दूसरे चरण के नामांकन का समय खत्म होने से चंद घंटे पहले कांग्रेस को इस सीट पर मिला अपना उम्मीदवार

congress

लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की घोषणा से जुड़ी बड़ी खबर, राजस्थान में दूसरे चरण की 13 सीटों पर नामांकन का अंतिम दिन आज, आज दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी कर सकते हैं नामांकन, कांग्रेस ने नामांकन का समय खत्म होने से चंद घंटे पहले डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से उतारा अपना उम्मीदवार, डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने अर्जुन बामनिया को बनाया उम्मीदवार, अर्जुन बामनिया कुछ देर में अपना नामांकन करेंगे दाखिल

मंत्रिमंडल पुनर्गठन से पहले वागड़ की राजनीति में फटा ऑडियो बम! बामणिया के निशाने पर भावी मंत्री मालवीया

बामणिया के निशाने पर भावी मंत्री मालवीया

Politalks.News/Rajasthan. धरियावद और वल्लभनगर उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है. गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल पुनर्गठन की सियासी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. इस सबके बीच कांग्रेस सरकार के जनजाति विकास मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया का एक ऑडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में बामनिया हाल ही में धरियावाद सीट के लिये हुए उपचुनाव में अपने ही पार्टी के नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीय पर बीटीपी समर्थक होने का शक जता रहे हैं. वहीं BTP के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा को चोर कह रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने विधायक राजकुमार रोत को भी अपशब्द कहे हैं. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले वागड़ … Read more