन कॉन्फ्रेंस को जिम्मेदार ठहराया है. राम माधव ने कांग्रेस और नेशलन कॉन्फ्रेंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने कश्मीर में आतंकवाद का बीज बोया. पाकिस्तान ने ऐसे ही हालातों का फायदा उठाकर कश्मीर में आतंकी भेजे. राम माधव ने कश्मीर समस्या के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि गृहमंत्री … Read more

संसद में गद्दारों की पहचान के लिए धारा 370 और 35ए पर हो वोटिंग-एमएस बिट्टा

ऑल इंडिया एंटी-टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी नेता मनिंदर जीत सिंह बिट्टा का धारा 370 और 35ए पर विवादित बयान सामने आया है. बिट्टा ने अपने बयान में कहा कि संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए को रद्द करने के लिए संसद में मतदान कराने से देश को ‘गद्दारों’ की पहचान करने में मदद मिलेगी. बिट्टा ने कहा कि कश्मीर से ये दोनों अनुच्छेद रद्द होने के बाद समूचे देश के लोगों को घाटी को फिर से जन्नत बनाने के लिए वहां जमीन खरीदनी चाहिए. बिट्टा ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अभी संसद का सत्र चल रहा है. सरकार को यह जानने के लिए मतदान … Read more

धारा 370 पर नीतीश की दो टूक, कहा- JDU इसे हटाने के समर्थन में नहीं

politalks News

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने धारा 370 को लेकर बड़ा बयान दिया है. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा, ‘मेरी पार्टी धारा 370 को हटाने के समर्थन में नहीं है.’ आपको बता दें कि धारा 370 बीजेपी के प्रमुख मुद्दों में से एक है. पार्टी इसका समर्थन करने वालों को कठघरे में खड़ा करती रही है. ऐसे में एनडीए के सहयोगी नीतीश कुमार का यह बयान बीजेपी को असहज कर सकता है. हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कुछ भी हो केंद्र में एनडीए की सरकार ही बनेगी. उसमें जेडीयू भी शमिल होगी. साथ ही उन्होंने गोडसे पर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा दिए गए बयान की निंदा … Read more

‘बाहर से लाएंगे, बसाएंगे और हम सोते रहेंगे’

PoliTalks News

बीजेपी ने आज दिल्ली मुख्यालय में अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी कर दिया. 30 सूची घोषणा पत्र में जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त किए जाने का भी जि​क्र किया गया है. इसके बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला ने जो साम्प्रदायिक बयान दिया, वह दिनभर चर्चा का विषय बना रहा. घोषणा पत्र पर ही अहमद पटेल ने निशाना साधते हुए कांग्रेस-भाजपा के घोषणा में अंतर बताया. वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का राहुल-प्रियंका पर दिया बयान छाया रहा. ‘बाहर से लाएंगे, बसाएंगे और हम सोते रहेंगे’ – फारूख अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्ला फिर से अपनी तीखे बोल से चर्चा में हैं. बीजेपी के संकल्प पत्र में … Read more